नवरात्र में अपनी सेहत का खास ख्याल रखें ये 5 राशियां, वरना बढ़ सकती है दिक्कत

Health During Navratri in Hindi: नवरात्र के दिनों में इन 5 राशियों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जानें, इन राशियों के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
नवरात्र में अपनी सेहत का खास ख्याल रखें ये 5 राशियां, वरना बढ़ सकती है दिक्कत

Take Care of Health During Navratri in Hindi: चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो गए हैं। नवरात्र का प्रभाव हर जीव-जंतु और मनुष्यों पर कम या ज्यादा पड़ता है। साथ ही, कुछ लोगों के लिए नवरात्र को शुभ माना जाता है, तो किसी के लिए यह अशुभ भी हो सकता है। अगर स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें, तो इस नवरात्र को सूर्य का गोचर के प्रभाव के कारण 5 राशियों के स्वास्थ्य के लिए अशुभ माना गया है। यानी इस नवरात्र इन 5 राशियों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इन राशियों को नवरात्र के दिनों में अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये 5 राशियां कौन-सी हैं? तो चलिए, योर एस्ट्रो स्पीक के फाउंडर ज्योतिष डॉक्टर राहुल सिंह से जानते हैं इनके बारे में-

नवरात्र में अपनी सेहत का खास ख्याल रखें ये 5 राशियां

1. मेष राशि

नवरात्र के दिनों में मेष राशि वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के लोगों को माइग्रेन और वायरल बुखार हो सकता है। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर भी इस राशि के लोग चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए खान-पान का खास ख्याल रखें। बदलते मौसम में ठंड से बचने की कोशिश करें। साथ ही, खाने-पीने को लेकर कोई लापरवाही न करें। 

2. कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को भी नवरात्र के दिनों में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से परेशान होना पड़ सकता है। इस राशि के लोगों को सूर्य के गोचर के कारण ब्लड प्रेशर और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए तनावपूर्ण कार्यों को करने से बचना चाहिए। मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन करें। नमक का सेवन भी सीमित मात्रा में करें। 

इसे भी पढ़ें- नवरात्र व्रत के दौरान वजन घटाने के लिए बनाएं ये 4 फलाहार Low Calorie Recipes

ZODIA SIGNS

3. तुला राशि

इस नवरात्र में तुला राशि वाले लोगों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से परेशान होना पड़ सकता है। इस राशि के लोगों को तनाव हो सकता है। इसके अलावा तुला राशि के लोगों को पेट से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इन समस्याओं से बचने के लिए हेल्दी खाना खाएं। एक्सरसाइज और मेडिटेशन भी करें। 

4. सिंह राशि

नवरात्र के दिनों में सिंह राशि के लोगों को हड्डियों और जोड़ो से संबंधित समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आपको बता दें कि ऐसा सूर्य के मीन राशि में गोचर होने के कारण हो सकता है। इन दिनों में मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए अपने मन को शांत रखें। मेडिटेशन और योग का सहारा लें। इसके साथ ही, अपने बच्चों का भी खास ख्याल रखें। इस दौरान बच्चों को चोट लग सकती है। 

इसे भी पढ़ें- Fasting Vegetables: व्रत में कौन सी सब्जी खानी चाहिए?

5. मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए चैत्र नवरात्र पिता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इसलिए आपको इन दिनों में अपने पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। मकर राशि के जातकों को अपने साथ ही परिवार के लोगों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए। खान-पान और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दें। इस राशि के लोगों को पेट की समस्याएं भी हो सकती हैं।

इसलिए मेष, कन्या, तुला, सिंह और मकर राशि के लोगों को इस नवरात्र में अपने स्वास्थ्य का खास रखने की जरूरत होती है। अन्यथा आपकी तबियत बिगड़ सकती है। आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Read Next

कैसे पहचानें आप कोरोना से संक्रमित हैं या नए H3N2 वायरस से? जानें इनके लक्षणों में अंतर

Disclaimer