बदलते मौसम में बढ़ जाता है इन 5 बीमारियों का जोखिम, जरूर रखें ध्यान

इस मौसम में खांसी-जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। इस मौसम में बीमारियों का जोखिम कम करने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
बदलते मौसम में बढ़ जाता है इन 5 बीमारियों का जोखिम, जरूर रखें ध्यान

मौसम का बदलाव हमारे शरीर पर कई तरीकों से पड़ता है। जब गर्मी से सर्दी में आती है, तो इस बदलते मौसम में सेहत प्रभावित होने लगता है। इस दौरान शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। साथ ही, बैक्टीरिया और वायरस बढ़ जाते हैं, इससे कई तरह की बीमारियां होने का जोखिम बढ़ जाता है। इस मौसम में खांसी-जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। इस मौसम में बीमारियों का जोखिम कम करने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। आपको विटामिन-सी का सेवन करना चाहिए। साथ ही, बैक्टीरियल और वायरस से बचने के लिए हाथों को साबुन से जरूर धोना चाहिए। बदलते मौसम में आपको फ्रिज का पानी पीने से भी बचना चाहिए। आइए, फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं बदलते मौसम में किन बीमारियों का जोखिम बढ़ता है।

बदलते मौसम में बढ़ता है इन बीमारियों का जोखिम- These Diseases Risk Increases in Changing Weather in Hindi

1. सर्दी-खांसी और फ्लू की समस्या

बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और फ्लू जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। दरअसल, बदलते मौसम में ठंडी हवाओं की वजह से शरीर प्रभावित होता है। इस मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसकी वजह से आपको बुखार, खांसी और फ्लू की समस्या हो सकती है। इस मौसम में गले की खराश हो सकती है।

2. पाचन से जुड़ी समस्याएं

बदलते मौसम में पाचन से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। इस मौसम में पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं। दरअसल, बदलते मौसम में अक्सर लोगों को ज्यादा मसालेदार और ऑयली खाना खाने की क्रेविंग होती है। अगर आप इस मौसम में फास्ट फूड्स और जंक फूड्स का सेवन करते हैं, तो इससे आफको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से आपको डायरिया, पेट में जलन, अपच, गैस और एसिडिटी की समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचाव के लिए आप फलों, सब्जियों और दाल का सेवन जरूर करें।

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार पाचन-तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होती है वीगन डाइट, एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

fever-inside

3. बैक्टीरियल इंफेक्शन

बदलते मौसम में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं। इसकी वजह से संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि होती है। इस मौसम में स्वच्छता का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इसके मौसम में बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से आपको कई तरह की समस्याएं होने का जोखिम बढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए आपको अपने हाथों को जरूर धोना चाहिए।

4. स्किन इंफेक्शन का जोखिम

बदलते मौसम में बैक्टीरिया और वायरस की वजह से स्किन इंफेक्शन होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। अगर आपको भी इस मौसम में त्वचा पर फोड़े-फुंसियां, लाल चकत्ते दिखते हैं, तो इन्हें नजरअंदाज बिलकुल न करें। इस स्थिति में आपको डॉक्टर की सलाह पर दवाई का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- कब्ज दूर करने में मदद कर सकते हैं पीपल के पत्ते, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे

5. एलर्जी की समस्या

बदलते मौसम में धूल, पराग, प्रदूषण और कण की मात्रा बढ़ जाती है। इसकी वजह से एलर्जी होने का जोखिम बढ़ जाता है। एलर्जी की वजह से त्वचा पर रैशेज की समस्या होने लगती है। यह आंखों में जलन का कारण भी बनता है। एलर्जी से बचने के लिए आपको समय-समय पर हाथ जरूर धोने चाहिए। साथ ही, गले की खराश से बचने के लिए नमक के पानी से गरारे जरूर करने चाहिए।

Read Next

Aaj Ka Health Rashifal: 8 November 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer