Zeenat Aman Choked with Blood pressure Medication : बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान को लेकर एक बड़ी खबर आई है। बीती रात जीनत अमान के गले में ब्लड प्रेशर की गोली अटक गई थी, जिसकी वजह से उन्हें काफी देर तक सांस लेने में परेशानी हुई थी। गले में गोली फंसने के बाद एक पल के लिए जीनत अमान को लगा कि उनकी मृत्यु होने वाली है। अपने साथ हुए इस हादसे की जानकारी खुद जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है।
जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "मैं दिनभर अंधेरी ईस्ट के एक स्टूडियो में शूटिंग के बाद घर लौटी थी। रात को सोने से पहले मैं अपनी ब्लड प्रेशर की गोली खाती हूं। कल रात भी मैंने यही किया। मैंने ब्लड प्रेशर की गोली मुंह में रखी और एक घूंट पानी पिया। लेकिन गोली मेरे गले में अटक गई। गोली को निगलने के लिए मैंने तब-तब तक घूंट घूंट करके चाय पी, जब तक कि गिलास पूरी तरह से खाली नहीं हो गया। गले में गोली अटकने के कारण मुझे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। इस परेशानी से निकलने के लिए मैंने डॉक्टर को फोन किया, लेकिन वो लगातार बिजी जा रहा था।"
इसे भी पढ़ेंः बच्चे के गले में कुछ अटक गया है तो अपनाएं ये 3 उपाय, मिलेगी राहत
View this post on Instagram
हादसे के समय घर पर नहीं था कोई
जीनत अमान ने अपने पोस्ट में आगे बताया कि जिस वक्त उनके साथ यह हादसा हुआ है, उस वक्त घर पर कोई नहीं था। वह बुरी तरह घबरा गईं। डॉक्टर का फोन बिजी आने के बाद उन्होंने बेटे जहान को फोन किया। मां की हालात जानने के बाद जहान तुरंत घर पहुंचे और उन्हें डॉक्टर से पास ले गए। डॉक्टर ने जीनत की हालत देखने के बाद कहा कि वह गोली धीरे-धीरे खुद से ही घुल जाएगी, वह लगातार पानी पीती रहें। इस हादसे के बाद फिलहाल जीनत की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ जो कुछ हुआ, वो किसी भी इंसान के साथ हो सकता है। आज जब लोग हेल्दी रहने के लिए सप्लीमेंट ले रहे हैं, तब अचानक गोली का गले में अटक सकती है। इसलिए गले में गोली अटकने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं इसकी जानकारी जरूरी है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
इसे भी पढ़ेंः एक्टर मोहसिन खान को 31 की उम्र में फैटी लिवर की वजह से आया था हार्ट अटैक, जानें क्या है दोनों में कनेक्शन?
गले में गोली अटकने पर क्या करना चाहिए?- What should I do if a pill gets stuck in my throat?
नई दिल्ली के एमबीबीएस और जनरल फिजिशियन डॉ. सुरिंदर कुमार का कहना है कि गले में किसी भी बीमारी या सप्लीमेंट की गोली अटकने पर सबसे पहले आपको मानसिक तौर पर शांत रहने और घबराने की जरूरत नहीं है।गले में गोली अटकने पर गहरी सांस लें और शांत रहने की कोशिश करें।
इसे भी पढ़ेंः पैकेज्ड फूड खरीदते समय लेबल पर चेक करें ये 5 चीजें, हार्ट हेल्थ के लिए हैं जरूरी
- गले में अटकी हुई गोली को गलाने के लिए गुनगुने पानी के छोटे-छोटे घूंट लें। गुनगुना पानी गले में फंसी गोली को नीचे खिसकाने में मदद करता है।
- गोली गले के नीचे चली जाए इसके लिए आप केले का एक छोटा टुकड़ा भी खा सकते हैं। केला चबाने के दौरान जो स्लाइवा मुंह में आता है, वो गोली को गलाने में मदद कर सकता है।
- अगर गोली गले के ऊपरी हिस्से पर अटकी हुई महसूस हो रही है, तो हल्के से खांसने की कोशिश करें। खांसने से गोली बाहर निकालने में मदद मिलती है।
- डॉ. सुरिंदर का कहना है कि गले में गोली अटकने के 7 से 10 मिनट के बीच यह नहीं निकलती है और आपको सांस लेने में किसी प्रकार की परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से बात करें।
इसे भी पढ़ेंः हार्मोन्स संतुलित करने के लिए पुरुष डाइट में शामिल करें ये 5 Micronutrients, एक्सपर्ट से जानें इनके सोर्स
निष्कर्ष
जीनत अमान की तरह गले में गोली अटकना एक सामान्य स्थिति है, जिसे प्रारंभिक उपायों को अपनाकर ठीक किया जा सकता है। गले में गोली अटकने का इलाज तुरंत न किया जाए, तो यह गंभीर समस्या का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं गले में गोली अटकने के कारण व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।