Expert

Health Horoscope: शारदीय नवरात्रि पर इन 6 राशियों के लोगों की हेल्थ में होगा सुधार, ज्योतिष से जानें

नवरात्रि के दिनों में भक्त माता की पूजा करते हैं और उनसे अपने अच्छे जीवन की कामना करते हैं। भक्त अपने स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की कामना करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Health Horoscope: शारदीय नवरात्रि पर इन 6 राशियों के लोगों की हेल्थ में होगा सुधार, ज्योतिष से जानें


Health Horoscope for Navratri 2024: 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाली है। नवरात्रि का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। इसके बाद, नवदुर्गा की पूजा शुरू होती है। नवरात्रि 9 दिनों तक मनाई जाती है। कुछ लोग इन दिनों में पहला और आखिरी उपवास रखते हैं। तो कई लोग पूरे नौ दिनों का उपवास रखते हैं। नवरात्रि के दिनों का काफी शुभ माना जाता है। इन दिनों में भक्त माता की पूजा करते हैं और उनसे अपने अच्छे जीवन की कामना करते हैं। भक्त अपने स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की कामना करते हैं। माता के ये नौ दिन सकारात्मक ऊर्जा और खुशी से भरे होते हैं। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि नवरात्रि पर किन लोगों के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल (Zodiac Signs Will Get Good Health in Navratri) सकता है, जानते हैं ज्योतिषी सलोनी चौधरी से-

1. मेष राशि

शारदीय नवरात्रि मेष राशि वाले लोगों के लिए सेहत के लिहाज से अच्छे रहने वाले हैं। नवरात्रि के दिनों में इस राशि वाले लोगों में ऊर्जा बनी रहेगी। मेष राशि वाले लोग शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। इन दिनों में मंगल, मेष राशि के लोगों में सहनशक्ति को बढ़ाने का काम करेगा। फिटनेस को बनाए रखने के लिए योग और व्यायाम जरूर करें। संतुलित आहार लें, इससे आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

2. सिंह राशि

शारदीय नवरात्रि सिंह राशि वाले लोगों के लिए भी स्वास्थ्य के लिहास से अच्छे रहने वाले हैं। नवरात्रि के दौरान सिंह राशि के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के लोगों को कमजोरी और थकान का अनुभव नहीं होगा। साथ ही, मानसिक रूप से भी स्वस्थ महसूस करेंगे। फेस्टिव सीजन में स्वस्थ रहने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखें। अपनी डाइट में पोषक युक्त भोजन शामिल करें। साथ ही, तरल पदार्थों का ज्यादा मात्रा में सेवन करें।

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि व्रत के दौरान कभी न करें ये 5 काम, पड़ सकते हैं बीमार

3. कन्या राशि

नवरात्रि के दौरान कन्या राशि के लोगों के लिए भी अच्छा साबित होने वाला है। इस दौरान, कन्या राशि के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जिन लोगों की तबीयत खराब है, नवरात्रि में स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। लेकिन इसके लिए अपने खान-पान पर जरूर ध्यान दें। स्वस्थ भोजन खाएं। साथ ही, मेडिटेशन, योग और व्यायाम भी जरूर करें। इस दौरान आपको पाचन स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।  

zodiac signs

4. धनु राशि

नवरात्रि के दौरान धनु राशि वाले लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहने वाला है। लंबे समय से बीमार लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। इन दिनों में बृहस्पति आपको सामान्य से अधिक ऊर्जावान बनाएगा। इस दिनों पर ज्यादा ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। नवरात्रि के दौरान आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा।

5. मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों के लिए भी नवरात्रि के दिन काफी अच्छे रहने वाले हैं। इन दिनों में इस राशि के लोगों का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। इन दिनों में शनि आपको खुश और स्वस्थ रखने में मदद करेगा। योग और व्यायाम जरूर करें। इससे आप स्वस्थ महसूस करेंगे। साथ ही, अपने खान-पान का भी विशेष ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें- इन लोगों को नहीं रखना चाहिए नवरात्र में पूरे नौ दिनों का व्रत, बिगड़ सकती है तबियत

6. मीन राशि

नवरात्रि के दौरान मीन राशि वाले लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। इन दिनों में इस राशि के लोग अच्छा महसूस करेंगे। शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। मानसिक शांति के लिए ध्यान और प्राणायाम करें। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अच्छी डाइट लें। इस दौरान आप तनाव और नकारात्मक ऊर्जा से बचे रहेंगे। 

यह शारदीय नवरात्रि मेष, सिंह, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि के लोगों के लिए सेहत के लिहाज से बहुत अच्छी रहने वाली है। 

Read Next

इन 2 वजह से आ सकता है हार्ट अटैक, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके

Disclaimer