Slow Digestion After Period Home Remedies: क्या आपको भी पीरियड्स के बाद पेट में ऐंठन, गैस, ब्लोटिंग आदि लक्षण नजर आते हैं? अगर हां, तो यह कमजोर पाचन तंत्र के लक्षण हो सकते हैं। पीरियड्स में कई महिलाओं का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। यह समस्या पीरियड्स खत्म होने के कुछ दिन बाद तक रहती है। इसका एक कारण हार्मोन्स का असंतुलन हो सकता है। पीरियड्स के दौरान प्रोजेस्टेरोन का स्तर घटने के कारण पीरियड्स के बाद और उस दौरान डाइजेशन बिगड़ सकता है। प्रोस्टाग्लैंडिंस की बढ़ी हुई मात्रा के कारण भी डाइजेशन बिगड़ जाता है। यह एक तरह का केमिकल होता है, जिससे पेट की मांसपेशियों पर असर पड़ता है। इससे बार-बार दस्त की समस्या हो सकती है। हार्मोन्स के कारण कई बार आंतों में संकुचन हो जाता है जिससे डायरिया, कब्ज जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। पीरियड्स के बाद कमजोर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
1. फाइबर रिच फूड्स खाएं- Fiber Rich Foods
अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड्स को शामिल करें। बीन्स, ब्रोकली, साबुत अनाज, सेब, जामुन, नट्स आदि का सेवन कर सकते हैं। फाइबर रिच फूड्स खाने से पाचन तंंत्र तेज करें। पीरियड्स में जंक फूड या तेल-मसाले वाला भोजन खाने से बचें।
2. शहद- Honey
- पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए गुनगुने पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं।
- इस उपाय से पाचन तंत्र मजबूत होगा। शहद का सेवन करने मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
- शहद का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है।
3. त्रिफला- Triphala
- पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए त्रिफला चूर्ण खाएं।
- त्रिफला चूर्ण को गर्म पानी में मिला लें।
- रात को सोने से पहले इसका सेवन करें।
- पेट फूलना, सूजन, कब्ज, पेट में ऐंठन आदि समस्याओं को दूर करने में त्रिफला फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी का संकेत हो सकते हैं पीरियड्स मिस होने के साथ दिखने वाले ये 6 लक्षण
4. अंजीर- Figs
- अंजीर को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखें।
- सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करें।
- अंजीर में फाइबर होता है।
- मल निकासी की प्रक्रिया को आसान बनाने में अंजीर का सेवन लाभदायक माना जाता है।
5. पानी- Water
पीरियड्स के बाद, पाचन तंत्र कमजोर हो गया है, तो भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें। पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। सुबह उठकर सबसे पहले 1 से 2 गिलास गुनगुना पानी पिएं। पानी पीने से डिहाड्रेशन की समस्या दूर होती है। साथ ही शरीर के डिटॉक्स पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
ऊपर बताए इन 5 घरेलू उपायों की मदद से पीरियड्स में कमजोर पाचन को बेहतर कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version