स्तनों में कसाव लाने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, जानें करने का तरीका

Yoga for Breast Tightening: अगर आप ढीले और लटके स्तनों में कसाव लाना चाहती हैं, तो रोजाना इन 4 योगासनों का अभ्यास कर सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्तनों में कसाव लाने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, जानें करने का तरीका


Breast Tightening Yoga Asanas in Hindi: हर महिला परफेक्ट फिगर चाहती हैं। जिन महिलाओं के स्तन सुडौल और टाइट होते हैं, उनका फिगर बेहद आकर्षक नजर आती है। वहीं, जिन महिलाओं के स्तन ढीले और लटके होते हैं, उन पर सभी आउटफिट अट्रैक्टिव नहीं लगते हैं। उम्र बढ़ने के साथ अधिकतर महिलाओं के स्तनों का कसाव कम होने लगता है। इसकी वजह से उनके स्तनों में ढीलापन आने लगता है। खासकर, 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं में ढीले स्तनों की समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में अक्सर महिलाएं स्तनों में कसाव लाने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाती हैं। इसके लिए महिलाएं टाइट ब्रा पहनती हैं या फिर कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेती हैं। आप चाहें तो स्तनों या ब्रेस्ट में कसाव लाने के लिए योगासनों का भी सहारा ले सकती हैं। इन 4 योगासनों को रोजाना करने से ब्रेस्ट टाइट बनते हैं और ढीलेपन से छुटकारा मिलता है।  

ब्रेस्ट में कसाव लाने के लिए योगासन- Breast Tightening Yoga Asanas in Hindi

bhujangasana

1. भुजंगासन

  • रोजाना भुजंगासन का अभ्यास करने से ब्रेस्ट में कसाव आता है। साथ ही, ब्रेस्ट साइज बड़े और सुडौल भी बनते हैं।
  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योग मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • अपने दोनों पैरों को सीधा रखें। एड़ियों को पास-पास रखें। 
  • अब अपनी हथेलियों को कंधों के पास रखें।
  • हाथों पर जोर देते हुए छाती और पेट को ऊपर उठाएं।
  • इस दौरान पेट और कमर पर स्ट्रेच महसूस करें।
  • इस अवस्था में 50 सेकेंड तक रुकें।
  • फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं। 
  • आप इस आसन को 5-6 बार दोहरा सकते हैं।

2. गोमुखासन

  • गोमुखासन करके भी आप अपने ब्रेस्ट को टाइट बना सकती हैं। 
  • इस आसन को करने के लिए योग मैट पर पैरों को सामने की तरफ फैलाकर बैठ जाएं।
  • अब दाएं पैर को मोड़े और बाएं नितंब के नीचे रखें।
  • इस दौरान बायां घुटना, दाएं घुटने के ऊपर होगा।
  • इसके बाद दाएं हाथ को पीठ के पीछे से ऊपर ले जाएं।
  • बाएं हाथ को कोहनी से मोड़कर कंधे से नीचे की तरफ ले जाएं।
  • अब दोनों हथेलियों को इंटरलॉक कर लें।
  • इस अवस्था में 30-50 सेकेंड तक रुकें।
  • फिर दाएं पैर को ऊपर और बाएं पैर को नीचे रखें।
  • इस प्रक्रिया को आप 5-6 बार दोहरा सकती हैं।

3. धनुरासन

  • अगर आपके स्तन ढीले हो गए हैं, तो आप धनुरासन का अभ्यास कर सकती हैं। 
  • इस आसन को करने से स्तनों में कसाव आता है और स्तन सुडौल बनते हैं।
  • इसे करने के लिए योग मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • अपने दोनों हाथों को शरीर के साथ सीधा रखें।
  • अब घुटनों को मोड़ें और कमर के पास लाएं।
  • सांस लेते हुए छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।
  • हाथ से पैरों को पकड़ें और कमर की तरफ खींचें। 
  • इस पोजिशन में कुछ देर रुकें। फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं।

4. हस्त उत्तानासन

  • अगर आप रोजाना हस्त उत्तानासन का अभ्यास करेंगी, तो आपके स्तनों में कसाव आएगा और ब्रेस्ट टाइट बनेंगे।
  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले ताड़ासन में खड़ी हो जाएं।
  • अपने पैरों के बीच की दूरी को कम करें।
  • अब अपने हाथों को ऊपर उठाएं।
  • इसके बाद कमर से शरीर को मोड़ते हुए पीछे की तरफ मुड़ें।
  • अब इस अवस्था में कुछ देर रुके रहें।
  • फिर सांस लें और छोड़ें।
  • आखिर में फिर ताड़ासन में आ जाएं।

स्तनों में कसाव लाने के लिए आप भी रोजाना इन योगासनों की प्रैक्टिस कर सकती हैं। लेकिन शुरुआत में कोई भी योगासन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

Read Next

Backbend Yoga: पीठ के दर्द को कम करने में मदद करता है बैकबेंड योग, जानें इसे करने का तरीका

Disclaimer