पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ का ब्लड कैंसर से निधन, 71 की उम्र में ली अंतिम सांस, जानें इस कैंसर के लक्षण

Anshuman Gaekwad Passed Away: भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोच अंशुमान गायकवाड़ का ब्लड कैंसर के चलते निधन हो गया है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ का ब्लड कैंसर से निधन, 71 की उम्र में ली अंतिम सांस, जानें इस कैंसर के लक्षण


Anshuman Gaekwad Passed Away: भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोच अंशुमान गायकवाड़ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 31 जुलाई की शाम को उनका निधन हो गया। उन्होंने 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक वे लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है। उनके ब्लड कैंसर का इलाज लंदन के किंग्स कॉलेज हॉस्पिटल से चल रहा था। BCCI के सेक्रेटरी जय शाह ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने गायकवाड़ के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

ब्लड कैंसर के लक्षण (Blood Cancer Symptoms)

  • ब्लड कैंसर होने पर बुखार आने के साथ ही रात में पसीने भी आ सकते हैं। 
  • इस कैंसर में सांस लेने में कठिनाई होने के अलावा ज्यादा थकान महसूस हो सकती है। 
  • इस स्थिति में त्वचा पीली पड़ने के साथ ही कई बार जोड़ों में भी दर्द हो सकता है। 
  • ब्लड कैंसर होने पर कई बार शरीर में बार-बार इंफेक्शन हो सकता है 
  • ऐसे में कई बार नाक या शरीर के अन्य हिस्सों से भी खून आ सकता है। 
— Jay Shah (@JayShah) July 31, 2024

किसको रहता है ब्लड कैंसर का ज्यादा जोखिम? (Who is at High Risk of Cancer)

  • कुछ लोगों को ब्लड कैंसर का ज्यादा जोखिम रहता है। 
  • धूम्रपान करने और शराब पीने वालों को वैसे तो सभी प्रकार के कैंसर का जोखिम रहता है, लेकिन ऐसे लोगों को ब्लड कैंसर का भी रिस्क रहता है। 
  • अगर आप ड्रग्स, प्लास्टिक या रबड़ को बनाए जाने वाले कैमिकल के संपर्क में रहते हैं तो इससे ब्लड कैंसर होना का ज्यादा खतरा रहता है। 
  • कुछ मामलों में ये अनिवांशिक कारणों से भी हो सकता है। 
  • कई बार इम्यूनिटी कमजोर होना भी इसका कारण हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - देश में साल 2022 में कैंसर से 9.16 लाख लोगों की हुई मौत, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के बढ़े मामले 

ब्लड कैंसर से बचने के तरीके (Blood Cancer Prevention Tips)

  • ब्लड कैंसर से बचने के लिए आपको धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। 
  • इसके लिए आपको शारीरिक रूप से एक्टिव रहना चाहिए साथ ही हेल्दी डाइट फॉलो करनी चाहिए। 
  • इसके लिए समय-समय पर कैंसर की स्क्रीनिंग कराते रहें। 
  • इसके लिए रेडिएशन या कैमिकल के संपर्क में आने से बचें।

Read Next

क्या चांदीपुरा वायरस वयस्कों को भी करता है प्रभावित? डॉक्टर से जानें किस उम्र के लोग होते हैं इससे संक्रमित

Disclaimer