Doctor Verified

Baby Boy Growth Chart 12-24 Months: पेडियाट्रिक्स से जानिए! 12 से 24 महीने तक के लड़कों का औसत वजन और हाइट चार्ट

Baby Boy Growth Chart 12-24 Months: हर उम्र में लड़कों की ग्रोथ बहुत मायने रखती है। खासकर, 24 तक के हर बच्चे की ग्रोथ पर उनके पैरेंट्स की नजर होनी चाहिए। यहां हम आपको जन्म के बाद से लेकर 24 माह तक बच्चे की ग्रोथ के बारे में बता रहे हैं-
  • SHARE
  • FOLLOW
Baby Boy Growth Chart 12-24 Months: पेडियाट्रिक्स से जानिए! 12 से 24 महीने तक के लड़कों का औसत वजन और हाइट चार्ट


Baby Boy Growth Chart In Hindi: प्रेग्नेंसी का सफर हर महिला के लिए बहुत खास होता है। डिलीवरी तक हर महिला कई तरह की सावधानियां बरतती है, हेल्दी डाइट लेती हैं और अपनी लाइफस्टाइल को भी मैनेज करती हैं। लेकिन, महिला का मां बनने का सफर यहां खत्म नहीं, बल्कि शुरू होता है। डिलीवरी के बाद से ही बच्चे की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी मां पर होती है। विशेषकर, डिलीवरी के बाद कम से कम दो साल का होने तक हर मां को अपने बच्चे की ग्रोथ पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि किस महीने में बच्चे की ग्रोथ कितनी होती है, बच्चे की औसत लंबाई और वजन कितना होना चाहिए। साथ ही पैरेंट्स को यह भी पता होना चाहिए कि बच्चा कितना एक्टिव रहना चाहिए। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि लड़के और लड़की की ग्रोथ जन्म के बाद से ही एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे माह दर माह कि लड़कों की ग्रोथ किस तरह होती है और उनका सही वजन किस माह में कितना होना चाहिए। खासकर, 24 महीने उनके लिए क्यों महत्वपूर्ण है, यह भी जानेंगे। इस बारे में हमने नवी मुंबई स्थित अपोलो अस्पताल के Lead consultant Pediatric Critical Care Specialist डॉ. नारजोहन मेश्राम से बात की।

उम्र के हिसाब से बच्चे की ग्रोथ

baby boy weight and height growth chart 02 (1)

0 से 3 महीने बच्चे की औसत लंबाई और वजन

अगर हमारे देश की बात करें, तो हमारे यहां जन्म के समय आमतौर पर बच्चों का वजन 2.5 के बराबर होता है। कुछ बच्चों का वजन इससे कम, तो कुछ बच्चों का ज्यादा होता है। खासकर, लड़कों की बात करें, तो जन्म के समय उनकी लंबाई 46.3 से लेकर 53.4 सेंटीमीटर होती है। वहीं, उनका वजन 2.5 से लेकर 4.3 तक पहुंच सकता है। जन्म के बाद से ही बच्चों की ग्रोथ बहुत तेजी से होती है। एक और दो माह के बच्चों की बात करें, तो क्रमशः 51 से 62 सेंटीमीटर तक पहुंचते । जबकि, उनका वजन साढ़े तीन केजी से लेकर लगभग 7.00 किलोग्राम तक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: 1 से 15 साल की उम्र तक के बच्चों में कितना होना चाहिए वजन और लंबाई? जानें डॉक्टर से

4 से 6 महीने बच्चे की औसत लंबाई और वजन

4 महीने के बाद च्चे लंबाई 60 सेंटीमीटर होती है ओर वजन 5.6 से लेकर 8.6 केजी तक हो सकता है। वहीं, 5वें माह में बच्चे की लंबाई 61.9 से लेकर 6.9 सेंटीमीटर और उनका वजन 6.1-9.2 केजी तक पहुंचता है। जबकि, 6 माह का बच्चे की ग्रोथ अगर सामान्य हो, तो उसकी लंबाई 63.6 से 71.6 तक और वजन 6.4 से लेकर 9.7 किलोग्राम तक होना चाहिए। इस उम्र तक आते-आते बच्चे अपने पांव चलाने लगते हैं, हाथ हिलाने लगते हैं और अपना सिर उठाने की कोशिश करते हैं। यहां तक कि कुछ बच्चे जो 6 माह के आई कॉन्टैक्ट में सुधार होता है और कुछ नई आवाजें भी निकालने लगते हैं।

