Doctor Verified

डाउन सिंड्रोम क्या है और क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और लक्षण

Causes Of Down Syndrome: डाउन सिंड्रोम बच्चों में होने वाला एक गंभीर डिसऑर्डर है, आइए डॉक्टर से आसान भाषा में समझते हैं इसके कारण और लक्षण।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Mar 21, 2023 18:15 IST
डाउन सिंड्रोम क्या है और क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और लक्षण

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Causes Of Down Syndrome: जन्म के कुछ समय बाद बहुत से बच्चों की त्वचा चपटी, नाक दबी हुई, छोटे-छोटे हाथ-पैर, उंगलियां, छोटी गर्दन और कान जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। इसके अलावा जब बच्चा धीरे-धीरे बड़ा होता है, तो बोलने में परेशानी, जुबान लड़खड़ाने और शारीरिक विकास से जुड़ी भी कई समस्याएं देखने को मिलती हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है, बच्चों के साथ इस तरह की स्थितियां क्यों पैदा होती हैं? या किन कारणों से होती है? बच्चों में होने वाली इन स्थितियों का कारण जानने के लिए हमने डॉ. शब्बीर चमडावाला, जनरल पीडियाट्रिशियन, सैफी हॉस्पिटल से बात की।

ओनलीमायहेल्थ (OnlymyHealth) की स्पेशल सीरीज 'बीमारी को समझें' में हम डॉक्टर से बातचीत करके आपको आसान भाषा में किसी बीमारी और उसके कारण समझाते हैं। डॉ. शब्बीर के अनुसार, बच्चों में इस तरह की स्थितियां डाउन सिंड्रोम के कारण देखने को मिलती हैं। डाउन सिंड्रोम के गंभीर समस्या है, जिसके बारे में इस लेख में हम विस्तार से बता रहे हैं।

Causes Of Down Syndrome in hindi

डाउन सिंड्रोम क्या है और क्यों होता है?- What can cause down syndrome in babies

डॉ. शब्बीर के अनुसार डाउन सिंड्रोम एक अनुवांशिक डिसऑर्डर है। यह स्थिति तब पैदा होती है, जब किसी व्यक्ति के शरीर में क्रोमोसोम का स्तर बढ़ जाता है। क्रोमोसोम शरीर में कई छोटे-छोटे जीन से मिलकर बनते हैं, या यूं कहें कि यह जीन का एक पैकेज होते हैं। गर्भावस्था के दौरान और जन्म के बाद आपके बच्चे का शरीर कैसे बनेगा या कैसे कार्य करेगा, यह क्रोमोसोम ही  निर्धारित करते हैं।

सेंट्रल डिजीज कंट्रोल (CDC) के अनुसार जब बच्चा पैदा होता है, तो आमतौर पर उसके शरीर में 46 क्रोमोसोम होते हैं। जिन्हें वह अपने माता पिता से प्राप्त करता है। इनमें आधे वह मां और आधे पिता से प्राप्त करता है। लेकिन डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों में यह देखने को मिलता है, कि उनमें 46 में 21 क्रोमोसोम एक-एक अतिरिक्त कॉपी होती है। इस स्थिति को डाउन सिंड्रोम ट्राइसॉमी 21 कहते हैं। यह स्थिति बच्चे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। इसके कारण बच्चों मानसिक, शारीरिक और विकास संबंधी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। यह भविष्य में उनकी परेशानियां भी बढ़ा सकती है।

इसे भी पढें: छोटे बच्चों की आंख से पानी आने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसका इलाज

बच्चों में डाउन सिंड्रोम के लक्षण- Down Syndrome Symptoms In Hindi

  • जन्म के कुछ समय बाद बच्चे का चेहरा चपटा या नाक दबी हुई महसूस होना
  • उनकी आंखें ऊपर की ओर झुकी नजर आती हैं, साथ ही उनका आकार भी बादाम के जैसा होता है
  • उनके शरीर के कई अंग जैसे गर्दन, कान, उंगलियां, हाथ-पैर छोटे-छोटे हो सकते हैं
  • आंखों में सफेद धब्बे
  • उनकी जीभ बाहर निकलने लगती है
  • बच्चों की लंबाई नहीं बढ़ती है
  • उनकी मांसपेशियों ढीली और सामान्य से भिन्न लगता है।

अगर आप बच्चे में उपरोक्त लक्षणों को नोटिस करते हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। समय रहते इसके लक्षणों को पहचानकर, भविष्य में बच्चों में इसके लक्षणों को कम और उनका इलाज किया जा सकता है।

All Image Source: Freepik

Disclaimer