Symptoms Of Cough Headaches Prevention Tips In Hindi: सिरदर्द किसी भी वजह से हो सकता है। घंटों एकटक फोन पर समय बिताने से, अच्छी नींद न लेने से, देर तक पढ़ाई करने से, माइग्रेन और साइनस जैसी समस्याओं के कारण भी सिरदर्द हो सकता है। इसी तरह का एक सिरदर्द है कफ हेडेक्स है। क्या आप जानते हैं यह किस तरह का सिरदर्द है और इसके होने का मूल कारण क्या है? कफ हेडेक्स बार-बार खांसने के कारण ट्रिगर होती है। दरअसल, व्यक्ति जब लंबे समय तक जोर-जोर से खांसता है, तो सिर की नसों पर काफी दबाव बनता है। इस कंडीशन में सिरदर्द बढ़ जाता है। इसके अलावा, कई बार छींकने या नाक से बलगम निकालने के समय प्रेशर बनने के कारण भी सिरदर्द हो सकता है। कफ हेडक्स दो तरह के होते हैं, एक प्राइमरी कफ हेडक्स और दूसरा, सेकेंडरी कफ हेडेक्स। इस लेख में हम कफ हेडेक्स के लक्षण और बचाव के बारे में जानेंगे।
कफ हेडेक्स के लक्षण- Symptoms Of Cough Headache In Hindi
प्राइमरी कफ हेडेक्स के लक्षण कुछ इस प्रकार हैं-
- बहुत देर तक खांसने के कारण प्राइमरी कफ हो सकता है। इसके अलावा, लंबे समय तक दिमाग पर तनाव बने रहे, तो भी यह समस्या हो सकती है।
- प्राइमरी कफ हेडेक कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनट तक या फिर लगभग दो घंटे तक रह सकता है।
- कफ हेडेक होने पर ऐसा महसूस होता है, जैसे सिर फट रहा है या कोई चाकू घोंप रहा है। नसें फटने जैसा आभास होता है।
- प्राइमरी कफ हेडेक्स सिर के दोनों किनारों और सिर के पिछले हिस्से को प्रभावित करता है।
- प्राइमरी हेडेक शुरू होने के बाद घंटों तक हल्का दर्द बना रहता है।
सेकेंडरी कफ हेडेक के लक्षण कुछ इस प्रकार हैं-
- यह सिरदर्द लंबे समय तक बना रहता है
- चक्कर आते हैं
- अस्थिरता महसूस होती है
- बेहोशी छाई रहती है
- कानों में घंटियां सुनाई दे सकती हैं
- सब कुछ धंधुला दिखाई देने लगता है
कफ हेडेक से बचाव के टिप्स- Prevention Of Cough Headache In Hindi
कफ हेडेक को रोकने के लिए जरूरी है कि आप कुछ विशेष उपायों को आजमाएं, जैसे-
- आपको खांसी क्यों हो रही है, इस बात पर गौर करें। अगर अस्थमा या ब्रोंकाइटिस के कारण खांसी हो रही है, तो बेहतर है कि इसका इलाज करवाएं।
- कभी-कभी कफ हेडेक दवाईयों के असर की वजह से भी होते हैं।
- सीजनल फ्लू के कारण भी कई बार सिरदर्द हो सकता है। अपनी बीमारी का इलाज करवाएं।
- कई बार, कब्ज में मल त्याग करते समय बहुत ज्यादा प्रेशर लगाने के करण सिरदर्द हो सकता है। ऐसा होने पर आप मल को सॉफ्ट करने के लिए सॉफ्टनर का यूज कर सकते हैं। इससे कफ हेडेक होने का रिस्क कम हो जाएगा।