7 से 9 महीने बच्चे की औसत लंबाई और वजन

baby boy weight and height growth chart 01

पैरेंट्स को चाहिए कि वे अपने बच्चे की हाइट और वेट पर जरूर नजर रखें। खासकर, 6 माह के बाद। क्योंकि इस समय के बाद बच्चा बाहरी चीजें खाने-पीने लगता है। इसलिए, इन दिनों उनकी ग्रोथ में और भी प्रभावी असर दिखता है। जैसे 7 और 8 माह की लंबाई 65.1-73.2 और 66.5-74.7 होती है। जबकि, वजन की बात करें, तो 6.7-10.2 और 7.0- 10.5 हो जाता है। 9 महीने का बच्चे की लंबाई 67.7 से लेकर 76.2 और वजन 7.2 से लेकर 10.9 पहुंच जाता है। सामान्य ग्रोथ की बात करें, तो इन बच्चों का विकास 6 माह के बच्चे से बिल्कुल अलग दिखता है। ये बिस्तर पर रोल होने लगते हैं, नाम पुकारने पर सुनते हैं और सपोर्ट की मदद से उठकर बैठ जाते हैं। यहां तक कि 9 माह के बच्चे बातचीत के तरीके भी विकसित कर रहे होते हैं।

इसे भी पढ़ें: उम्र और हाइट के हिसाब से सही वजन कितना होना चाहिए? जानें डॉक्टर से

10 से 12 महीने बच्चे की औसत लंबाई और वजन

10 माह के बच्चे औसत लंबाई 69.0-77.6 होती है, वजन 7.5-11.2 होता है। वहीं, 11 माह के बच्चे की लंबाई 70.2-78.9 और वजन 7.4-11.5 होता है। 12 महीने के बच्चे की औसत लंबाई और वजन 71.3-80.2 सेंटीमीटर और 7.8-11.8 किलोग्राम होता है। इन बच्चों के ग्रोथ की बात करें, तो इनका विकास तेजी से हो रहा होता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि पैरेंट्स को हमेशा अपने बच्चे पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि हर बच्चे की ग्रोथ अलग-अलग हो सकती है। आमतौर पर इस उम्र के बच्चे चलने की कोशिश करने लगते हैं और अपनी उंगली से खुद खाना खाने की कोशिश भी शुरू कर देते हैं। इस उम्र में बच्चे कुछ-कुछ नए शब्द बोलने की भी कोशिश करते हैं, जैसे मां या बाबा। ये बच्चे सामान के बारे में जानने-समझने लगते हैं।

inside

13 से 15 महीने के बच्चे की औसत लंबाई और वजन 

baby boy weight and height growth chart 03

13 से 15 माह के बच्चे को हम टॉडलर कहकर पुकार सकते हैं। 13 महीने के बच्चे की औसत लंबाई और वजन 72.4-81.5 सेंटीमीटर और 8.0-12.1 किलोग्राम होते हैं। जबकि, 14 महीने के बच्चे की औसत लंबाई और वजन 73.4-82.7 सेंटीमीटर और 8.2-12.4 किलोग्राम और 15 महीने के बच्चे की औसत लंबाई और वजन 74.4-83.9 तथा 8.4-12.7 किलोग्राम होता है। 13 से 15 माह तक बच्चे की ग्रोथ काफी अच्छी तरह से हो रही होती है। बच्चा चलने-फिरने में पहले की तुलना में अधिक कॉन्फिडेंट नजर आता है, चम्मचों को अपने हाथ से पकड़ना सीख जाता है, कप में पानी पीने लगता है और ब्लॉक्स आदि चीजों से खेलने में भी माहिर हो जाता है। इस उम्र के बच्चे मां-पिता के संकेतों को समझते हैं और उन पर प्रतिक्रिया भी करना सीख जाते हैं। इमोशनली भी इन बच्चों की ग्रोथ अच्छी होती है। कोई प्यार करे, तो उन्हें प्यार जताना सीख गए होते हैं। पैरेंट्स के साथ उनका इमोशनल बॉन्ड और भी स्ट्रॉन्ग हो चुका होत है।

इसे भी पढ़ें : 2 साल तक के बच्चों को क्या खिलाएं और क्या नहीं? डायटीशियन से जानें पौष्टिक डाइट चार्ट

