Doctor Verified

वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन के बीच क्या अंतर है? डॉक्टर से जानें

वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन के लक्षण लगभग एक समान हो सकते है। लेकिन उनके बीच के अंतर को समझना भी बेहद जरूरी है। आगे जानते हैं इस बारे में   
  • SHARE
  • FOLLOW
वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन के बीच क्या अंतर है? डॉक्टर से जानें


सर्दी-जुकाम बुखार होने पर हम अक्सर केमिस्ट की दुकान से दवा ले आते हैं। ऐसे में हम बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन को एक ही समझ लेते हैं। दरअसल, इन दोनों में ही अंतर होता है। डॉक्टर के अनुसार बैक्टीरिया के कारण होने वाले इंफेक्शन को बैक्टीरियल इंफेक्शन कहा जाता है। जबकि वायरस आपको वायरल इंफेक्शन प्रदान करते हैं। बैक्टीरियल इंफेक्शन में आप एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, यह दवाएं वायरस को समाप्त नहीं कर सकती हैं। इस विषय पर मणिपाल अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर प्रशांत भट्ट से जानते हैं कि इन दोनों में क्या अंतर होता है?  

बैक्टीरिया और वायरल इंफेक्शन के बीच क्या अंतर होता है? Difference Between Bacterial And Viral Infection In Hindi 

बैक्टीरियल इंफेक्शन 

बैक्टीरियल एकल कोशिका वाले बेहद ही सूक्ष्म जीव होते हैं, जो मौसम का बदलाव होने पनपते हैं। डॉक्टर के अनुसार कुछ बैक्टीरिया सर्दी के मौसम तो कुछ बैक्टीरिया गर्मी के मौसम में होते हैं। वहीं कुछ बैक्टीरिया दूषित खाने की वजह से आपके पेट में जाकर इंफेक्शन का कारण बनते हैं। 

बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होने वाले इंफेक्शन 

  • यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
  • गला खराब होना
  • सर्दी-जुकाम व कफ आदि।

viral infection

वायरल इंफेक्शन 

बैक्टीरिया की तुलना में वायरस बेहद छोटे होते हैं। यह जीव में पनपते हैं। साथ ही, यह एक जीव से दूसरे जीव तक ट्रांसफर होकर अपनी एक साइकिल बना लेते हैं। साथ ही, यह अपने अंदर बदलाव करते रहते हैं। इस बदलाव को म्यूटेशन कहा जाता है। जब आपके शरीर में कोई वायरस प्रवेश करता है, तो वह सबसे पहले आपकी स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करता है और आपके किसी एक ऑर्गन को प्रभावित करना शुरु करता है। 

आगे जानते हैं वायरस के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में  

  • एड्स 
  • कोविड 19
  • चिकन पॉक्स व आदि। 

इसे भी पढ़ें : जुकाम-बुखार होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द होगी रिकवरी

डॉक्टर के अनुसार बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन के बीच अंतर करना बेहद मुश्किल होता है, क्योंकि इंफेक्शन के बाद लोगों को बेहद ही सामान्य लक्षण दिखाई देते हैं। आपको बता दें कि कुछ बीमारियां जैसे डायरिया, मेनिनजाइटिस (दिमागी बुखार) और निमोनिया बैक्टीरिया और वायरस दोनों के कारण हो सकती है। 

Read Next

Cortisol Hormone: शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर अपनाएं ये 5 टिप्स, स्ट्रेस और चिंता होगी दूर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version