Expert

लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करेंगे ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका

Yoga For Liver Detox: शरीर के बेहतर कामकाज के लिए लिवर का स्वस्थ रहना जरूरी है। जानें लिवर को डिटॉक्स करने के लिए योगासन - 
  • SHARE
  • FOLLOW
लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करेंगे ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका


Yoga For Liver Detox In Hindi: लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। लिवर शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा, हम जो भी खाते-पीते हैं, उसे पचाने में भी लिवर मदद करता है। शरीर के बेहतर कामकाज के लिए लिवर को हेल्दी रखना जरूरी है। लेकिन खराब खानपान और गलत जीवनशैली की वजह से लिवर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। जिसकी वजह से अक्सर लोगों को लिवर से जुड़ी परेशानियों से जूझना पड़ता है। लिवर के स्वास्थ्य पर ध्यान न देने के कारण फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस और हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए लिवर को साफ और स्वस्थ रखना बेहद जरूरी होता है। आजकल बाजार में कई तरह के लीवर डिटॉक्स मौजूद हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में, लिवर को स्वस्थ रखने में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कुछ योगासनों के नियमित अभ्यास से लिवर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में योग प्रशिक्षक कृष्णा राणा से जानेंगे ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में -

लिवर को डिटॉक्स करने के लिए योगासन - Yoga Poses For Liver Detox In Hindi

गौमुखासन 

  • इस आसन को करने के लिए आप योगा मैट पर अपने दोनों पैरों को आगे करके बैठ जाएं। 
  • अब अपने बाएं घुटने को मोड़ें और एड़ी को दाएं नितंब के पास जमीन पर रख दें।
  • अब दाएं पैर को मोड़ें और बाएं पैर के ऊपर रखें। इस दौरान दाएं पैर की एड़ी बाएं पैर के नितंब के पास रखें।
  • अपने बाएं हाथ को पीठ के पीछे से ऊपर को ले जाएं। 
  • दाएं हाथ को कोहनी से मोड़ें और पीछे से कंधों से नीचे ले जाएं। 
  • अब दोनों हाथों की हथेलियों को इंटरलॉक कर लें।
  • इस अवस्था में रहकर 3-4 बार सांस लें और छोड़ें।
  • इसके बाद आप हाथ और पैर की स्थिति को बदलकर इस योगासन को करें। 
  • आप 3-5 बार इस योगासन को कर सकते हैं।

धनुरासन

  • इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। 
  • अपने नितंबों के नीचे थोड़ा गैप रखें और हाथों को सीधा रखें।
  • अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें।
  • अपनी एड़ी को अपने नितंबों के पास लाएं।
  • अब धनुषाकार होते हुए, अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें। 
  • अब गहरी सांस लेते हुए, अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं। 
  • कुछ देर इस अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
  • इस आसान को 3 से 5 बार दोहराएं।

Yoga-For-Liver-Detox-2


इसे भी पढ़ें: एसिड रिफ्लक्स से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका

शलभासन

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।
  • अब अपनी हथेलियों को जांघों के नीचे रखें।
  • अपने सिर, गर्दन और मुंह को एकदम सीधा रखें।
  • अब लंबी-गहरी सांस लें। फिर अपने दोनों पैरों को एक साथ ऊपर की तरफ उठाने की कोशिश करें।
  • 10-15 सेकेंड तक इस मुद्रा में रहें। फिर धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे लाएं। 
  • इसके बाद सांस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं।
  • आप इस आसन को 3-5 बार कर सकते हैं।

Yoga-For-Liver-Detox-3

अर्धमत्स्येंद्रासन 

  • इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर अपने दोनों पैरों को सीधा करके बैठ जाएं। 
  • अब अपने बाएं घुटने से मोड़ लें।
  • फिर अपने दाहिने घुटने से मोड़कर रखें। 
  • अब बाएं हाथ से दाहिने पैर का अंगूठा पकड़ें।
  • अपने सिर को अपने सीधे हाथ की तरफ मोड़ें, जिससे दाहिने पैर के घुटने के ऊपर बाएं कांधे पर दबाव पड़े। 
  • अब अपने हाथ पीठ के पीछे से घुमाकर बाएं पैर के पास ले जाएं।
  • अब आपको अपनी ठोड़ी और बाएं कंधे को एक सीध में रखना है।
  • इस स्थिति में करीब 30-60 सेकंड तक रहें। 
  • फिर धीरे-धीरे प्रांरभिक अवस्था में लौट आएं।

Yoga-For-Liver-Detox-1


इसे भी पढ़ें: बॉवेल मूवमेंट को दुरुस्त रखने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, पाचन संबंधी समस्याएं होंगी दूर

भुजंगासन

  • इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। 
  • अपनी कोहनियों को कमर से सटा कर रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें। 
  • अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं। 
  • उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें। 
  • अब सांस छोड़ते हुए, अपने पेट, छाती और फिर सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।
  • आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार कर सकते हैं।

Read Next

मानसून में साइनस और बंद नाक की समस्या से हैं परेशान? राहत पाने के लिए रोज करें ये 4 योगासन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version