Doctor Verified

हरतालिका तीज 2023: निर्जला व्रत रखने से हो सकते ही ये 5 परेशानियां, जानें कैसे करें बचाव

निर्जला व्रत रखने में आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। जानें समस्याओं का कारण और बचाव के उपाय   
  • SHARE
  • FOLLOW
हरतालिका तीज 2023: निर्जला व्रत रखने से हो सकते ही ये 5 परेशानियां, जानें कैसे करें बचाव

Hartalika Teej 2023 Dry Fasting Side Effect In Hindi: सितंबर माह में भाद्रपद में हरतालिका का व्रत रखा जाएगा। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसी मान्यताएं है कि इस दिन भगवान शिव व गौरी का पूजन करने से महिलाओं को सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, दूसरी ओर एक्सपर्ट और डॉक्टर का कहना है कि निर्जला व्रत रखना हर महिला के लिए सुरक्षित नहीं होता है। पूरा दिन बिना पानी पिए रहने से महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस पर हमने स्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से बात की तो उन्होंने बताया कि निर्जला व्रत में किसी महिलाओं को किस तरह की समस्या होने का खतरा अधिक होता है। साथ ही आगे इससे बचने के कुछ उपाय भी बताए गए हैं। 

हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत रखने से नुकसान - Dry Fasting Side Effects Prevention Tips In Hindi

डिडाइड्रेशन 

निर्जला व्रत रखने से महिलाओं को डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। पानी कमी के कारण शरीर का एनर्जी लेवल लो हो जाता है और इस वजह से महिलाओं को थकान महसूस होने लगती है। डिहाइड्रेशन की वजह से आपका गला सूख जाते हैं, इससे आपको सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है।

ब्लड शुगर में बदलाव होना

व्रत के दौरान आहार व पानी की कमी के कारण महिलाओं के शरीर का ब्लड शुगर में गिरावट आ सकती है। जिन महिलाओं को पहले से ही ब्लड प्रेशर की समस्या है उनको निर्जला व्रत रखने से पहले कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। अगर, सावधानियों पर ध्यान न दिया जाए, तो महिलाओं को बेहोशी जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। 

dryfasting side effects in hindi

सिर दर्द 

पूरा दिन खाना व पानी लेने के कारण कुछ महिलाओं को तेज सिर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल निर्जला व्रत के दौरान महिलाओं के हार्मोन में तेजी से बदलाव होता है। इस वजह से कुछ महिलाओं को सिरदर्द महसूस हो सकता है। 

हार्ट बीट अनियमित होना

निर्जला व्रत के दौरान महिलाओं के शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स में स्तर में बदलाव होता है। इससे महिलाओं की हार्ट बीट अनियमित हो सकती हैं। इस दौरान कुछ महिलाओं को मांसपेशियों ऐंठन और थकान भी महसूस हो सकती है। 

पाचन से जुड़ी समस्या 

व्रत में खाने के पैर्टन पर अचानक हुए बदलाव व पानी की कमी से कुछ महिलाओं को पेट व पाचन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। निर्जला व्रत के दौरान कुछ महिलाओं को बाउल मूवमेंट में परेशानी और गैस की समस्या हो सकती है। 

निर्जला व्रत में होने वाली समस्याओं से बचाव कैसे करें - How To Prevent Dry Fasting Side Effects In Hindi 

हरतालिका तीज में पानी की समस्या से होने वाली परेशानियों से बचने के लिए आप आगे बताए उपायों को अपना सकते हैं। 

  • सुबह के समय सरगी में आप नारियल पानी का सेवन कर सकती हैं। नारियल पानी में मौजूद इलेकट्रोलाइट्स आपको पानी की कमी से होने वाली समस्याओं से बचाने में सहायक होता है। 
  • इस दिन आप सुबह सरगी में दूध की फेनी का सेवन कर सकती हैं, यह काफी हेल्दी होती है। 
  • फलों में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते है। साथ ही यह आपकी पानी की कमी को पूरा करने में सहायक होते हैं। 
  • डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप नींबू पानी पी सकती हैं। इससे आप एनर्जेटिक महसूस करती हैं। 
  • स्मूदी भी इस दौरान एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। इससे पानी की कमी पूरी होती है। 

इसे भी पढ़ें : गर्मी में कर रहे हैं एकादशी व्रत तो रखें इन 5 बातों का ख्‍याल, एक्‍सपर्ट से जानें निर्जला व्रत के फायदे

एक्सपर्ट और डॉक्टरों का कहना है कि बीमारी के समय व्रत रखने से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। निर्जला व्रत रखने से पहले महिलाओं को डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। 

Read Next

हरतालिका तीज व्रत कैसे रखते हैं? जानें सही तरीका और जरूरी सावधानियां

Disclaimer