Doctor Verified

आयरन सप्लीमेंट्स की जगह डाइट में शामिल करें 3 आयुर्वेदिक चीजें, डॉक्टर से जानें फायदे

आयरन की कमी के कारण शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं। इस कमी को अगर आप नेचुरली पूरा करना चाहते हैं, तो कुछ आयुर्वेदिक चीजों का सेवन कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
आयरन सप्लीमेंट्स की जगह डाइट में शामिल करें 3 आयुर्वेदिक चीजें, डॉक्टर से जानें फायदे


शरीर में आयरन की कमी होना आम बात है। ज्यादातर लोग इस समस्या का सामना कर रहे होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में आयरन की कमी ज्यादा पाई जाती है? बता दें कि 2021 में वैश्विक स्तर पर 17.5% पुरुषों की तुलना में 31.2% महिलाओं में एनीमिया पाया गया था। अगर आप यह सोच रहे हैं कि महिलाओं और पुरुषों में आयरन की कमी के आकड़े इतने बड़े अंतर पर कैसे हैं, तो इसका मुख्य कारण आप पीरियड्स को मान सकते हैं। महिलाओं को हर महीने पीरियड्स आते हैं, जिस दौरान उनकी बॉडी से खून बाहर निकलता है। ऐसे में महिलाओं के शरीर में खून की कमी ज्यादा होती है। बता दें कि आयरन की कमी के कारण शरीर में एनीमिया की समस्या हो सकती है। एनीमिया एक सामान्य ब्लड डिसऑर्डर है, जिसमें रेड ब्लड सेल्स (RBC) की संख्या कम हो जाती है या हीमोग्लोबिन का लेवल कम होने लगता है। शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए लोग आयरन सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। हालांकि, आप 3 आयुर्वेदिक चीजों को डाइट में शामिल करके नेचुरली आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं। इन चीजों के बारे में आयुर्वेदिक डॉ. रोबिन शर्मा ने बताया है।

आयरन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये 3 चीजें

iron supplements

काले तिलों को डाइट में शामिल करें

काले तिलों को आयरन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। आप रोजाना सुबह खाली पेट सिर्फ 2 चम्मच काले तिलों का सेवन कर सकते हैं। इससे आयरन की कमी पूरी होने के साथ शरीर में एनर्जी बढ़ेगी। बता दें कि काले तिल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसमें आयरन, कॉपर, जिंक, विटामिन-बी, विटामिन-ई आदि कई पोषक-तत्व मौजूद होते हैं। ये सभी शरीर के अंग-अंग को पोषण देने का काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज कंट्रोल करने में फायदेमंद हैं काले तिल, जानें इसके फायदे

चुकंदर और नारियल पानी का सेवन करें

आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप चुकंदर और नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, चुकंदर में आयरन, नाइट्रेट और पोटैशियम जैसे पोषक-तत्व होते हैं। इसके जूस को पीने से हीमोग्लोबिन और खून की मात्रा बढ़ती है। वहीं, नारियल पानी में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो खून की कमी को दूर करता है। आप रोजाना एक गिलास चुकंदर और नारियल पानी को मिलाकर पी सकते हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dr. Robin Sharma (@dr.sharmarobin)

खजूर और अलसी के बीजों का सेवन करें

खजूर और अलसी के बीजों का सेवन करने से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। बता दें कि 100 ग्राम अलसी के बीजों में करीब 5.3 मिलीग्राम आयरन होता है। वहीं, खजूर में विटामिन-सी और फाइबर होता है, जो आयरन को अब्सॉर्ब करने में मदद करता है। बता दें कि इस कॉम्बिनेशन में विटामिन-बी6 होता है, जिससे खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद मिलती है। आप 3-4 खजूर और अलसी के बीजों को रात भर भिगोकर रखें और सुबह में खाली पेट इनका सेवन कर लें।

आयरन की कमी किन कारणों से होती है?

जैसा कि हमने आपको शुरुआत में बताया, शरीर में आयरन की कमी पीरियड्स के कारण हो सकती है। इसके अलावा, आयरन की कमी के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। जैसे कि नियमित रक्तदान, नाक से खून आना ,पेट में अल्सर या हर्निया और एस्पिरिन जैसी दवाओं का सेवन करने के कारण हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- आयरन की कमी बना सकती है आपको चिड़चिड़ा और उदास, जानें सेहत पर इसका असर

बता दें कि आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स  को शामिल कर सकते हैं। जैसे कि मटर, सोयाबीन, राजमा, खजूर, आलूबुखारा, अंजीर, किशमिश, काजू, पालक, अंडा, चिकन, सीफूड, बींस, लीन मीट, नट्स, सूखे मेवे आदि। इन सभी आयरन रिच चीजों को खाकर बॉडी में खून की कमी नहीं रहेगी।

Read Next

2025 में इस तरह बैलेंस करें अपने खाने की प्लेट, नहीं बढ़ेगा वजन; रहेंगे सेहतमंद

Disclaimer