Doctor Verified

महिलाओं के लिए नियमित रूप से पेल्विक जांच करवानी क्यों जरूरी है? डॉक्टर से जानें

अक्सर महिलाओं को नियमित जांच कराने की सलाह दी जाती है। ऐसे में पेल्विक एरिया की जांच करवानी भी जरूरी है, लेकिन क्यों? डॉक्टर से जानें - 
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के लिए नियमित रूप से पेल्विक जांच करवानी क्यों जरूरी है? डॉक्टर से जानें


Why Is It Important For Females To Have Regular Pelvic Exams In Hindi: भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के कारण अक्सर महिलाएं पीरियड्स के अनियमित होने, शरीर में हार्मोनल बदलाव आने और स्वास्थ्य संबंधी किसी न किसी समस्या से परेशान रहती हैं। ऐसे में अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर महिलाओं को विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों से युक्त सब्जियों, फलों, साबुत अनाज और अन्य पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पीने, नियमित एक्सरसाइज करने, स्ट्रेस कम करने, भरपूर नींद लेने और नियमित जांच कराने की सलाह दी जाती है। इसमें महिलाओं को नियमित रूप से अपनी पेल्विक जांच करानी भी जरूरी है। ऐसे में अक्सर महिलाओं के मन में सवाल उठता है कि ऐसा क्यों? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित ए 70 लाइफट्रोन्स क्लिनिक की निदेशक और एसडीएम अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की एचओडी डॉ. निशि गुप्ता (Dr. Nishi Gupta, Director, A-70 Lifetrons Clinic and HOD Obstetrics & Gynecology Department, SDM Hospital, Jaipur) से जानें महिलाओं के लिए नियमित रूप से पेल्विक जांच करवानी क्यों जरूरी है?

क्या है पेल्विक जांच? - What Is A Pelvic Examination?

पेल्विक जांच में महिला के वल्वा (vulva), वेजाइना (vagina), सर्विक्स (cervix), गर्भाशय (uterus), फेलोपियन ट्यूब (fallopian tubes) और अंडाशय (ovaries) जैसे प्रजनन अंगों की जांच है। इससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: पेल्विक फ्लोर को हेल्दी रखने के लिए इन 5 टॉयलेट की आदतों से करें परहेज

why is it important for females to have regular pelvic exams in hindi 01 (5)

महिलाओं को नियमित पेल्विक जांच करवानी क्यों जरूरी है? - Why Is It Important For Women To Have Regular Pelvic Exams?

डॉ. निशि गुप्ता के अनुसार, महिलाओं को पेल्विक जांच कराना जरूरी है। इससे कैंसर, इंफेक्शन या फर्टिलिटी से जुड़ी गंभीर समस्याओं का समय से पता लगाने और इनका इलाज कराने में आसानी होती है।

फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या

कई बार महिलाओं को प्रेग्नेंसी में परेशानी होने, अनियमित ब्लीडिंग होने और पेल्विक एरिया में दर्द होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जो फर्टिलिटी से जुड़ी परेशानी के कारण हो सकता है। ऐसे में पेल्विक एरिया की जांच कराने से इन समस्याओं से समय रहते बचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या सी-सेक्शन के बाद महिलाओं का पेल्विक फ्लोर कमजोर हो सकता है? डॉक्टर से जानें

कैंसर की शुरुआत में पहचान

नियमित रूप से पेल्विक जांच कराने से ओवेरियन कैंसर (ovarian cancer) या सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) का समय से पता लगाया जा सकता है। इससे महिलाओं को इन गंभीर बीमारियों से बचाव करने में भी मदद मिलती है।

इंफेक्शन का पता लगाएं

नियमित रूप से पेल्विक की जांच कराने से महिलाओं का यौन संचारित संक्रमण (SIT), यीस्ट इंफेक्शन, बैक्टीरियल इंफेक्शन और अन्य इंफेक्शन का समय से पता लगाया जा सकता है, जिससे इनके कारण होने वाली किसी भी गंभीर समस्या का समय रहते पता लगाया जा सके।

फाइब्रोइड्स और सिस्ट की समस्या

पेल्विक एरिया की जांच कराने से महिलाओं में यूटेरियन फाइब्राइड्स और ओवेरियन सिस्ट की समस्या का पता लगाया जा सकता है। अगर ऐसी कोई समस्या है, तो महिलाओं को समय रहते, इसके गंभीर परिणामों से बचाया जा सकता है।

निष्कर्ष

महिलाओं को नियमित रूप से पेल्विक जांच करानी चाहिए। ऐसा करने से महिलाओं को कैंसर, यूटेरियन फाइब्राइड्स और ओवेरियन सिस्ट, किसी भी तरह के इंफेक्शन और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का समय रहते पता लगाया जा सकता है और इससे किसी भी तरह की गंभीर समस्या से बचा जा सकता है। ध्यान रहे, कोई भी गंभीर समस्या के महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या ब्रेस्ट इम्प्लांट से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 21, 2025 21:14 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Oct 21, 2025 21:14 IST

    Published By : