
Abortion Risks And Side Effects: मां बनने हर महिला के लिए खास पल होता है। लेकिन कई बार अनचाही प्रेग्नेंसी या फिर भ्रूण में दिक्कत और मां के अस्वस्थ होने के कारण महिला को अबॉर्शन कराना पड़ता हैं। अबॉर्शन कराने से महिला को शारीरिक नुकसान होने के साथ मानसिक तनाव भी होता है। कई बार जल्दी- जल्दी अबॉर्शन कराने से महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। मेडिकल अबॉर्शन उस प्रक्रिया को कहते है जिसमें दवाओं के जरिए प्रारंभिक गर्भावस्था को समाप्त किया जाता है। ज्यादा अबॉर्शन कराने से महिला को आगे चलकर मां बनने में भी दिक्कत हो सकती हैं। ऐसे में कोशिश करें कि प्रेग्नेंसी के समय अपना खास रखें और डॉक्टर की निगरानी में भी रहे। समस्या लगने पर डॉक्टर से जल्दी संपर्क करें। आइए जानते हैं बार- बार अबॉर्शन कराने के नुकसान के बारे में डॉक्टर शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।
कमजोरी होना
महिला का बार-बार अबॉर्शन होने से महिलाओं के शरीर में काफी कमजोरी हो जाती है। अबॉर्शन कराने के बाद महिला को काफी ज्यादा ब्लीडिंग होती है। इस कारण शरीर में कमजोरी होने के साथ शरीर में खून की कमी भी हो सकती हैं। इस समय महिला को अपनी डाइट का विशेष तौर पर ख्याल रखना चाहिए।
फर्टिलिटी पर असर
महिलाओं को बार- बार अबॉर्शन होने की वजह से उनकी फर्टिलिटी पर भी असर पड़ सकता है। कई बार ज्यादा अबॉर्शन कराने के बाद महिला को आगे चलकर मां बनने में परेशानी हो सकती है। कई बार दोबारा मां बनने में काफी समय लग सकता है या फिर दोबारा नेचुरल रूप से मां बनना मुश्किल होता है।
मानसिक स्वास्थ्य पर असर
मां बनने के साथ ही महिला उस बच्चे से भावनात्मक रूप से जुड़ जाती है। ऐसे में बार-बार अबॉर्शन कराने से महिला के शरीर के साथ उसके मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। कई बार अबॉर्शन होने की स्थिति में महिला को स्ट्रेस के साथ एंग्जाइटी की समस्या भी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- 50 की उम्र में सोच रही हैं मां बनने के बारे में, तो पहले जान लें कुछ सावधानियां और नुकसान
अनियमित पीरियड्स
महिलाओं का बार-बार अबॉर्शन होने से अनियमित पीरियड्स की समस्या देखने को मिलती है। कई बार अबॉर्शन होने पर महिला को ज्यादा ब्लीडिंग हो जाती है। ऐसे में पीरिड्स अनियमित होने के साथ हीमोग्लोबिन लेवल भी काफी घट जाता है। ऐसे में अनियमित पीरियड्स की परेशानी शुरू हो जाती है।
प्री-टर्म डिलीवरी का खतरा
महिलाओं का बार-बार अबॉर्शन होने से आगे चलकर उनको प्री-टर्म डिलीवरी का खतरा भी बढ़ जाता है। र्भपात कराने से गर्भाशय ग्रीवा कमजोर हो जाती है। इस कारण समय से पहले ही शिशु का जन्म हो सकता है। जिससे शिशु को भी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
बार-बार अबॉर्शन कराने से महिलाओं को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में बार-बार अबॉर्शन कराने से भी बचें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version