Doctor Verified

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं अंकिता लोखंडे, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से थीं परेशान

अंकिता लोखंडे को कई निजी मामलों के कारण डिप्रेशन का सामना करना पड़ा है। चलिए लेख में जानें विस्तार से इस बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं अंकिता लोखंडे, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से थीं परेशान

Ankita Lokhande Depression story: आजकल हर व्यक्ति मानसिक रूप से भी कई समस्याओं का सामना कर रहा होता है। करियर और रिश्तों को लेकर तनाव या सपने पूरे न हो पाना कुछ ऐसी चीजें है, जिसके लिए आज हर दूसरा व्यक्ति अपनी लाइफ में तनाव झेल रहा है। इसी तरह सोशल मीडिया ट्रोलिंग के कारण भी लोगों को स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं टेलीविजन एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे। अंकिता लोखंडे टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस है, जिन्होंने नच बलिए और पवित्र रिश्ता जैसे कई टीवी सीरियल में काम किया है। अंकिता लोखंडे का नाम एक्टर सुशांत सिंह के साथ लंबे समय से जोड़कर देखा जाता रहा है। यहां तक कि सुशांत सिंह की मौत के बाद भी अंकिता को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान होकर अंकिता ने इंस्टाग्राम पर लाइव करके ट्रोलिंग रोकने की गुजारिश भी की। इस दौरान अंकिता ने अपने डिप्रेशन से ग्रस्त होने की बात भी कही। तो आइए ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल सीरीज में जानें इस बारे में विस्तार से। 

mental health

सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही हो रही थीं ट्रोलिंग का शिकार 

सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा था। उन्हें अपने हर पोस्ट पर निगेटिव कमेंट्स देखने को मिल रहे थे। इन सभी चीजों से परेशान होकर अंकिता ने इंस्टाग्राम लाइव करके ट्रोलिंग रोकने की गुजारिश की। 

डिप्रेशन से ग्रस्त थीं अंकिता लोखंडे

अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम लाइव में डिप्रेशन से ग्रस्त होने का भी खुलासा किया। हालांकि इस लाइव में उन्होंने डिप्रेशन से ग्रस्त होने का कारण नहीं बताया। लेकिन लाइव के जरिए उन्होंने लोगों से उन्हें ट्रोल न करने की अपील की। अपने इंस्टाग्राम लाइव में उन्होंने बताया कि वो भी लंबे समय से डिप्रेशन का सामना कर रही हैं। साथ ही इस फेज में उनके परिवार और कुछ फैंस के अलावा कोई उनके साथ नहीं रहा है। अंकिता ने लाइव के दौरान कहा कि किसी के रिश्ते पर भी उंगली उठाने का हक किसी को नहीं होता है। साथ ही उन्होंने बताया कि इन ट्रोलिंग के कारण उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

अंकिता को सोशल मीडिया ट्रोलिंग के कारण मानसिक रूप से काफी परेशान होना पड़ा। इसलिए जरूरी है इस विषय को गहनता से समझा जाए।  सोशल मीडिया ट्रोलिंग कैसे लोगों की मेंटल हेल्थ को असर कर सकती है। साथ ही कोई व्यक्ति कैसे इनसे डील कर सकता है। इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि सर गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. आरती आनंद से।

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से मेंटल हेल्थ पर क्या असर पड़ता है- How Social Media Trolling Affects Mental Health

कॉन्फिडेंट कम होना

सोशल मीडिया ट्रोलिंग के कारण व्यक्ति में कॉन्फिडेंट की कमी आने लगती है। उसे हर वक्त महसूस होता रहता है कि उसकी किसी भी एक्टिविटी पर लोग निगेटिव रिएक्ट ही करेंगे। उस व्यक्ति में डर रहता है कि लोग उसके बारे में हमेशा बुरा भला या गलत सोचते रहेंगे।

खुद के लिए निगेटिव सोचना

सोशल मीडिया ट्रोलिंग के कारण व्यक्ति में खुद के लिए निगेटिव बाते भी आने लगती हैं। जैसे कि शायद लोग मुझे पसंद ही नहीं करते या मैं शायद सच में बुरा व्यक्ति हुं। ऐसे में व्यक्ति खुद को गलत समझने लगता है, जिस कारण उसका कॉन्फिडेंस भी कम होने लगता है।

इसे भी पढ़ें- डिप्रेशन के दर्दनाक एहसास का सामना कर चुकी हैं बॉलिवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, जानें कैसे आईं समस्या से बाहर

लोगों का सामना करने में घबराना

ऐसे में व्यक्ति कई बार लोगों का सामना करने से भी घबराने लगता है। उसके मन में डर बना रहता है कि ट्रोलिंग के कारण उसको लोग गलत-गलत बोलेंगे। ऐसे में व्यक्ति मजाक बनने के डर से लोगों का सामना करने से भी डरने लगता है। सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान होकर कई लोग खुद को नुकसान करने की कोशिश भी करने लगते हैं।

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से कैसे डील करें- How To Deal With Social Media Trolling

असल जिंदगी से तुलना न करें

आपको समझने की जरूरत होगी कि सोशल मीडिया आपकी असल जिंदगी से अलग है। सोशल मीडिया से जुड़े लोग आपके जीवन की समस्याओं को नहीं समझ सकते इसलिए सोशल मीडिया को अपनी जिंदगी न बनाएं।

नजरअंदाज करना जरूरी

सोशल मीडिया की ट्रोलिंग आपका कॉन्फिडेंस भी गिरा सकती है। इसलिए उन चीजों पर ध्यान दें, जो आपके लिए सच में मायने रखती हैं। साथ ही सोशल मीडिया की ट्रोलिंग को नजरअंदाज करने की कोशिश करें।

इसे भी पढ़ें- 'गोपी बहू' फेम एक्ट्रेस जिया मानेक हुई थीं नर्वस ब्रेकडाउन का शिकार, जानें कैसे आईं इस समस्या से बाहर

किसी करीबी से बात करें

अगर ट्रोलिंग के कारण आप अपने इमोशंस पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं, तो किसी करीबी से बात शेयर करें। इससे आपको अपने इमोशंस कंट्रोल करने में मदद मिल पाएगी।

अंकिता लोखंडे के उदाहरण से हमने जाना कैसे सोशल मीडिया ट्रोलिंग किसी व्यक्ति की मेंटल हेल्थ को नुकसान कर सकती है। साथ ही इस तरह की समस्या आती है, तो हमें इससे कैसे डील करना चाहिए। अपनी इस सीरीज मेंटल हेल्थ मैटर्स में हम ऐसी ही नई जानकारी आपके सामने लाते हैं। हमारी इस सीरीज का लक्ष्य लोगों को मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य से मजबूत बनाना है। इस सीरीज के अन्य आर्टिकल्स आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

 

Read Next

मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती हैं ये 6 आदतें, जानें इन्हें कैसे कंट्रोल करना है

Disclaimer