Doctor Verified

रॉकस्टार शो की शूटिंग के दौरान बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रस्त हो गए थे हनी सिंह, जानें कैसे आए इस समस्या से बाहर

फेमस रैपर हनी सिंह ने लंबे समय तक बाइपोलर डिसऑर्डर का सामना किया है। इस दौरान उन्हें शराब पीने और नशा करने की आदत हो गई थी।  
  • SHARE
  • FOLLOW
रॉकस्टार शो की शूटिंग के दौरान बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रस्त हो गए थे हनी सिंह, जानें कैसे आए इस समस्या से बाहर


Honey Singh Medical Condition: म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे हनी सिंह अपने गानों के लिए अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। करियर की शुरुआत में उन्हें यो-यो के नाम से पहचान मिली थी, जिसके चलते आज भी उन्हें इसी नाम से जाना जाता है। लेकिन यो-यो की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था, जब उन्होंने अपनी पहचान लंबे समय के लिए खो दी थी। इसके कारण उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री से लंबा ब्रेक लेना पड़ा था। कई मीडिया चैनल्स को दिये इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इस दौरान वह बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रस्त हुए थे। उनका खुद पर कंट्रोल नहीं था और वह शराब और ड्रग्स की लत में फंसते जा रहे थे। बाइपोलर डिसऑर्डर क्या है और यह कैसे आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है? इस बारे में जानने के लिए हनी सिंह की कहानी को विस्तार से समझना जरूरी है। तो चलिए ओनलीमायहेल्थ की इस स्पेशल मेंटल हेल्थ सीरीज के जरिए आपको बताएं बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रस्त होने पर हनी सिंह को किन समस्याओं का सामना करना पड़ा और वह कैसे इससे बाहर आए। 

bipolar disorder

रॉकस्टार शो के दौरान दिखने लगे थे लक्षण- Symptoms Started Appearing During The Rockstar Show

टीआरएस क्लिप नामक एक यूट्यूब चैनल को दिये इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया कि कुछ निजी कारणों के चलते उनका दिमाग कभी शांत नहीं रहता था। कुछ समय बाद उनकी समस्या इतनी बढ़ गई कि उनका भावनाओं पर कंट्रोल नहीं रहता था। हनी सिंह ने बताया कि जब उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर के लक्षण नजर आने लगे थे, तो उस दौरान वह अपने शो ‘रॉकस्टार’ पर काम कर रहे थे। 

इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब उन्हें सभी चीजें अजीब लगने लगीं, तो उन्होंने अपने काम से ब्रेक ले लिया। इस दौरान वह ड्रग्स और शराब के बहुत ज्यादा आदी हो चुके थे। हनी सिंह ने कहा कि “ मै खाता था, जिम करता था, शराब पीता और नशे करता था, जिससे मुझे नींद आ सके।”

आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें यह समस्या 2012 के बाद होनी शुरू हुई थी। इस दौरान वह ज्यादातर समय अकेले रहते थे। इसके कारण उन्हें स्लीप डिसऑर्डर की समस्या भी हुई, जिससे वह 2 साल तक ठीक से नहीं सो पाए। 

इसे भी पढ़े- Saturday Saturday Song रिलीज होने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे बादशाह, जानें कैसे निकले 

अपनी समस्या से कैसे बाहर आए यो-यो हनी सिंह- How Yo-Yo Honey Singh Came Out of His Problem

हनी सिंह ने अपनी परेशानी पर खुलकर बात करते हुए बताया कि जब परिवार ने उनका इलाज कराया, तो उनके बाइपोलर डिसऑर्डर विद साइकोटिक सिमटम्स (Bipolar Disorder With Psychotic Symptoms) से ग्रस्त होने का पता चला। बीमारी के दौरान वह साढ़े तीन साल तक घर से बाहर नहीं निकले। हनी सिंह ने इंस्टा लाइव पर आकर इस बारे में बात भी की। इसके जरिए उन्होंने अपनी जर्नी से बाहर आने और लोगों को मेंटल हेल्थ की जरूरत के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि अगर आपको इस तरह की कोई मानसिक समस्या है, तो आपको इससे भागने के बजाय स्वीकार करने और सही इलाज लेने की जरूरत है। हनी सिंह ने परिवार और डॉक्टर की सहायता से इस समस्या का सामना किया और दवाओं और हेल्दी लाइफस्टाइल के जरिए इससे बाहर आ पाए। उनके मुताबिक किसी भी मेंटल इलनेस से बाहर आने के लिए व्यक्ति को दवा, काउंसलिंग, परिवार का साथ, हेल्दी लाइफस्टाइल की जरूरत है। 

बादशाह की तरह हनी सिंह ने भी बाइपोलर डिसऑर्डर का सामना किया है। यह एक गंभीर मानसिक स्थिति है जिस पर अगर शुरुआत से ध्यान न दिया जाए, तो यह मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इसलिए जरूरी है इसके लक्षणों और उपायों के बारे में जान लिया जाए। बाइपोलर डिसऑर्डर के लक्षणों को समझने के लिए हमने बात की सर गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. आरती आनंद से। आइए लेख में आगे जानें इस बारे में।  

इसे भी पढ़े- शो बंद होने के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गए थे कपिल शर्मा, उन्हीं से जानें कैसे आए इससे बाहर

बाइपोलर डिसऑर्डर के लक्षण- Symptoms of Bipolar Disorder

बाइपोलर डिसऑर्डर के लक्षणों पर बात करते हुए डॉ.आरती आनंद ने बताया कि इस समस्या से ग्रस्त व्यक्ति में अक्सर ये खास लक्षण देखे जा सकते हैं -

  • सोने में परेशानी होना और लंबे समय तक नींद न आना
  • दिनभर थकावट, कमजोरी और बेचैनी महसूस करना
  • किसी काम पर फोकस न कर पाना या उलझने होना।
  • मन में अजीबो-गरीब बातें आना
  • अक्सर उदास महसूस करना।
  • अपनी भावनाओं पर कंट्रोल न रहना 

बाइपोलर डिसऑर्डर से कैसे डील करें- How To Deal With Bipolar Disorder

अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो एक्सपर्ट की बताई ये टिप्स आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। 

हेल्दी लाइफस्टाइल की बनाएं आदत

हनी सिंह ने भी हेल्दी लाइफस्टाइल के जरिए इस समस्या का सामना किया है। एक्सपर्ट के मुताबिक हेल्दी लाइफस्टाइल जैसे कि स्वस्थ खाना और समय पर सोना आपकी मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। 

समय पर सही इलाज जरूरी 

अपनी समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय स्वीकार करना और सही इलाज लेना बेहद जरूरी है। अपने डॉक्टर से संपर्क बनाए रखें। समय पर दवा और काउंसलिंग लेते रहें, जिससे आपको समस्या से बाहर आने में मदद मिल सके। 

ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल सीरीज 'मेंटल हेल्थ मैटर्स' में हम कुछ ऐसी ही कहानियां आपके साथ शेयर कर रहे हैं, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहें। इस सीरीज में हम आपके साथ टीवी, सोशल मीडिया और बड़े पर्दे के स्टार द्वारा फेस की गई मेंटल प्रॉब्लम्स और उन्होंने उससे कैसे छुटकारा पाया, इसके बारे में बता रहे हैं। 

Read Next

कंप्यूटर-लैपटॉप और गैजेट्स पर काम करने की वजह से हो रही 'रिपिटेटिव स्ट्रेन इंजरी', जानें क्या है यह समस्या

Disclaimer