डिलीवरी के बाद महिलाओं का अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। सिर्फ प्रेग्नेंसी के दौरान ही नहीं, डिलीवरी के बाद भी महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। डिलीवरी के बाद महिलाओं में हार्मोन असंतुलन की समस्या बहुत आम है, जिसके कारण उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिनमें सबसे आम है बेली फैट का बढ़ना। डिलीवरी के बाद हार्मोनल बदलाव की वजह से कुछ महिलाओं में वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। सबसे ज्यादा वजन बढ़ने की समस्या पेट के आसपास देखने को मिलती है। इसे पोस्टपार्टम बेली फैट कह सकते हैं। अगर आप समय रहते वजन कंट्रोल नहीं करते हैं, तो यह कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।
क्या आप जानते हैं पोस्टपार्टम बेली फैट को करने में कुछ योगासनों का अभ्यास बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसा ही एक योगासन है अर्ध हलासन। पोस्टपार्टम बेली फैट को कम करने में यह कैसे फायदेमंद है और आप इसका अभ्यास कैसे कर सकते हैं, आइए जानते हैं।
पोस्टपार्टम बेली फैट को कम करने में कैसे फायदेमंद है अर्ध हलासन
अर्ध हलासन का अभ्यास पेट की समस्याओं में बहुत फायदेमंद माना जाता है। साथ ही यह कोर को मजबूत बनाने के लिए बेहतरीन योगासन है। यह आपके पेट की मांसपेशियों को टोन करने और तेजी से फैट बर्न करने में मदद करता है। यही कारण है कि वजन घटाने के लिए इसे एक प्रभावी योगासन माना जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं इसके अभ्यास से कमर और पीठ से जुड़ी कई समस्याओं में भी राहत मिलती है।
इसे भी पढें: अग्नि मुद्रा क्या है? जानें इसके स्वास्थ्य लाभ और करने का तरीका
कैसे करें अभ्यास
- अर्ध हलासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
- अपने दोनों हाथों को जांघों के पास रख दें।
- इसके बाद अपने दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। इसके लिए आप पहले पैरों को 30 डिग्री, फिर 60 डिग्री और आखिरी में 90 डिग्री पर उठाएं।
- इस दौरान आपका सिर, गर्दन और कमर जमीन पर ही रहेंगे।
- इस अवस्था में कुछ देर रुकने के बाद अपने पैरों को धीरे-धीरे नीचे ले आएं।
- इस तरह एक चक्र पूरा हो जाता है। आप इस तरह से इसके 3-5 चक्र कर सकते हैं।
- इन बातों का भी रखें खास ध्यान
अगर आपके पेट की सर्जरी हुई है या सी-सेक्शन द्वारा डिलीवरी हुई है, तो आपको तुरंत बाद इसका अभ्यास करने से बचना चाहिए। सी-सेक्शन के 6 महीने बाद तक इस योगासन का अभ्यास नहीं करना चाहिए या आपको डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका अभ्यास करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप पहले से पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या से जूझ रही हैं, तो इस आसन का अभ्यास करने से आपकी समस्या बढ़ सकती है।
View this post on Instagram
इसे भी पढें: कहीं आप तो नहीं कर रहे जरूरत से ज्यादा योग? जानें क्या हैं इसके संकेत और दुष्प्रभाव
इसमें कोई संदेह नहीं है कि पोस्टपार्टम बेली फैट को कम करने के लिए यह एक बेहतरीन व्यायाम है, लेकिन आपको डॉक्टर की सलाह के बिना इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए।
All Image Source: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version