Ankita Konwar Depression Story: आज के समय में कई लोग मानसिक बीमारियों का सामना कर रहे हैं। किसी को काम के कारण तनाव है, तो किसी व्यक्ति को एंग्जायटी की समस्या रहती है। इन्हीं समस्याओं में शामिल है डिप्रेशन की समस्या। डिप्रेशन एक गंभीर मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति अपने इमोशंस पर कंट्रोल खोने लगता है। यह स्थिति हर वर्ग के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक कई सेलेब्स भी डिप्रेशन पर खुलकर बात कर चुके हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हो या सिंगर हनी सिंह हर किसी ने डिप्रेशन पर सामने आकर बात की है। इसी तरह एक्टर मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर भी डिप्रेशन पर कई बार बात करती नजर आई हैं। अंकिता एक मॉडल और रनर होने के साथ फिटनेस फ्रीक भी हैं, जिन्होंने अपनी मेंटल हेल्थ पर कई बार खुलकर बात की है। अंकिता कोंवर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी डिप्रेशन की जर्नी पर बात की है। अपने एक इंस्टा पोस्ट में उन्होंने डिप्रेशन से डील करने के तरीके भी बताए हैं। आइए ओनलीमायहेल्थ की इस स्पेशल सीरीज में जानें अंकिता कोंवर की डिप्रेशन जर्नी के बारे में।
लंबे समय से कर रही थीं डिप्रेशन का सामना
अंकिता कोंवर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए डिप्रेशन के बारे में बताया था। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कई सालों तक उन्हें डिप्रेशन का सामना करना पड़ा है। साथ ही, वो अभी भी एंग्जायटी इशुज का सामना कर रही हैं। इस पोस्ट में उन्होंने बचपन से ट्रॉमा झेलने की बात भी कहीं थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें अपने करीबियों से धोखे मिले थे, जिससे उनके लिए भरोसा करना भी मुश्किल हो गया था।
इसे भी पढ़ें- डिप्रेस्ड फेज में खुद को मोटिवेट रखती हैं तन्वी गीता रविशंकर, बॉडी पॉजिटिविटी इंफ्लुएंसर से जानें उनकी कहानी
पोस्ट के जरिए दी जानकारी
अपने एक अन्य पोस्ट में अंकिता कोंवर डिप्रेशन के दिनों को याद करती नजर आई थीं। इसमें उन्होंने बताया था कि जब भी उन्हें रोना आता है, तो वह खुद को रोकती नहीं हैं। अपने इमोशंस को उसी तरह बाहर आने देती हैं जैसे उनके इमोशंस हैं। इससे उन्हें अपने इमोशंस को बैलेंस करने में मदद मिल पाती है।
अंकिता ने कैसे किया डिप्रेशन से डील
अंकिता कहती हैं कि परेशानी में किसी की मदद लेना गलत नहीं है। उन्होंने खुद भी डिप्रेशन से बाहर आने के लिए मेडिकल हेल्प ली थी। साथ ही, उन्होंने डिप्रेशन से डील करने के कई आसान तरीके भी बताए हैं। डिप्रेशन से डील करने के लिए अंकिता विचारों को जर्नल करने की सलाह देती हैं। साथ ही उन्होंने कैफीन कम करने, फिजिकल और मेंटल एक्सरसाइज करने, दोस्तों और परिवार के साथ जुड़ने की सलाह भी दी है।
अंकिता कोंवर के उदाहरण से हमने जाना कि कैसे डिप्रेशन हमारी मानसिक स्थिति को बदल सकता है। इसलिए जरूरी है कि इसके लक्षणों को पहले से समझा जाए।
डिप्रेशन के शुरुआती लक्षण- Early Signs of Depression
हर चीज में इंट्रस्ट कम होना
जो लोग डिप्रेशन में होते हैं, उनका हर चीज में इंट्रस्ट कम होने लगता है। ऐसे में उन्हें किसी भी चीज में इंट्रस्ट नहीं आता है। लोगों से मिलने-जुड़ने या काम पर ध्यान लगाने में भी परेशानी होने लगती है।
थकावट और नींद से जुड़ी समस्याएं होना
डिप्रेशन के शुरुआती लक्षणों में नींद न आने की समस्या भी शामिल है। ऐसे में व्यक्ति को हर वक्त थकावट और कमजोरी महसूस होती है। साथ ही, नींद न आना या ज्यादा नींद आने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- क्लिनिकल डिप्रेशन का शिकार हो गए थे MTV Splitsvilla फेम एक्टर आकाश चौधरी, खुद बता रहे हैं कैसे आए इससे बाहर
अक्सर इरिटेट महसूस करना
डिप्रेशन की शुरुआत में व्यक्ति हर चीज में इरिटेट होने लगता है। उसे हर छोटी चीज पर गुस्सा आने लगता है। साथ ही, इमोशंस पर कंट्रोल रखना भी मुश्किल हो जाता है।
भूख और वजन में बदलाव होना
अचानक से वजन और भूख में बदलाव आना भी डिप्रेशन का संकेत हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति कमजोर होने लगता है और उसका वजन ज्यादा या बहुत कम होने लगता है।
अगर लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव किये जाएं, तो डिप्रेशन की जंग को आसान बनाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है डिप्रेशन के लक्षणों को समझकर इस पर काम किया जाए। इस लेख में हमने अंकिता कोंवर के उदाहरण से डिप्रेशन से डील करने के तरीकों के बारे में समझा। इस तरह के अन्य आर्टिकल्स आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram