Arjun Kanungo loss 27 kilos in 18 Months: सिंगर अर्जुन कानूनगो ने पिछले दिनों 27 किलोग्राम वजन कम किया है। अपनी फिटनेस जर्नी का वीडियो खुद अर्जुन कानूनगो ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अर्जुन कानूनगो द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनकी वेट लॉस जर्नी की झलक साफ देखी जा सकती है। अर्जुन ने बताया कि उन्हें 27 किलो वजन कम करने में 18 महीनों का समय लगा। नई तस्वीरों में अर्जुन कानूनगो का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखा जा सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं किन कारणों से अर्जुन कानूनगो का वजन बढ़ गया था और उन्होंने 18 महीनों में 27 किलो वजन घटाने के लिए क्या किया।
क्यों बढ़ गया था अर्जुन कानूनगो का वजन
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अर्जुन कानूनगो ने बताया कि 2023 में वह मालदीव में छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। छुट्टियों के दौरान ही अर्जुन का एक्सीडेंट हो गया और इसकी वजह से उनके कूल्हों में गंभीर चोट आ गई। कूल्हे में चोट लगने के कारण उन्हें चलने, बैठने या यहां तक कि आराम से लेटने में भी परेशानी होती थी। वीडियो में सिंगर ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद डॉक्टरों ने कूल्हों को जल्द ठीक करने के लिए सर्जरी का सुझाव दिया। साथ ही, यह भी कहा था कि सिर्फ एक सर्जरी से कूल्हे ठीक नहीं होंगे, उन्हें इसके लिए कई सर्जरी का सहारा लेना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ेंः जिम में वर्कआउट के दौरान कलाई में आ गया है ट्विस्ट? करीना कपूर की ट्रेनर से जानें इसे ठीक करने के टिप्स
View this post on Instagram
यह बताए जाने के बावजूद कि सर्जरी ही कूल्हे की चोट को ठीक कर सकती है, इसके बावजूद अर्जुन कानूनगो ने इसके लिए अन्य इलाज की तलाश की। इसके बाद अर्जुन ने फिजियोथेरेपी का सहारा लिया। लगभग 4 महीने की मेहनत के बाद अर्जुन खुद अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम हो गए। हालांकि इतने लंबे समय तक बेड पर रहने के कारण उनका वजन काफी बढ़ गया। अर्जुन ने बताया कि अप्रैल में उनका वजन लगभग 117 किलो था और उनका शरीर भी पहले के मुकाबले काफी मोटा और थुलथुला नजर आ रहा था।
इसे भी पढ़ेंः शुगर क्रेविंग कम करने के लिए पिएं ये डिटॉक्स वॉटर, वेट लॉस में भी मिलेगी मदद
कैमरे के सामने महसूस होती थी शर्मिंदगी
अर्जुन ने बताया कि वजन बढ़ने के कारण उन्हें कैमरा फेस करने में शर्मिंदगी महसूस होती थी। बढ़े हुए वजन के कारण उन्होंने अपने सिंगिंग असाइनमेंट और कॉन्सर्ट भी कैंसिल किए। इसके बाद, अर्जुन ने ठान लिया कि वह वजन को कम करेंगे और इसके लिए डाइट व एक्सरसाइज को भी फॉलो करेंगे।
जून 2023 में शुरू की वेट लॉस जर्नी
वजन घटाने की ठानने के बाद जून 2023 में अर्जुन कानूनगो ने वजन घटाने की शुरुआत थी। उन्होंने धीरे-धीरे फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दिया, क्योंकि ये वो समय था जब उन्हें सिर्फ ऐसी एक्सरसाइज करनी थी, जिससे कूल्हों पर दबाव कम पड़े। इसके लिए अर्जुन ने तैराकी, टहलना और पूल में रेसिंग जैसी एक्टिविटी चुकी। लगभग 2 महीने के बाद अर्जुन जिम वर्कआउट करने लगे। अगस्त 2023 से जनवरी 2024 तक, अर्जुन 10 किलो वजन कम करने में कामयाब रहे। हालांकि इसके बावजूद वह खुश नहीं थे। उनका अंतिम लक्ष्य एब्स हासिल करना था, और उन्होंने इसे पूरा करने के लिए सितंबर 2024 की डेड लाइन निर्धारित की थी और वह इसमें कामयाब भी रहे।
इसे भी पढ़ेंः कंप्यूटर की तरह तेज काम करेगा दिमाग, आज से ही फॉलो करें एक्सपर्ट की ये 4 टिप्स
View this post on Instagram
सलाद और ग्रिल्ड चिकन को बनाया डाइट का हिस्सा
अर्जुन ने अपनी वेट लॉस जर्नी का सीक्रेट खोलते हुए बताया कि उन्होंने बताया कि 18 महीने के सफर में मैंने सिर्फ सलाद और ग्रिल्ड चिकन ही खाया। अर्जुन ने कहा, मुझको आइसक्रीम, बर्गर और कई तरह के फ्राइड आइटम खाने की क्रेविंग होती थी, लेकिन मैंने इस पर कंट्रोल रखा और इसका रिजल्ट भी मुझको मिला। सख्त डाइट और एक्सरसाइज को फॉलो करने के कारण ही अर्जुन इतने कम समय में इतना ज्यादा वजन घटाने में कामयाब हो पाए हैं। अर्जुन की वेट लॉस जर्नी उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है, जो वजन घटाना चाहते हैं और उसके लिए दिन-रात मेहनत भी कर रहे हैं।
Image Credit: Instagram