रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है। लोगों ने रोज़े रखने शुरू कर दिए हैं और पूरे दिन बिना कुछ खाए और पिए रोजा रखने के बाद शाम को इफ्तार के वक्त तक शरीर की ऊर्जा लगभग ख़त्म हो जाती है। और ऐसे में शाम को इफ्तार के वक्त ज़रूरत होती है एक ऐसी ड्रिंक की जो न सिर्फ स्वादिष्ट हो बल्की हेल्दी और शरीर को हाइड्रेट करने वाली भी हो। ये ड्रिंक है खजूर और ओट्स का मिल्क शेक। तो चलिए जानें हेल्दी और टेस्टी खजूर और ओट्स मिल्क शेक बनाने की विधि।
बाज़ार में कई तरह के एनर्जी ड्रिंक और शेक मिलते हैं, लेकिन घर के बने शेक का कोई तोड़ नहीं। अगर आपने खजूर और ओट्स का मिल्कशेक अभी तक ट्राई नहीं किया है तो, आज हम आपको इसकी रेसिपी बता रहे हैं। रमाज़ान में या आमतौर पर भी इसे पीने से आपको भरपूर ऊर्जा मिलती ही है और ये पेट के लिए भी अच्छा होता है। ओट्स में उच्च मात्रा में फाइबर होते हैं, जोकि कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मददगार होते है। वहीं खजूर से हड्डियों को मज़बूती मिलती है और पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव होता है। तो चलिए जानें खजूर और ओट्स मिल्क शेक रेसिपी -
आवश्य सामग्री -
टॉप स्टोरीज़
- खजूर (बीज निकाले हुए) - 10 से 15
- दूध - 1 कप
- ओट्स - 2 से 3 चम्मच
- शहद – 1 छोटा चम्मच (अगर आपको अधिक मीठा पसंद है)
बनाने की विधि -
- सबसे पहले खजूर को आधा कप दूध में डालकर तकरीबन 30 मिनट तक छोड़ दें।
- अब एक नॉन स्टिक पैन में ओट्स को ब्राउन होने तक हल्की आंच पर भूनें।
- ओट्स के ठंडा हो जाने के बाद इन्हें खजूर के साथ एक ब्लेंडर ग्राइंड कर लें।
- अब बचे हुए आधा कप दूध को भी इसमें डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- आपका खजूर और ओट्स मिल्क शेक तैयार है, ठंडा हो जाने पर सर्व करें।
जैसा हम जानते हैं कि खजूर काफी मीठे होते हैं, तो अगर आप शेक में चीनी या शहद नहीं डालना चाहते हैं, तो भी शेक में मिठास रहती है। और अगर शहद या चीनी डाल रहे हैं तो खजूर की मिठास को ध्यान में रखते हुए डालें।
Read More Articles On Healthy Recipes in Hindi.