बच्चेदानी में गांठ से महिलाओं को हो सकती हैं कई परेशानियां, जानें इसके 4 शुरुआती संकेत

बच्चेदानी में गांठ होने पर महिलाओं को न केवल मां बनने में बल्कि शारीरिक रूप से अस्वस्थता का भी अहसास होता है। बच्चेदानी में गांठ अचानक नहीं बनती, इसके संकेत कुछ महीने पहले से ही दिखाई देने लगते हैं ।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चेदानी में गांठ से महिलाओं को हो सकती हैं कई परेशानियां, जानें इसके 4 शुरुआती संकेत


तेजी से बदलती जीवनशैली और खान-पान की खराब आदतों के कारण अक्सर महिलाओं को कई समस्याएं हो जाती हैं, जिसमें से एक महिलाओं की बच्चेदानी में गांठ की समस्या भी है। बच्चेदानी में गांठ महिलाओं को न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी परेशान करती है। बच्चेदानी में गांठ होने पर महिलाओं को मां बनने में भी परेशानी होती है, जिसके कारण उन्हें समाज में भी शर्मंदिगी का अहसास होता है। बच्चेदानी में गांठ होने पर महिलाओं को न केवल मां बनने में बल्कि शारीरिक रूप से अस्वस्थता का भी अहसास होता है। बच्चेदानी में गांठ अचानक नहीं बनती, इसके संकेत कुछ महीने पहले से ही दिखाई देने लगते हैं और ऐसे संकेतों को नजरअंदाज करना महिलाओं के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। हम आपको ऐसे ही 4 संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बच्चेदानी में गांठ बनने से पहले दिखाई देते हैं। आप इन संकेतों को पहचानकर इस समस्या का सही समय पर उपचार कराकर कई परेशानियों से बच सकती हैं।

बच्चेदानी में गांठ बनने पर दिखाई देने वाले 4 संकेत

मासिक धर्म के दौरान ज्यादा रक्तस्त्राव

अक्सर महिलाएं मासिक धर्म के दौरान होने वाले अत्यधिक रक्तस्राव को नजरअंदाज कर देती है, जो उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके व्यवहार पर असर डालता है। अगर आपको भी मासिक धर्म के दौरान ज्यादा रक्तस्त्राव हो रहा है या फिर मासिक धर्म 1 सप्ताह से अधिक समय तक बना हुआ है तो ये बच्चेदानी में गांठ होने का एक संकेत हो सकता है। इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें क्योंकि यह महिलाओं के लिए मां बनने में परेशानी पैदा कर सकता है। इससे बचाव के लिए आप तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

इसे भी पढ़ेंः 35 से 40 की उम्र में बढ़ जाता है सर्वाइकल कैंसर का खतरा, जानें इसके 5 शुरुआती संकेत

पेट में दर्द या वजन बढ़ना

अगर आपके पेट में पिछले कई दिनों से लगातार दर्द हो रहा है या आपके पेट का वजन बढ़ने लगा है तो यह बच्चेदानी में गांठ का एक संकेत हो सकता है। यह संकेत महिलाओं को गर्भधारण  में बाधा डाल सकता है। इस तरह का संकेत दिखाई देने पर आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें ताकि समस्या को बढ़ने से पहले ही रोका जा सके।

पेशाब के वक्त दर्द या खून आना

पेशाब के वक्त दर्द या जलन और रक्तस्त्राव होना बच्चेदानी में गांठ होने का संकेत हो सकता है। इस संकेत को नजरअंदाज करना महिलाओं को भविष्य में किसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। इसलिए इस संकेत को कभी नजरअंदाज न करें और संकेत दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

इसे भी पढ़ेंः इन 6 कारणों से गर्भावती महिलाओं के पेट में लात मारता है बच्चा, जानें क्यों होता है ऐसा

पैरों में सूजन

कई दिनों तक पैरों में सूजन बने रहना बच्चेदानी में गांठ की समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसा होने से न केवल महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं बल्कि उन्हें मां बनने में भी काफी मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं। इस तरह का संकेत मिलने पर महिलाओं को तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए ताकि बीमारी पर पहले ही काबू पाया जा सके।

Read More Articles On Women Health In Hindi

Read Next

Happy Birthday Neha Dhupia: नई माताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं नेहा धूपिया, जानें कैसा रहा मां बनने का सफर

Disclaimer