
Why is My Period Not Stopping: पीरियड्स जिसे हम मासिक चक्र भी कहते हैं, यह हर महीने 5 से 7 दिनों के लिए रहते हैं। शुरू के 3 दिन ब्लड फ्लो ज्यादा होता है और फिर धीरे-धीरे कम होने लगता है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स 4 से 5 दिन होते हैं, तो कुछ को 7 से 8 दिन। यह सामान्य स्थिति मानी जाती है। लेकिन 10 दिन या उससे ज्यादा समय के लिए पीरियड्स का लगातार होना सामान्य नहीं है। यह इस बात की ओर संकेत करता है कि आपके शरीर में कुछ तो है, जो नॉर्मल नहीं है। इस लेख में हम जानेंगे लगातार लंबे समय के लिए पीरियड्स होने के कारण और इसका इलाज। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के झलकारीबाई अस्पताल के गाइनोकॉलोजिस्ट डॉ दीपा शर्मा से बात की।
लंबे समय तक पीरियड्स होने के कारण- Why is My Period Not Stopping
- हार्मोनल असंतुलन एक मुख्य कारण है जो महिलाओं में लंबे समय तक पीरियड्स होने का कारण बन सकता है। यह अनियमित डाइट, स्ट्रेस, शारीरिक तनाव, या मेडिकल समस्याओं के कारण हो सकता है।
- प्रेग्नेंसी के दौरान पीरियड्स बंद हो सकते हैं लेकिन कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी में भी थोड़ी बहुत ब्लीडिंग का अनुभव हो सकता है, जिसे इंटरमेंस्ट्रुअल ब्लीडिंग कहा जाता है।
- थायराइड के स्तर में गड़बड़ी के कारण भी लंबे समय तक पीरियड्स हो सकते हैं।
- पोलिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS) एक हार्मोनल संतुलन की समस्या है जो महिलाओं में लंबे समय तक पीरियड्स और अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है।
- यूट्रस में गांठ होने के कारण पीरियड्स लंबे समय तक चल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के बाद कमजोर हो गया है पाचन? डॉक्टर से जानें डाइजेशन को बेहतर करने के घरेलू उपाय
लंबे समय तक पीरियड्स होने पर क्या करें?- Long Periods Treatment
- लंबे समय तक पीरियड्स होने के लिए इलाज का पहला कदम है डॉक्टर से संपर्क करना और उनसे परामर्श लेना। चिकित्सक आपकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री और लक्षणों को ध्यान में रखकर सही निदान और उपचार प्रदान कर सकते हैं।
- इस समस्या के इलाज के लिए हार्मोनल थेरेपी दी जा सकती है। हॉर्मोनल उपचार से पीरियड्स को नियमित किया जा सकता है।
- अनियमित पीरियड्स के लिए दवाओं के सेवन का सुझाव भी दिया जा सकता है जैसे कि बर्थ कंट्रोल पिल्स या अन्य हार्मोनल दवाएं।
- योग, एक्सरसाइज और वॉक की मदद से शारीर को स्वस्थ और संतुलित रखने में मदद मिल सकती है।
- स्वस्थ आहार, पर्याप्त नींद, और स्ट्रेस मैनेजमेंट की मदद से भी लंबे समय तक पीरियड्स होने की समस्या का इलाज किया जा सकता है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version