Doctor Verified

50 की उम्र में सोच रही हैं मां बनने के बारे में, तो पहले जान लें कुछ सावधानियां और नुकसान

Advantages And Drawbacks Of Pregnancy After Age Fivety: 50 की उम्र के बाद मां बनने पर महिला को किस तरह की सावधानियां और नुकसान हो सकते हैं। जानें 
  • SHARE
  • FOLLOW
50 की उम्र में सोच रही हैं मां बनने के बारे में, तो पहले जान लें कुछ सावधानियां और नुकसान


Advantages And Drawbacks Of Pregnancy After Age Fivety: मां बनना हर महिला के लिए खास होता है। लेकिन आज के समय में जब महिलाएं लेट उम्र में शादी कर रही है। इस कारण कही न कही वह ज्यादा उम्र में मां बनने का फैसला भी कर रही है। बहुत से लोग लेट उम्र में मां बनने पर महिला के शरीर के लिए नुकसान बताते है। लेकिन आज के समय में मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि 50 की उम्र में मां बनने अब मुश्किल का काम नहीं रहा गया है। बस आपको चाहिए एक एक्सपर्ट डॉक्टर, जो इस विषय पर आपको पूरी जानकारी दे सकें। 40 के बाद, अंडे की गुणवत्ता खराब हो जाती है। ऐसे में माना जाता है कि महिलाओं को इस उम्र से पहले ही मां बनने के बारे में सोचना चाहिए। हालांकि, अगर आपने भी 50 की उम्र के बाद मां बनने के बारे में सोचा हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। 50 की उम्र के बाद मां बनने पर किस तरह की सावधानियां, फायदा मिलता है और क्या नुकसान हो सकते हैं। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के डॉक्टर केपी सरदाना से।

50 के बाद मां बनने की सावधानियां और फायदे

आर्थिक रूप से सुरक्षित

50 की उम्र के बाद मां बने से आप आर्थिक रूप से मजबूत हो चुकी होती है। इस समय तक आपके पास अच्छा बैंक बैलेंस के साथ समझ भी विकसित हो चुकी होती है। 50 की उम्र तक आपका कैरियर भी फिक्स हो चुका होता है। ऐसे में आप सिर्फ बच्चे पर ही ध्यान देते पाते हैं।

अधिक अनुभवी 

देर से गर्भावस्था में एक फायदा ये भी हैं कि आपको दुनिया का काफी अनुभव हो चुका होता है। साथ ही आप अपने आसपास काफी अच्छे से यह देख-समझ चुके होते हैं कि बच्चे को कैसे पालना है, इसकी परवरिश पर कैसे ध्यान देना है और बच्चे को समझदारी से निर्णय लेने की सीख भी दें पाएंगे।

pregnancy

50 के बाद मां बनने के नुकसान

खराब स्वास्थ्य

50 की उम्र के बाद मां बनने से हेल्थ पर भी बहुत असर पड़ता है। 50 की उम्र में मां बनने पर गर्भावस्था के दौरान और शिशु के जन्म के बाद महिला को खास तौर पर देखभाल की आवश्यकता होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को रक्तचाप और गर्भपात की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। अधिक उम्र में मां बनने पर सिजेरियन सेक्शन होने के चांसेज बढ़ जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- बेबी प्लान कर रही हैं तो अभी से शुरू कर दें ये 5 काम, कंसीव करने में मिलेगी मदद

नवजात शिशुओं के लिए खतरा

50 की उम्र के बाद मां बनने पर नवजात शिशुओं को भी कई तरह के खतरे का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे बच्चों मे डाउन सिंड्रोम होने की संभावना बढ़ जाती है। कई बार ज्यादा उम्र में प्रेग्नेंसी के दौरान समय से पहले भी बच्चा पैदा हो सकता है।

वित्तीय तनाव

अधिक उम्र में मां बनने से वित्तीय तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस उम्र तक कई बार वित्तीय जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाती है। ऐसे में महिला का प्रेग्नेंट होने से उसका खर्च भी बढ़ जाता है। ऐसे में 50 की उम्र के बाद मां बनने से तनाव हो सकता है

50 की उम्र के बाद मां बनने से पहले कई तरह की सावधानियां बरतनी की जरूर होती हैं जैसे बॉडी का फुल चेकअप कराएं, वित्तीय हालात के बारे में सोचे और मानसिक तौर पर हेल्दी होने के बाद ही यह फैसला लें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

वजाइनल डिस्चार्ज का रंग बताता है सेहत से जुड़े कई राज, डॉक्टर से जानें किस रंग के डिस्चार्ज का क्या मतलब है

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version