16 से 18 महीने के बच्चे की औसत लंबाई और वजन

16 महीने के बच्चे की औसत लंबाई और वजन 75.4-85.1 सेंटीमीटर और और उनका वजन 8.5-12.9 किलोग्राम होता है। 17 महीने के बच्चे की बात करें, तो उनकी औसतन लंबाई 76.3-86.2 और वजन 8.7-13.2 और 18 महीने के बच्चे की औसतन लंबाई 77.2-87.3 और वजन 8.9-13.5 होनी चाहिए। 16 से 18 माह के बच्चों की लंबाई और वजन तो हम जान ही चुके हैं। इनके शारीरिक विकास की बात करें, तो इसमें भी काफी बदलाव नोटिस करने को मिलता है। जैसे अब ये बच्चे पहले की तुलना में अधिक बोलने लगते हैं, इनके इमोशनल पहले से और क्लियर होते हैं। इस उम्र में बच्चे एक्साइटमेंट, गुस्सा, खुशी और डर को महसूस करना सीख जाते हैं। यही नहीं, इस उम्र तक आते-आते बच्चे तुरंत प्रतिक्रिया करना भी सीख चुके होते हैं। फिजिकल ग्रोथ की बात करें, तो इस उम्र में बच्चे दौड़-भाग करना, सीढ़ियां चढ़ना-उतरना और चेयर पर उठकर खुद बैठना सीखने लगते हैं। यहां तक कि पढ़ने-लिखने में भी इन बच्चों की ग्रोथ नजर आती है, जैसे किताबों के पन्ने खुद पलटना सीख चुके होते हैं।

19 से 21 महीने के बच्चे की औसत लंबाई और वजन

इस उम्र तक आते-आते बच्चा काफी ज्यादा फिजिकली एक्टिव हो जाता है और खेल-कूद में काफी एक्टिव रहता है। इसका उनकी फिजीकल ग्रोथ पर काफी असर पड़ता है। 19 महीने के बच्चे की औसत लंबाई 78.1-88.4 सेंटीमीटर और वजन 9.0-13.7 किलोग्राम होता है। 20 महीने के बच्चे की औसत लंबाई 78.9-89.5 और वजन 9.2-14.0 किलोग्राम होता है। 21 महीने के बच्चे की औसत लंबाई और वजन क्रमशः 79.7-90.5 सेंटीमीटर और 9.3-14.3 किलोग्राम होते हैं। इनके इमोशनल ग्रोथ की बात करें, तो वे बहुत स्पष्ट तरीके से अपनी बातें कहने लगते हैं और अपनी बात को सही तरह से समझाने की भी कोशिश करते हैं। यहां तक कि पैरेंट्स की बातों को भी पूरी तरह समझने की चाह रखते हैं। इस उम्र में आते-आते बच्चे अधिक समझदार हो जाते हैं और इनके स्किल्स में भी सुधार होने लगता है।

इसे भी पढ़ें : बेबी फूड्स को कैसे करें फ्रिज में स्टोर? जानें इसका सही तरीका और सावधानियां

22 से 24 महीने के बच्चे की औसत लंबाई और वजन

22 महीने के बच्चे की औसत लंबाई 80.5-91.6 और वजन 9.5-14.5 होनी चाहिए। जबकि, 23 महीने के बच्चे की औसत लंबाई 81.3-92.6 और उसका वजन 9.7-14.8 किलोग्राम हाता है। 24 महीने के बच्चे की औसत लंबाई 82.1-93.6 और वजन 9.8-15.1 किलोग्राम होता है। 24 माह यानी दो साल का बच्चा। यह बच्चा आगे-पीछे चलना सीख जाता है, बॉल को लात मार सकता है और बिना किसी सपोर्ट के सही तरह से खड़ा हो सकता है। इस उम्र में बच्चे के गिरने की आशंका कम होती है और अचानक गिरने से वे खुद को रोकने की भी कोशिश करते हैं। कुछ बच्चों में इस उम्र में दांत भी आने लगते हैं। खासकर, ऊपर की ओर सामने के दो दांत और नीचे की ओर सामने के दो दांत आ रहे होते हैं। यह भी उनके सही ग्रोथ की ओर संकेत करता है। इस उम्र में बच्चे एक साथ कई सारे शब्द बोल लेते हैं, वह भी बिना अटके हुए। इस उम्र में बच्चों में सोशल स्किल भी डेवेलप होने लगता है।

All Image Credit: Freepik

 

महीना लंबाई (सेंटीमीटर) वजन (किलोग्राम) हेड सरकम्फ्रेंस
12 71.3-80.2 7.8-11.8 43.6-48.5
13 72.4-81.5 8.0-12.1 43.9-48.8
14 73.4-82.7 8.2-12.4 44.1-49.0
15 74.4-83.9 8.4-12.7 44.3-49.3
16 75.4-85.1 8.5-12.9 44.5-49.5
17 76.3-86.2 8.7-13.2 44.7-49.7
18 77.2-87.3 8.9-13.5 44.9-49.9
19 78.1-88.4 9.0-13.7 45.0-50.0
20 78.9-89.5 9.2-14.0 45.2-50.2
21 79.7-90.5 9.3-14.3 45.3-50.4
22 80.5-91.6 9.5-14.5 45.4-50.5
23 81.3-92.6 9.7-14.8 45.6-50.7
24 82.1-93.6 9.8-15.1 45.7-50.8

Read Next

शिशुओं पर नहीं करना इन तेलों का इस्तेमाल, जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer