सर्दी में महिलाओं को अधिक रहता है इन 5 बीमारियां का जोखिम

Winter Diseases in Women: महिलाओं को सर्दियों में इन बीमारियों के होने का जोखिम अधिक बना रहता है। इसलिए आपको अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दी में महिलाओं को अधिक रहता है इन 5 बीमारियां का जोखिम


Common Winter Diseases in Women: सर्दियों का मौसम भले ही काफी खूबसूरत लगता है। इस मौसम में घूमना-फिरना और धूप सेंकना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन सर्दी का मौसम अपने साथ तरह-तरह की बीमारियां लेकर आता है। सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, इसकी वजह से अकसर लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में खासकर महिलाओं और बच्चों को अधिक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए, जानते हैं सर्दी में महिलाओं को होने वाली बीमारियां (Common Winter Diseases in Women)-

सर्दी में महिलाओं को होने वाली बीमारियां- Common Winter Diseases in Women

1.सर्दी-जुकाम और सिरदर्द

सर्दी के मौसम में अधिक महिलाओं को सर्दी-जुकाम और सिरदर्द का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा महिलाओं को गले में खराश और खांसी आदि से भी परेशान होना पड़ता है। महिलाओं के साथ ही बच्चों को भी इन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  इसके लिए आप ठंडी हवाओं से बचने की कोशिश करें। अपने गले को साफ करें और सिर पर कपड़ा बांधकर रखें। फेफड़ों में जमा बलगम को निकालने के लिए नमक के पानी से गरारे करें।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में बढ़ जाता है इन 5 समस्याओं का खतरा, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय

2. जोड़ों में दर्द

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को जोड़ों के दर्द से अधिक परेशान होना पड़ता है। सर्दियों में तो महिलाओं को जोड़ों का दर्द अधिक परेशान करता है। सर्दियों में महिलाओं में बॉडी स्टिफनेस बढ़ने लगता है। इस मौसम में महिलाओं को गठिया का दर्द भी बढ़ने लगता है। इससे बचने के लिए आप रोजाना एक्सरसाइज कर सकते हैं।

3. डिप्रेशन

सर्दियों का असर मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। इस मौसम में महिलाओं के सोने और जागने का चक्र बिगड़ जाता है। इसका असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कई महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन का भी सामना करना पड़ता है। इससे महिलाएं डिप्रेशन में जा सकती हैं। इससे बचने के लिए आप खुश और तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। 

4. निमोनिया

महिलाओं को सर्दियों में निमोनिया का सामना भी करना पड़ सकता है। इस स्थिति में महिलाओं में कफ, फीवर जैसे लक्षण दिख सकते हैं। इसके अलावा सर्दियों में महिलाओं में हृदय रोग और फेफड़ों का रोग भी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या से हैं परेशान? आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

5. इंफेक्शन

सर्दियों में तरह-तरह के बैक्टीरिया और वायरस पनपने लगते हैं। ये बैक्टीरिया महिलाओं में इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। महिलाओं को वजाइनल इंफेक्शन, ईयर इंफेक्शन के लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। 

Winter Diseases in Women: इनके अलावा भी महिलाओं को सर्दियों में तरह-तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको भी सर्दियों में सर्दी, जुकाम या फिर खांसी जैसी समस्याएं परेशान कर रही हैं, तो इस स्थिति में आपको अपना खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर आप सर्दियों में फिट और हेल्दी बने रह सकते हैं। 

Read Next

प्रेगनेंट हैं तो सर्दियों में न खाएं ये 3 फूड्स, जानें नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version