
शिशुओं को 6 माह के बाद ठोस आहार दिया जाता है। इसकी शुरुआत करना हर मां के लिए काफी उत्साह से भरा होता है। इसलिए वे बच्चे के आहार से जुड़ी हर एक छोटी से छोटी बातों का खास ध्यान रखते हैं। लेकिन हमारी छोटी सी गलती बच्चों को सेहत बिगाड़ सकती है। इसलिए हर मां को अपने बच्चे को ठोस आहार देने से पहले डॉक्टर से कुछ जरूरी टिप्स लेने की आवश्यकता होती है। बच्चों को शुरुआत में क्या देना चाहिए और क्या नहीं देना चाहिए। इसके बारे में आपको पहले से ही जानकारी होने की आवश्यकता होती है। आपने देखा होगा कि शुरुआत के दिनों में बच्चा बहुत ही कम खाता है। ऐसे जब भी आप बेबी फूड बनाते हैं, तो इसमें से थोड़ा सा जरूर बच ही जाता है। जिसे अधिकतर लोग फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बचे हुए बेबी फूड को फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं? जी हां, यह बिल्कुल सही है आप बचे हुए बेबी फूड को फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको कुछ विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। ताकि बेबी फूड खराब न हो। चलिए जानते हैं कैसे फ्रिज में स्टोर करें बेबी फूड?
फ्रिज में किस तरह स्टोर कर सकते हैं बेबी फूड?
वैसे तो आप अपने बच्चे को फ्रेश बेबी फूड दें, यह सबसे अच्छा ऑप्शन होता है। लेकिन अगर आपका बेबी फूड बच जाए या फिर आपके पास कम समय है, तो आप इन फूड को स्टोर भी कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कुछ तरीके जिससे बेबी फूड को किया जा सकता है स्टोर-
बेबी फूड पाउच
बच्चे के खाने को स्टोर करने का यह सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता है। बेबी फूड पाउच में एक स्पाउट और ढक्कन लगा हुआ होता है। लेकिन ध्यान रखें कि इन पाउच का सिर्फ एक ही बार इस्तेमाल करें। हालांकि, मार्केट में बार-बार इस्तेमाल किए जाने वाले बेबी पाउच भी उपलब्ध होते हैं। ये पाउच काफी ज्यादा किफायती होते हैं। लेकिन इसका माइक्रोवेव में इस्तेमाल नहीं किया जाता है। यह बेबी फूड को स्टोर करने का काफी सुविधाजनक तरीका हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - क्या शिशुओं के लिए गैस ड्रॉप्स सुरक्षित होते हैं? डॉक्टर से जानें इसका इस्तेमाल और सावधानी
सिंगल सर्विंग कंटेनर
सिंगल सर्विंग कंटेनर में भी आप अपने बेबी फूड को स्टोर करके रख सकते हैं। यह सिलिकॉन से तैयार होता है। इसमें खाने को फ्रिज में स्टोर करने रखना बेहद ही आसान होता है। इसके साथ ही इस कंटेनर को आप माइक्रोवेव में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ऐसे फल जिन्हें आप फ्रिज में स्टोर नहीं कर सकते हैं, उन्हें इस कंटेनर में रख सकती हैं। जैसे- आलूबुखारा, खुबानी इत्यादि।
वैक्स पेपर
बेबी फूड को आप वैक्स पेपर में भी रख सकते हैं। इस शीट पर आप बेबी फूड को स्कूप रखें और इन्हें फ्रिजर बैग में डालकर फ्रिज में रख दें। यह शीट खाने को सेफ रखने में असरदार होता है।
आइस क्यूब ट्रे
यह बेबी फूड को स्टोर करने का सबसे आसान और आम तरीका है। आइस क्यूब ट्रे सिलीकॉन का होता है, जिसमें खाने को स्टोर करना बहुत ही आसान है। इसमें आप मैश किए गए फल और सब्जियों को स्टोर करके रख सकती हैं।
फ्रीज हुए खाने को कैसे करें डिफ्रॉस्ट?
जमे हुए बेबी फूड को डिफ्रॉस्ट करना बहुत ही जरूरी होता है। लेकिन रूम टेम्प्रेचर पर आप इन खानों को डिफ्रॉस्ट नहीं कर सकते हैं, क्योंकि इससे खाने में बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है। इसके लिए सबसे बेहतर तरीका यह है कि खाने को फ्रीजर से निकालने के बाद इसे फ्रिज के नीचे वाले कंपार्टमेंट में रखें। इसके बाद इस खाने को एक कांच के बर्तन में रखकर गर्म पानी में रखें। इसके अलावा आप चाहें तो इन खानों को डबल बॉयलर में रखकर सीधा स्टोव पर गर्म कर सकते हैं। इससे जल्दी डिफ्रॉस्ट होगा।
इसे भी पढ़ें -सोते समय शिशुओं को ज्यादा पसीना आने के हो सकते हैं कई कारण, जानें इससे बचाव के लिए आसान टिप्स
कितने समय तक बेबी फूड को फ्रीजर में रख सकते हैं?
- फलों की पकी हुई प्यूरी को आप 6 से 8 महीनों तक फ्रिजर में रख सकते हैं।
- सूप और सॉस को आप 3 महीनों तक के लिए रख सकते हैं।
- ऑयली फिश को आप 3 से 4 महीनों के लिए रख सकते हैं।
- सब्जियों की प्यूरी को आप 6 से 8 महीनों तक स्टोर करके रख सकते हैं।
कौन से फूड आइटम को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए?
- अंडे
- पानी की अधिकता वाली फल और सब्जियां
- अंडे युक्त सॉस
- तुलसी और पत्तेदार हर्ब्स
- डेयरी प्रोडक्ट
ध्यान रखें कि आपके बच्चों के लिए सुरक्षित खाना बहुत ही जरूरी है। इसलिए अगर आपके पास समय हो, तो आप उन्हें फ्रेश खाना ही दें। स्टोर किए गए बेबी फूड का इस्तेमाल तब ही करें, जब बेबी फूड को स्टोर करने से पहले डॉक्टर से जरूरी सलाह लें और जरूरी सावधानियां फॉलो करें।
Image Credit - Pixabay
Read More Articles on Newborn Care in Hindi
Read Next
सोते समय शिशुओं को ज्यादा पसीना आने के हो सकते हैं कई कारण, जानें इससे बचाव के लिए आसान टिप्स
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version