यूं तो हर उपवास खास होता है और हर व्रत की महत्ता भी अलग-अलग होती है, लेकिन कुछ उपवास ऐसे होते हैं जिनके लिए कुछ खास तैयारियां की जाती है। करवाचौथ का त्योहार एक ऐसा ही दिन है, जब सभी विवाहित महिलाएं इस दिन का इंतजार करती हैं। गौरतलब है कि करवाचौथ के अवसर पर महिलाएं न सिर्फ सजती-धजती हैं बल्कि पूरे दिन भूखी-प्यांसी पति के घर आने का इंतजार भी करती हैं। करवाचौथ के उपवास में महिलाएं पति के हाथ से पानी पीकर और कुछ खाकर ही अपना उपवास खोलती हैं। करवाचौथ के दिन महिलाएं स्वादिष्ट पकवान बनाती हैं। आइए जानें करवाचौथ के व्यंजनों के बारे में और यह व्यंजन आपके स्वास्थ्य के लिए कितने अच्छे और कितने बुरे हैं।

