Expert

मानसून में साइनस और बंद नाक की समस्या से हैं परेशान? राहत पाने के लिए रोज करें ये 4 योगासन

Yoga For Sinus And Nasal Congestion Relief: कुछ योगासन मानसून में साइनस और बंद नाक की समस्या से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में साइनस और बंद नाक की समस्या से हैं परेशान? राहत पाने के लिए रोज करें ये 4 योगासन


Yoga For Sinus And Nasal Congestion Relief In Hindi: बारिश के मौसम स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता है। इस मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम, कफ, इंफेक्शन और जोड़ों का दर्द आदि समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, मानसून में साइनस के मरीजों की दिक्कत भी काफी बढ़ जाती है। दरअसल, मौसम बदलने पर नाक की हड्डियों (साइनस कैविटीज) में सूजन आ जाती है, जिसकी वजह से साइनस की समस्या होती है। इसकी वजह से नाक बंद होना, सिर दर्द, बलगम और नाक से पानी गिरना और सांस लेने में तकलीफ जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में अधिकतर लोग साइनस की समस्या से राहत पाने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन दवाओं का ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसे साइनस की समस्या के उपचार के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। जी हां, कुछ योगासनों के नियमित अभ्यास से साइनस की बीमारी से राहत पाई जा सकती है। आज इस लेख में योग प्रशिक्षक कृष्णा राणा से जानेंगे कुछ ऐसे योगासनों के बारे में, जो मानसून में साइनस और बंद नाक से राहत दिला सकते हैं -

1. गौमुखासन 

  • इस आसन को करने के लिए आप योगा मैट पर अपने दोनों पैरों को आगे करके बैठ जाएं। 
  • अब अपने बाएं घुटने को मोड़ें और एड़ी को दाएं नितंब के पास जमीन पर रख दें।
  • अब दाएं पैर को मोड़ें और बाएं पैर के ऊपर रखें। इस दौरान दाएं पैर की एड़ी बाएं पैर के नितंब के पास रखें।
  • अपने बाएं हाथ को पीठ के पीछे से ऊपर को ले जाएं। 
  • दाएं हाथ को कोहनी से मोड़ें और पीछे से कंधों से नीचे ले जाएं। 
  • अब दोनों हाथों की हथेलियों को इंटरलॉक कर लें।
  • इस अवस्था में रहकर 3-4 बार सांस लें और छोड़ें।
  • इसके बाद आप हाथ और पैर की स्थिति को बदलकर इस योगासन को करें। 
  • आप 3-5 बार इस योगासन को कर सकते हैं।

Cow-Pose-For-Sinus-Nasal-Congestion

2. सेतुबंधासन

  • इस आसन को करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।  
  • अब अपने घुटनों को  मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें। 
  • अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें। 
  • सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं। 
  • इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।
  • इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

Bridge-Pose-For-Sinus-Nasal-Congestion

इसे भी पढ़ें: मानसून के दौरान हेल्दी रहने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, बीमारियां रहेंगी दूर

3. उष्ट्रासन

  • इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटने के बल बैठ जाएं और दोनों हाथों को कूल्हों पर रखें। 
  • ध्यान रखें कि दोनों घुटने आपके कंधों के समानांतर हों। 
  • अब गहरी सांस लें और रीढ़ की निचली हड्डी पर आगे की तरफ दबाव डालें।
  • इस दौरान पूरा दबाव नाभि पर महसूस होना चाहिए।
  • इसके बाद अपने हाथों से पैरों को पकड़ें और कमर को पीछे की तरफ मोड़ें।।
  • इस स्थिति में 30-60 सेकेंड रुकने के बाद आप धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ सकते हैं।
  • आप इस आसन को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।

Camel-Pose-For-Sinus-Nasal-Congestion

4. भुजंगासन

  • इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। 
  • अपनी कोहनियों को कमर से सटा कर रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें। 
  • अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं। 
  • उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें। 
  • अब सांस छोड़ते हुए, अपने पेट, छाती और फिर सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।
  • आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: वात, पित्त और कफ को संतुलन में रखने के लिए रोज करें ये 3 प्राणायाम

अगर आप भी मानसून में साइनस और बंद नाक की समस्या से परेशान हैं, तो राहत पाने के लिए एक्‍सपर्ट के बताए इन योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपने हाल-फिलहाल में योग अभ्यास करना शुरू किया है, तो इन्हें किसी योग एक्सपर्ट या ट्रेनर की निगरानी में करना बेहतर होगा।

Read Next

आईवीएफ ट्रीटमेंट को आसान बनाना है, तो रोज करें ये 5 योगासन

Disclaimer