Doctor Verified

Sex Headache: क्या है ये? डॉक्टर से जानें इसे कम करने के टिप्स

Are Headaches During Sex Dangerous: सेक्स हेडेक, सेक्सुअल एक्टिविटी से संबंधित सिरदर्द होता है। अगर किसी को यह समस्या है, तो उन्हें इसको इग्नोर नहीं करना चाहिए। डॉक्टर बता रहे हैं क्या होता है सेक्स हेडेक।
  • SHARE
  • FOLLOW
Sex Headache: क्या है ये? डॉक्टर से जानें इसे कम करने के टिप्स


Are Sex Headaches Serious: यौन संबंध की बात आती है, तो शायद हमारे दिमाग में इससे संबंधित कोई समस्या आती है। जबकि, सेक्स से संबंधित कई परेशानियां होती हैं, जिनकी जानकारी हमें होनी चाहिए। सेक्स हेडेक भी एक ऐसी ही परेशानी है। जिन  लोगों को सेक्स हेडेक की समस्या होती है, उनके लिए यौन संबंध बनाना काफी चैलेंजिंग हो जाता है। ऐसे लोग गई बार यौन संबंध बनाने से बचते हैं। सवाल है, सेक्स हेडेक है क्या और क्या कम किया जा सकता है? इस बारे में नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश हॉस्पिटल में  Sr. Consultant - Urology डॉ. राहुल तिवारी दे रहे हैं सभी जरूरी जानकारियां।

सेक्स हेडेक क्या है?- What Is Sex Headaches

Sex Headache 01 (9)

NCBI की मानें, तो सेक्सुअल हेडेक को कोइटल सेफेलजिया भी कहा जाता है। यह एक तरह का सिरदर्द होता है, जो कि सेक्सुअल एक्टिविटी से शुरू होता है। यह ऑर्गेज्म के समय हल्के दर्द से शुरू होता है, जो कि धीरे-धीरे बढ़ सकता है। कभी-कभी सेक्स हेडेक गंभीर और तीव्र भी हो जाता है। आमतौर पर सेक्स हेडेक ज्यादा सीरिय स्थिति पैदा नहीं करते हैं और अपने आप ठीक भी हो जाते हैं। इसके बावजूद, अगर किसी को अक्सर यौन संबंध बनाने के बाद सेक्स हेडेक का सामना करना पड़ता है, तो उन्हें इसकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को मेडिकल जांच करवानी चाहिए। खासकर, जब फर्स्ट टाइम यानी पहली बार ऐसा हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इससे ब्रेन हेमरेज या स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का समय से पता चल जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या सेक्स के बाद आपको भी आने लगते हैं चक्कर? डॉक्टर से जानें क्या हैं इसके कारण

सेक्स हेडेक को कम करने के टिप्स- How To Get Rid Of Sex Headaches

can stress causes headaches 1 (6)

सेकसुअल एक्टिविटी में करें सुधारः कई बार सेक्स हेडेक का मूल कारण लोगों को पता नहीं होता है। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि जिन लोगों को इस तरह की समस्या होती है, वे विशेष किस्म की एक्टिविटी से बचें। जैसे सेक्सुअल एक्टिविटी में ज्यादा एग्रेसिव न हों। सेक्स क्रिया के बाद तुरंत शारीरिक रूप से सक्रिय न हों। कुछ समय रिलैक्स करें। संभवतः दर्द में कमी आएगी।

पोजिशन में करें बदलावः कई बार यौन क्रिया के दौरान विशेष किस्म की पोजिशन भी सिरदर्द का कारण बन सकती है। अगर आपके साथ ऐसा है, तो बेहतर है कि उन्हें नजरअंदाज करें। उन अवस्था को आजमा सकते हैं, जिसमें आपको सिरदर्द न होता हो।

यौन संबंध से दूर रहेंः जब तक आपको सेक्स हेडेक से पूरी तरह छुटकारा न मिल जाए, तब तक शारीरिक संबंध बनाने से बचें। डॉक्टर से संपर्क कर अपना पूरा ट्रीटमेंट करवाएं।

इसे भी पढ़ें: ये 5 तरह की स्वास्थ्य समस्याएं सेक्स लाइफ को कर सकती हैं खराब, जरूर दें ध्यान

सेक्स हेडेक के लिए कब जाएं डॉक्टर के पास

  • जब भी पहली बार सेक्स हेडेक हो, तो उसे इग्नोर न करें। इसके बाद तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करवाना चाहिए।
  • सेक्स हेडेक के साथ-साथ उल्टी या शरीर में न्यूरोलॉजिकल बदलाव महसूस करें, तो बेहतर है कि अलर्ट हो जाएं।
  • सेक्स हेडेक की तीव्रता कितनी है, इसको नोटिस करें। अगर सेक्स हेडेक बहुत तेज है, तो भी आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या स्ट्रेस के कारण सेक्सुअल हेल्थ पर पड़ता है बुरा असर? बता रहे हैं डॉक्टर

निष्कर्ष

वैसे तो सेक्स हेडेक कोई गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन यह किसी गंभीर या अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकता है। इसलिए, सेक्स हेडेक हो, तो इसे इग्नोर न करें। सेक्स हेडेक से बचाव के लिए प्रॉपर ट्रीटमेंट लें और कुछ समय के लिए यौन क्रिया को सीमित कर सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • सिर दर्द में कौन सा टेस्ट होता है?

    सिरदर्द एक कॉमन समस्या है। यह कभी-कभी किसी गंभीर बीमारी के कारण हो सकात है। ऐसी स्थिति में कुछ टेस्ट किए जा सकते हैं, जिनमें सीटी स्कैन और एमआरआई शामिल हैं। इससे ट्यूमर, रक्तस्राव या स्ट्रोक जैसी समस्याओं का पता चलता है। इसके अलावा, कंप्लीट ब्लड काउंट और लम्बर पंक्चर भी करा सकते हैं ताकि संक्रमण या सूजन का पता लगाया जा सके।
  • रोज-रोज सिर दर्द होने का क्या कारण है?

    रोज-रोज सिरदर्द होने के पीछे कई तरह के कारण जिम्मेदार होते हैं, जैसे तनाव, नींद की कमी, डिहाइड्रेशन आदि। कई बार साइनस और माइग्रेन जैसी मेडिकल कंडीशन की वजह से भी सिरदर्द होता है।
  • सिर दर्द कब खतरनाक होता है?

    अगर किसी को 72 घंटों से ज्यादा समय तक सिरदर्द की समस्या रहती है,तो उन्हें इसकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। वहीं, किसी को सिरदर्द के साथ-साथ उल्टी भी हो, तो उसी समय डॉक्टर के पास जाना सही होता है।

 

 

 

Read Next

ज्यादा स्क्रीन टाइम कर रहा है आपकी आंखों को बर्बाद, डॉक्टर से जानें क्या हो सकता है स्थायी नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 06, 2025 12:43 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS