Morning Rituals: स्वस्थ और खुश रहने के लिए कैसे करें दिन की शुरुआत? बता रहे हैं लाइफस्टाइल कोच Luke Coutinho

सुबह उठते आज कल लोग सबसे पहले अपना फोन चेक करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इस आदत को छोड़ दें और 1 घंटे तक बस अपना मॉर्निंग रिचुअल फॉलो करें।

 
Pallavi Kumari
Written by: Pallavi KumariUpdated at: Jan 19, 2021 18:23 IST
Morning Rituals: स्वस्थ और खुश रहने के लिए कैसे करें दिन की शुरुआत? बता रहे हैं लाइफस्टाइल कोच Luke Coutinho

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

आपके दिन की शुरुआत अगर अच्छी हो, तो आपका बाकी दिन भी अच्छा जाता है। पर प्रश्न ये है कि आपके दिन की शुरुआत अच्छी कैसे हो सकती है? इस बारे में वेलनेस कॉच ल्यूक कॉटिन्हो (Luke Coutinho) कहते हैं कि दिन की एक परफेक्ट शुरुआत करने के लिए जरूरी है कि हम एक परफेक्ट रूटीन प्लान करें।  मॉर्निंग रिचुअल (Morning Ritual) सुबह का परफेक्ट प्लॉन है। ल्यूक कॉन्टिन्हो बताते हैं कि सुबह की शुरुआत सही करने से आपका ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और मेटाबोलिज्म सही रहता है और इसके कारण आपका एनर्जी लेवल भी सही रहता है।  तो, आइए ल्यूक कॉटिन्हो (Luke Coutinho) से जानते हैं सुबह के कुछ  मॉर्निंग रिचुअल (Morning Ritual), जो कि शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

insidemoringritual

स्वस्थ और खुश रहने के लिए कैसे करें दिन की शुरुआत? (Morning Rituals) 

1. सुबह उठते ही सबसे पहले आपको अपने बॉडी डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है। इसके लिए उठते ही वॉशरूम जाएं।

2. उसके बाद शरीर में मूवमेंट लाएं। ये शरीर के लिए जरूरी इसलिए है क्योंकि ये आपके मेटाबोलिज्म को एक क्विक स्टार्ट देता है और इससे शरीर के सभी सिस्टम सही से काम करने लगते हैं।

3. उठने के 1 घंटे बाद तक कोई न कोई फिजिकल एक्टिविटी करें इससे शरीर में एक रिदम आ जाएगा और शरीर सही से ढंग से आगे बढ़ेगा। साथ में ध्यान करें।

4. अब सोचें कि आपको आगे क्या करना है और फिर दिन को प्लॉन करके आगे बढ़ें।

5.  एक बेहतर दिन के लिए एक To-Do-List बना लें। इसे आप एक रात पहले ही बना लें।

6. घर से जानें से पहले एक बार जरूर शांत हो कर पूजा या प्रे करें।

7.समय पर नाश्ता कर लें और घर से कभी भी जल्दी -जल्दी में जाएं।

इसे भी पढ़ें : चेहरे और बालों पर भाप लेने के होते हैं ये फायदे, जानें लेने का तरीका

मॉर्निंग रिचुअल के फायदे -Importance Of Morning Ritual 

1. आपके दिन और बॉडी को परफेक्ट शुरुआत मिलती है

जब आपके दिन की परफेक्ट शुरुआत होती है, तो आपका बॉडी एक परफेक्ट मोशन में चलता है। इससे आपके शरीर की एनर्जी को एक मोशन मिलता है और आप उसी डायरेक्शन में काम करते रहते हैं। ये आपके आत्मविश्वास, शांति और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ दिन का अंत करता है।

2. आपके शरीर को नियंत्रण में रखता है

जब आपके पास कई प्रतिबद्धताएं होती हैं और बहुत काम होता है तो आप दिन भर भागते-दौड़ते हुए अपने गोल्स को पूरा करने लगते हैं। ऐसे में मॉर्निंग रिचुअल की मदद से आप दिन भर आराम-आराम से अपना काम पूरा कर सकते हैं।

insidMorningRitual

3. तनाव कम करता है

तनाव अक्सर तब होता है जब आपको लगता है कि आपके पास अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय नहीं होता या आपको चिंता होती है कि आगे क्या करना है। जब आपके पास अपना रूटीन होता है, तो आप हमेशा जानते हैं कि आपको क्या करना चाहिए और क्या करना है। आप बिना सोचे-समझे अपनी पूरी दिनचर्या भी पूरी कर सकते हैं। जब आप तनाव से बचते हैं, तो आप अपने भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। उदाहरण के लिए, यह उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और मधुमेह जैसी बीमारियों के साथ अवसाद और चिंता के विकास के जोखिम को कम कर सकता है।

इसे भी पढ़ें : सिरदर्द और माइग्रेन को दूर करे एक्यूप्रेशर, एक्सपर्ट दबाते हैं ये 8 बिंदु

4. स्वस्थ आदतें विकसित होती हैं

हम सभी को सुबह देर से उठने का मन होता है पर ऐसे में मॉर्निंग रिचुअल की मदद से हम अच्छी आदतों को विकसित करते हैं।  हम समय बर्बाद नहीं करते। हम सुबह जल्दी उठते हैं, नाश्ता आराम से करते हैं और माइंडफुलनेस का अभ्यास कर सकते हैं, जो कि आपको अंदर से शांत और खुश रखेगा।

इन सबके अलावा एक चीज का और ध्यान रखें कि सुबह उठते लगभग 1 घंटे तक फोन चेक न करें। इससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और आप टेंशन में आ सकते हैं। इससे आपको लग सकता है जल्दी-जल्दी काम करना है और ये आपको रूटीन बिगाड़ सकता है। तो, आराम से उठें, अपने सुबह का काम खत्म करें, एक्सरसाइज या योगा करें और फिर शांति से अपना दिन बिताएं।

Read more articles on Mind-Body in Hindi

Disclaimer