इन 5 कारणों की वजह से चीनी नहीं खानी चाहिए, बता रहे हैं डॉक्टर

चीनी खाने से सेहत को कई समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टर से जानेंगे किन पांच कारणों की वजह से चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए?  
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 5 कारणों की वजह से चीनी नहीं खानी चाहिए, बता रहे हैं डॉक्टर


Why should you not eat sugar: मीठा खाना सभी को पसंद होता है और सबको यह भी मालूम होता है कि चीनी खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इसके बावजूद भी हम कई बार ज्यादा मात्रा में मीठा खा लेते हैं। हालांकि, मीठा सिर्फ चीनी में ही नहीं होता, बल्कि कई ऐसी चीजें हैं जिनमें शुगर होता है। कई भोजन, सब्जियां, फल, जूस, केक और साबुत अनाज सब में शुगर होती है। रोजमर्रा की जिंदगी में चीनी खाना आम हो गया है। सभी को लगता है चीनी खाने से क्या ही फर्क पड़ता है, लेकिन धीरे-धीरे यह हमारे सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। आइए आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के न्यूट्रिशियन और डायटेटिक्स डॉ. अंशुल सिंह (Anshul Singh, Team Leader, Clinical Nutrition and Dietetics Department, Artemis Hospitals) से जानते हैं चीनी क्यों नहीं खानी चाहिए।

चीनी क्यों नहीं खानी चाहिए-Why should we not eat sugar?

चीनी हमें स्वाद भले ही देती हो, लेकिन इसका अधिक सेवन सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, शुगर को आप पूरी तरह से नजरअंदाज नहीं कर सकते, लेकिन इसे सीमित मात्रा में जरूर ले सकते हैं। जब आप जानेंगे कि चीनी से सेहत पर क्या असर पड़ता है और चीनी क्यों नहीं खानी चाहिए, तो खुद ही सोचेंगे चीनी को कम करने के बारे में। आइए जानते हैं चीनी न खाने के पांच कारण।

इसे भी पढ़ें- क्या चीनी न खाने से वजन कम होता है? एक्सपर्ट से जानें इसकी सच्चाई

1. पोषक तत्वों की कमी

चीनी को खाली कैलोरी माना जाता है। इसका मतलब है कि चीनी में पोषक तत्व जैसे विटामिन, खनिज और फाइबर की कमी होती है। जब आप खाली कैलोरी का ज्यादा सेवन करते हैं, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि वही आहार लें जिसमें नेचुरल शुगर मौजूद हो।

2. वजन बढ़ना

चीनी का जब अधिक सेवन करते हैं तो इससे वजन भी बढ़ सकता है क्योंकि चीनी एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है जो शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। कुछ फूड्स और ड्रिंक्स जैसे कि दूध, फल और तेल में भरपूर कैलोरी होती है। जब आप चीनी का रोज सेवन करते हैं तो कार्बोहाइड्रेट कैलोरी के रूप में शरीर में स्टोर होने लगता है। इसके कारण से वजन बढ़ सकता है।

3. डायबिटीज

सभी ने सुना होता है कि ज्यादा चीनी के सेवन से डायबिटीज हो सकती है। हालांकि, डायबिटीज होने का कारण सिर्फ चीनी नहीं है, लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में चीनी का रोज सेवन कर रहे हैं, तो यह डायबिटीज की शुरुआत कर सकता है। इसके कारण व्यक्ति को टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- टाइप 2 डायबिटीज के मरीज पिएं ये 5 जूस, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

4. दांतों की सड़न

शुगर का सेवन दांतों में सड़न का कारण भी बन सकता है। जब आप चीनी का सेवन करते हैं तो आपके मुंह में मौजूद बैक्टीरिया चीनी खाते हैं, जिससे एसिड बनता है। यह एसिड दांतों के इनेमल पर हमला करता है, जिससे दांतों में सड़न और कैविटी हो सकती है। इसलिए स्वस्थ दांतों के लिए चीनी को कम खाना चाहिए।

5. दिल की बीमारियों का खतरा

ज्यादा चीनी का सेवन दिल की बीमारियों के खतरे को जोखिम बढ़ा सकता है। चीनी आपके कोलेस्ट्रोल लेवल को बढ़ा सकती है और यह हाई बीपी को भी प्रभावित करती है। ये सभी कारण हृदय रोग की बीमारियों के कारण बन सकते हैं। इसलिए दिल को स्वस्थ रखना है तो चीनी का सेवन कम करें।

heart disease from eating sugar

अधिक चीनी के सेवन से कैसे बचें-How to avoid excess sugar intake?

अब जब सेहत की बात है तो डाइट में एडेड शुगर को कट कर देना चाहिए। ऐसा नहीं है कि आप चीनी का सेवन कम कर देते हैं तो बीमारियां नहीं हो सकतीं, लेकिन चीनी से होने वाली स्वास्थ्य बीमारियों का जोखिम कम किया जा सकता है। हम चीनी पूरी तरह से छोड़ नहीं सकते हैं, इसलिए जरूरी है कि कम मात्रा में चीनी लें। दरअसल, एडेड शुगर का मतलब है कि कुछ फूड प्रोडक्ट ऐसे हैं जिनमें एक्स्ट्रा चीनी मिलाई जाती है।

  • फ्रुक्टोज
  • सुक्रोज
  • डेक्सट्रोज
  • माल्टोज
  • राइस सिरप
  • शहद
  • मकई
  • गन्ने का रस

इन सभी का सेवन कम करें। बता दें कि WHO के अनुसार, अच्छे स्वास्थ्य के लिए पुरुष अपनी डाइट में 36 ग्राम और महिलाएं 25 ग्राम शुगर रोज लें।

निष्कर्ष
चीनी का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है। जरूरी है कि नेचुरल शुगर का सेवन करें, एडेड शुगर लेने से बचें। अगर आपकी डाइट में ज्यादा शुगर है तो आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं, जैसे दिल से जुड़ी बीमारियां, वजन बढ़ना और डायबिटीज आदि। इसलिए इस बात का मालूम होना जरूरी है कि चीनी का सेवन सीमित मात्रा में करना सही है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

FAQ

  • चीनी क्यों नहीं खानी चाहिए?

    चीनी खाने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां जैसे हृदय रोग, डायबिटीज और मोटापा हो सकती हैं। 
  • अगर मैं चीनी खाना बंद कर दूं, तो क्या होगा?

    अगर आप चीनी खाना बंद करते हैं या कम करते हैं तो धीरे-धीरे कई सारी बीमारियों से बच सकते हैं। 
  • 1 दिन में कितनी चीनी खा सकते हैं? 

    1 दिन में पुरुष 36 ग्राम और महिलाएं 25 ग्राम शुगर रोज ले सकते हैं।

 

 

 

Read Next

हाई बीपी के मरीज जरूर खाएं आलूबुखारा, एक्सपर्ट से जानें क्यों है फायदेमंद

Disclaimer

TAGS