सर्दी का सलाद: सर्दियों में खाएं विटामिन A, B और C से भरपूर ये 3 सलाद, जानें रसिपी और खाने के फायदे

सर्दी का सलाद:  सर्दियों में आपको उन फल और सब्जियों का सलाद खाना चाहिए जो कि इम्यूनिटी बूस्टर हो और शरीर को अंदर से गर्म रखे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दी का सलाद: सर्दियों में खाएं विटामिन A, B और C से भरपूर ये 3 सलाद, जानें रसिपी और खाने के फायदे


मौसम बदलने के साथ डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव लाना बेहद जरूरी है। सलाद हमारी डाइट का एक जरूरी हिस्सा रहा है। पर गर्मी वाली सब्जियों से हम सर्दियों का सलाद ( how to eat salad in winter) नहीं बना सकते। ऐसा इसलिए कि सर्दियों में हमें उन चीजों को खाने की जरूरत होती है, जो कि शरीर में गर्मी पैदा करने के साथ कुछ अतिरिक्त पोषण दें। दरअसल, सर्दियों में सर्दी-जुकाम के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। साथ ही शरीर को खुद को गर्म रखने के लिए अतिरिक्त एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए हमें इस मौसम में इम्यूनिटी बूस्टर चीजों का सेवन करना चाहिए जो कि संक्रामक बीमारियों से बचाने वाले विटामिन से भरपूर हो और शरीर को अंदर से भी गर्म रखे। तो, आइए आज हम आपको तीन जरूरी विटामिन से भरपूर सलाद के बारे में बताते हैं जो कि सर्दियों में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। 

Inside2wintersaladideas

सर्दी का सलाद-Winter salad in hindi

1. विटामिन ए सलाद (Vitamin A Salad)

विटामिन ए सलाद बनाने के लिए आपको उन चीजों का इस्तेमाल करना है जो कि विटामिन ए से भरपूर हो। दरअसल, विटामिन ए आंखों की सेहत के साथ न्यूरल फंक्शन को बेहतर बनाने में भी मददगार है। इसके अलावा विटामिन ए इम्यून सिस्टम को अंदर से मजबूत बनाने के साथ शरीर के बाकी अंगों के काम काज को बेहतर बनाने में भी मदद करती है। जैसे कि इन सब्जियों में मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट दिल, फेफड़े और किडनी के काम काज को सही करने में मदद करते हैं। विटामिन ए से भरपूर इस सलाद बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करना है क्योंकि इस बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए

  • -गाजर, शलजम और केल लें। अगर आपको फलों से बना सलाद खाना है तो पपीता, अमरूद और खुबानी लें। 
  • -सलाद में आप अंडा भी डाल सकते हैं।
  • -अब गाजर और शलजम को कद्दूकस कर लें।
  • -फिर इसमें प्याज और हरी मिर्च काट लें।
  • -अब जीरा और काली मिर्च को तवे पर भून कर पाउडर बना लें।
  • -अब एक बॉउल में कद्दूकस किए हुए गाजर, शलजम और उबले हुए अंडे रख लें। ऊपर से प्याज और हरी मिर्च काट कर मिला लें।
  • -अब जीरा और काली मिर्च का पाउडर डालें।
  • -काला नमक और सफेद नमक स्वादानुसार मिलाएं।
  • -अब इस सलाद का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें : इन 5 स्थितियों में आपको बेसन और सूजी खाने से बचना चाहिए, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान

2. विटामिन बी सलाद (Vitamin B Salad)

विटामिन बी हमारे शरीर में एक जरूरी भूमिका निभाता है। ये सेल्स को स्वस्थ रखने में मदद करता है और मेटाबोलिज्म को ठीक रखता है। पर इसका सबसे जरूरी काम होता है ब्रेन फंक्शन को सही रखना और एनर्जी लेवल को बैलेंस करना। ऐसे में जरूरी है कि आप विटामिन बी से भरपूर चीजों का सेवन करें। विटामिन बी से भरपूर सलाद बनाने के लिए

  • -मूली, शलजम के पत्ते और सलाद पत्ते (Lettuce) लें।
  • -अब इन्हें धो कर काट लें।
  • -आप चाहें तो इसमें टमाटर, प्लाज और हरी मिर्च भी काट कर मिला सकते हैं। 
  • -ऊपर से चाट मसाला मिलाएं।
  • -नमक मिलाएं और सर्व करें। 
Insidewintersalad

इसे भी पढ़ें : इन 6 फूड्स के सेवन से आपको हो सकती है पेशाब में सफेदी (क्लाउडी यूरिन) की समस्या, जानें क्या है कारण

3. विटामिन सी सलाद (Vitamin C Salad)

विटामिन सी आपके शरीर को कई कामों को करने के लिए चाहिए। जैसे कि सबसे पहले तो ये आपको मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद करता है। उसके बाद ये इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करता है। तीसरा ये आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसके अलावा शरीर में यूरिक एसिड को कम करने, ब्लड प्रेशर को मैनेज करने और दिल की बीमारियों से बचाव में ये मदद करता है। साथ ही शरीर में इसकी कमी आयरन की कमी से भी जुड़ी होती है। तो, आपको सर्दियों में विटामिन सी से भरपूर फलों और सब्जियों से बना सलाद जरूर खाना चाहिए। इसके लिए

  • -चुकंदर, संतरा, अमरूद, कीवी और ब्रोकली लें।
  • -सबको काट लें।
  • -अब इसमें हल्का सा दही डालें।
  • -चाट मसाला डालें।
  • -नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
  • -अब सर्व करें। 

सर्दियों में इस तरह आप इन तीन विटामिन से भरपूर सलाद का सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो इनमें अपनी पसंद के अनुसार और सब्जियां और फल जोड़ सकते हैं। ये इम्यूनिटी बूस्टर हैं और आपके शरीर को अंदर से ताकत देने का भी काम करते हैं। इन्हें आप कभी भी खा सकते हैं। ये एनर्जी बूस्ट करने के साथ मोटापे से बचाव में भी मदद करेगा। तो, इस सर्दी ये तीन सलाद जरूर ट्राई करें।

All images credit: freepik

Read Next

पुरुषों के लिए अलसी के फायदे: पुरुषों की इन 6 समस्याओं को दूर करने में लाभकारी है अलसी

Disclaimer