
हम सभी जानते हैं कि स्वाद में मीठा खजूर दिखने में भले ही छोटा हो, लेकिन गुणों की खान होता है। लेकिन ज़रूरी नहीं कि खजूर को हमेशा एक ही तरीके से खाया जाए। क्यों ना खजूर की कोई कमाल की डिश तैयार की जाए। खजूर से पुडिंग, हलवा, खीर, शेक या फिर लड्डू आदि कई चीज़ें बनाई जा सकती हैं। आज हम आपको इनमें से ही एक खजूर की खीर बनाने की रेसिपी बता रहे हैं।
आवश्यक सामग्री -
- खजूर (कटे हुए) - 15
- फुल क्रीम दूध (उबला हुआ) - 1 लीटर
- छोटी इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- चीनी या शहद - स्वादानुसार
- बादाम (कटे हुए) - 7 से 8
- काजू (कटे हुए) - 7 से 8
- पिस्ता (कटे हुए) - 6 से 7
- घी - 2 छोटे चम्मच
बनाने की विधि -
- सबसे पहले खजूर के बीज निकालकर इन्हें काटकर मिक्सर में ग्राइंड कर पेस्ट बना लें।
- अब गैस पर एक पैन में घी गर्म करें और इसमें खजूर के पेस्ट को मध्यम आंच पर 5 मिनट तक फ्राई करें।
- फिर खजूर के पेस्ट में दूध और चीनी डालें और थोड़ी देर तक पकाएं।
- खीर के गाढ़ा हो जाने पर इसमें इलायची पाउडर मिलाकर 2 मिनट तेज आंच पर और पकाएं।
- अब गैस बंद कर दें और खीर में बादाम, काजू और पिस्ता डालकर इसे चलाएं।
- आपकी खजूर खीर तैयार है, कटे हुए पिस्ता और बादाम से इसे गार्निश करें और सर्व करें।
Read More Articles on Healthy Recipes in Hindi.
Disclaimer
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version