
Knee Pain Treatment: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। हड्डियां कमजोर होने के कारण घुटनों में तेज दर्द उठता है। व्यक्ति ज्यादा देर चल या बैठ नहीं पाता। जिन लोगों का वेट ज्यादा होता है, उनके घुटनों पर वजन का जोर पड़ने के कारण तेज दर्द उठता है। अर्थराइटिस जैसी बीमारी होने के कारण भी घुटनों में दर्द हो सकता है। घुटनों में दर्द होने पर सूजन, झनझनाहट, जकड़न, लालिमा, गरमाहट आदि लक्षण महसूस हो सकते हैं। घुटनों में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए किचन में मौजूद मसाले बहुत कारगर होते हैं। इन मसालों के फायदे और इस्तेमाल करने के तरीकों को आगे विस्तार से जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
1. हल्दी- Turmeric
हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए, हल्दी का पेस्ट घुटनों में लगा सकते हैं। हल्दी का दूध पीना भी हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। हल्दी और दूध में कैल्शियम पाया जाता है। हल्दी को डाइट में शामिल करने के कई तरीके हैं। हल्दी की चाय बनाकर भी पी सकते हैं।
2. अदरक पाउडर- Ginger Powder
अदरक में जिंजेरॉल पाया जाता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे दर्द कम करने में मदद मिलती है। अदरक को सुखाकर पाउडर बना लें। इस पाउडर की चाय बनाकर पी सकते हैं। अदरक के पाउडर में नीलगिरी का तेल मिलाकर, इसे घुटनों पर लगाने से दर्द से छुटकारा मिलता है।
3. मेथी दाना- Methi Dana
मेथी दाने में लिनोलेनिक एसिड पाए जाते हैं। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं। जिन लोगों को अर्थराइटिस है, उनके लिए मेथी दाने का सेवन फायदेमंद होता है। मेथी दाने का सेवन करने से घुटनों की सूजन को कम किया जा सकता है। मेथी दाने में एंटीअर्थराइटिक गुण पाए जाते हैं। मेथी दाने का इस्तेमाल करने के लिए, रातभर के लिए मेथी दाने को भिगोकर रखें। अगली सुबह इस पानी को छानकर पी लें। मेथी दाने का पेस्ट भी घुटनों पर लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- घुटनों के दर्द और सूजन से राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपाय
4. लहसुन पाउडर- Garlic Powder
सालों से लहसुन का इस्तेमाल आयुर्वेदिक इलाज के लिए किया जाता रहा है। लहसुन में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। लहसुन के पाउडर की तासीर गरम होती है। इसे गर्मी के दिनों में गुनगुने पानी के साथ नहीं खाना चाहिए। हालांकि थोड़े से लहसुन पाउडर को सब्जी में मिलाकर खा सकते हैं।
5. जीरा- Cumin
घुटनों का दर्द दूर करने के लिए जीरे का सेवन कर सकते हैं। जीरे की मदद से दर्द तो कम होता ही है, साथ ही वजन घटाने में भी मदद मिलती है। वजन कम होगा, तो घुटनों पर शरीर का भार नहीं पड़ेगा। जीरे को पानी के साथ उबालें। पानी को छानकर सुबह नाश्ते से पहले पी लें। जीरे को डाइट में शामिल करने से शरीर में होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलता है।
इन 5 तरह के मसालों का इस्तेमाल करके घुटनों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।