टेलीविजन की दुनिया में जल्द अपना नाम बनाने वाली जिया मानेक लोगों के दिलों पर हमेशा छाई रहती हैं। जिया को टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' से सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली। यही कारण है कि आज भी उन्हें 'गोपी बहु' केरेक्टर के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके साथ ही जिया ने कई टीवी शो जैसे कि जीनी और जूजू, तेरा-मेरा साथ रहे में भी काम किया हैं। जिया ने पॉपुलर रियलिटी शो 'झलक' दिखला जा' में भी हिस्सा लिया था। 'झलक' में हिस्सा लेने के दौरान जिया 'साथ निभाना साथिया' में ही काम कर रही थी। लेकिन इस दौरान उनकी जिंदगी में एक बड़ा मोड़ आया, जिसने जिया को तोड़ कर रख दिया था। लाइफ के इस फेज के कारण जिया को नर्वस ब्रेकडाउन का सामना करना पड़ा था। आइये ओनलीमायहेल्थ के इस लेख के जरिये जानें जिया की नर्वस ब्रेकडाउन से बाहर आने की कहानी।
रातों-रात किया शो से रिप्लेस
दा टाइम्स ऑफ इंडिया को दिये एक इंटरव्यू में जिया ने बताया कि 'साथ निभाना साथिया' करने के दौरान ही उन्होंने रियलिटी शो 'झलक' में हिस्सा लिया। उन्होंने सोचा कि वह दोनों चीजें एक साथ संभाल लेंगी, इसलिए उन्होंने उसके मुताबिक ही अपना शेड्यूल तैयार किया। लेकिन इन दौरान कुछ गलतफहमियों के चलते जिया को रातों-रात रिप्लेस कर दिया गया। इस बात ने जिया पर गहरा असर डाला, जो उन्हें नर्वस ब्रेकडाउन की स्थिति में धकेलता चला गया।
अपनी भावनाओं पर नियंत्रण खो चुकी थी जिया
अपने इंटरव्यू में जिया ने बताया कि वह अपनी परेशानी में इतनी फंस चुकी थी कि उन्हें साइकेट्रिक से मदद तक लेनी पड़ी थी। जिया कहती हैं "मैं डिप्रेशन में जा चुकी थी, मुझे गुंडो से धमकियां मिल रही थी कि अगर मैंने झलक में परफॉर्म किया, तो मेरी टांगे तोड़ दी जाएंगी"। इन सभी चीजों ने जिया को इतना परेशान कर दिया कि उन्हें करियर से ब्रेक तक लेना पड़ा। जिया की स्थिति को समझने के लिए हमने बात की सर गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ.आरती आनंद से, जिन्होनें इस विषय पर खास जानकारी हमसे साझा की।
इसे भी पढ़े- शो बंद होने के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गए थे कपिल शर्मा, उन्हीं से जानें कैसे आए इससे बाहर
पहले समझिये नर्वस ब्रेकडाउन क्या होता है? What Is Nervous Breakdown
एक्सपर्ट के मुताबिक जब कोई व्यक्ति किसी परेशानी के कारण एंग्जाइटी या डिप्रेशन की स्थिति में होता है, लेकिन उसे स्वीकार नहीं कर रहा होता, तो उसे नर्वस ब्रेकडाउन हो सकता है। इस समस्या में व्यक्ति लंबे समय के लिए अवसाद की स्थिति में चला जाता है और अपना मानसिक संतुलन खोने लगता है।
इस समस्या को समझने के लिए इसके लक्षणों को समझना भी जरूरी है। आइये आगे लेख में जानें इस बारे में-
नर्वस ब्रेकडाउन के लक्षण- Symptoms of Nervous Breakdown
- नर्वस ब्रेकडाउन से ग्रस्त व्यक्ति का मूड बार-बार बदलता रहता है।
- इस समस्या में व्यक्ति अक्सर एनर्जी की कमी महसूस करता है।
- किसी भी काम पर फोकस कर पाना मुश्किल हो जाता है
- व्यक्ति का अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रहता है
- दिनभर थकान और हरारत महसूस होती है
- बार-बार पैनिक अटैक आना
- नींद न आना या ज्यादा नींद आना
- छोटी-छोटी समस्याओं से घबरा जाना
नर्वस ब्रेकडाउन से कैसे बाहर आएं- How To Deal With Nervous Breakdown
डॉक्टर से तुरंत मिले
कई बार नर्वस ब्रेकडाउन को समझना भी मुश्किल हो सकता है। इसलिए अगर आपको इसके लक्षण नजर आएं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
डाइट में करें जरूरी बदलाव
अपनी डाइट में केवल ताजे फलों और सब्जियों को शामिल करें। इसके साथ ही प्रोस्टेट फूड और जंक फूड को अवॉइड करें।
किसी भी काम को लगातार न करें
नर्वस ब्रेकडाउन में व्यक्ति के मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में चीजों पर फोकस कर पाना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए किसी भी काम को लगातार न करें। बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक जरूर लें।
इसे भी पढ़े- Saturday Saturday Song रिलीज होने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे बादशाह, जानें कैसे निकले इससे बाहर
समस्या के बारे में न सोचे
अगर आप समस्या के बारे में सोचते रहेंगे, तो यह परेशानी ज्यादा बढ़ाने का कारण बन सकता है। इसलिए अपनों के बीच समय बिताएं और मनपसंद कार्यो पर ध्यान दें।
एक्सरसाइज को बनाएं आदत
एक्सरसाइज या योग करने से आपको अपनी परेशानी से बाहर आने में मदद मिल सकती है। योगा माइंड थेरेपी की तरह काम कर सकती है।
ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल सीरीज 'मेंटल हेल्थ मैटर्स' में हम कुछ ऐसी ही कहानियां आपके साथ शेयर कर रहे हैं, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहें। इस सीरीज में हम आपके साथ टीवी, सोशल मीडिया और बड़े पर्दे के स्टार द्वारा फेस की गई मेंटल प्रॉब्लम्स और उन्होंने उससे कैसे छुटकारा पाया, इसके बारे में बताएंगे।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version