
अनार खाने के कई फायदे हैं लेकिन, आपको ये जान कर हैरानी होगी कि हड्डियों के लिए अनार (Pomegranate benefits for bone) खाना के कुछ अलग ही लाभ हैं। दरअसल, अनार में कुछ एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो कि हड्डियों के घनत्व के नुकसान को रोकने में मदद करते हैं। ये फ्लेवोनोइड्स शरीर में किसी भी तरह की सूजन से लड़ते हैं और कार्टिलेज डैमेज और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याओं से बचाते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को जोडों का दर्द होता है उनके लिए भी ये बहुत फायदेमंद है। इसका विटामिन सी कैल्शिम डिप्रोजिशन को बढ़ाता है जिससे हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है और हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा भी हड्डियों के लिए अनार के कई फायदे हैं, आइए जानते हैं वेलनेस कॉच ल्यूक कॉन्टिनहो (Luke Coutinho) से

हड्डियों के लिए अनार के फायदे-Pomegranate benefits for bone health
1. ऑस्टियोब्लास्ट को बढ़ावा देता है
यूरोपियन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में एक अध्ययन में पाया गया कि अनार ऑस्टियोब्लास्ट यानी कि हड्डी बनाने वाली कोशिकाओं की गतिविधि को बढ़ावा देते हैं। वे बोन मेरो में हड्डी को तोड़ने वाली कोशिकाओं की गतिविधि को भी कम करते हैं और हड्डियों को बीमारियों से बचाने और इसे स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। इसलिए इसका सेवन ऑस्टियोपोरोसिस, पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटीइड आर्थराइटिस से जैसी बीमारियों से बचाता है।
2. हड्डियों के निर्माण में मददगार
अनार में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट हड्डियों के निर्माण और पुनर्जनन में सहायता करते हैं, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और हड्डियों के खराब होने का खतरा कम होता है। इसके अलावा ये हर उम्र के लोगों में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं जैसे कि हड्डियों में आवाज आना और नमी की कमी, हड्डियों में अचानक से फ्रैक्चर और खराब व कमजोर हड्डियों की समस्या से बचाव में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : इन 5 चीजों को खाने के तुरंत बाद कभी न पिएं पानी, सेहत को पहुंचता है नुकसान
3. विटामिन सी से है भरपूर
विटामिन सी कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। दरअसल, अनार में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है जिसे एस्कॉर्बिक एसिड भी कहा जाता है।ये सर्दी, फ्लू और अन्य मौसमी बीमारियों को दूर करने के अलावा, कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है जो कि हड्डियों की रक्षा करते हैं। साथ ही विटामिन सी का कोलेजन उत्पादन में भी एक बड़ी भूमिका है हड्डियों को मजबूत बनाता है और मांसपेशियों को स्वस्थ बनाता है।
4. विटामिन ई और पोटेशियम से है भरपूर
अनार विटामिन ई से भरपूर है। ये एक ऐसा शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो मुक्त कणों से बचाता है। ये ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करता है मजबूत मांसपेशियों के निर्माण में एक बड़ी भूमिका निभाता है और इसे इन फाइन रेडिकल्स के कारण होने वाली बीमारियों से बचाता है। इसके अलावा पोटेशियम हड्डियों को मजबूत करता है।

5. पॉलीफेनोल्स से भरपूर
पॉलीफेनोल्स, पौधों में पाए जाने वाले सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं जो कि एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है और ऑस्टियोपोरोसिस, टाइप 2 मधुमेह और हृदय रोग के खिलाफ सुरक्षात्मक तरीके से काम करते हैं। अनार में ल्यूटोलिन और क्वेरसेटिन क्तिशाली पॉलीफेनोल्स होते हैं। ये कोर्टिसोल को रोक कर हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने और तनाव को कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करती हैं ये 6 सब्जियां, हार्ट की बीमारियों का खतरा भी होता है कम
इस तमाम चीजों के अलावा अनार फाइबर से भरपूर होते हैं। इसका मतलब यह है कि जो लोग उन्हें नियमित रूप से खाते हैं, वो अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही ये मुक्त कणों के कारण होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं। ये शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं साथ ही इसकी मूल डीएनए संरचना को प्रभावित करते हैं। अनार के एंटीऑक्सिडेंट गुण मुक्त कणों के नुकसान से बचते हैं। आप अनार को कई प्रकार से खा सकते हैं। जैसे कि आप अनार का जूस पी सकते हैं, इसे सलाद में मिला सकते हैं, इसमें कस्टर्ड में डाल कर खा सकते हैं। साथ ही आप इसे यूं ही खिला सकते हैं या फिर इसकी चटनी भी बना सकते हैं। तो, इन तमाम प्रकार से अनार आपके हड्डियों के लिए फायदेमंद है। इसलिए अपने हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
all images credit: freepik
Read Next
Ghee Benefits: गर्मियों में घी खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जरूर करें डाइट में शामिल
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version