अमेरिका में कहर बरपा रहा है Norovirus, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचने के तरीके

अमेरिका में नोवोवारयस (Norovirus) नामक एक नए वायरस ने दस्तक दी है। चलिए जानते हैं इसके लक्षण और बचने के तरीकों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
अमेरिका में कहर बरपा रहा है Norovirus, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचने के तरीके


कोरोना वायरस का कहर अभी तक पूरी तरह से थमा नहीं है कि ऐसे में नई-नई बीमारियां दस्तक दे रही हैं। दरअसल, अमेरिका में नोवोवारयस (Norovirus) नामक एक नए वायरस ने दस्तक दी है। दिसंबर 2023 से ही इस वायरस के मामले तेजी से सामने आने लगे हैं। सेंट्रल डिजीज फॉर प्रिवेंशन कंट्रोल (CDC) के मुताबिक यह वायरस पेट का वायरस है, जिसे नोवोवायरस के नाम से जाना जाता है। यह वायरस अमेरिका के कई क्षेत्रों में तेजी से फैल रहा है। 

पेट से जुड़ा है नोरोवायरस 

नोरोवायरस एक ऐसा वायरस है, जो आमतौर पर पेट को प्रभावित करता है। इस स्थिति में पेट में इंफेक्शन हो जाता है, जिसे एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस के नाम से भी जाना जाता है। इस वायरस से प्रभावित होने के बाद व्यक्ति को 12 से 48 घंटों के बीच लक्षण दिख सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो नोरोवायरस से ठीक होने में व्यक्ति को दो या दो से ज्यादा हफ्ते भी लग सकते हैं। नोरोवायरस संक्रमित व्यक्ति के मल या फिर उल्टी से निकलने वाले छोटे कणों से भी फैलता है। 

नोरोवायरस के लक्षण 

  • नोरोवायरस से संक्रमित होने पर व्यक्ति को कई लक्षण देखने को मिल सकते हैं। 
  • इस स्थिति में आपको उल्टी, दस्त या फिर पेट से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। 
  • नोरोवायरस से संक्रमित होने पर मरीज को आंतों में सूजन होने और तेज गैस्ट्रोएंटेराइटिस जैसी समस्या हो सकती है। 
  • नोरोवायरस होने पर मरीज को पेट में दर्द और जी मचलाने जैसी समस्या भी हो सकती है। 
  • इस स्थिति में आपको डायरिया भी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - बच्‍चों के फेफड़ों में इन्‍फेक्‍शन का कारण बनता है रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस, जानें बचाव के उपाय

नोरोवायरस से बचने के तरीके 

  • नोरोवायरस से बचने के लिए आपको फलों और सब्जियों को अच्छे से साफ करना है। 
  • इस वायरस से बचने के लिए आपको हाथों को सैनिटाइज करने के साथ ही साफ-सफाई का भी ध्यान रखना है। 
  • ऐसे में अपने घर को डिसइंफेक्ट करें। 
  • किसी भी भीड़भाड़ वाली जगह को छूने से बचें साथ ही संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी बचें। 

 

Read Next

हार्ट अटैक के बाद मरीजों में बढ़ सकता है कई अन्य बीमारियों का भी जोखिम, नई स्टडी में हुआ खुलासा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version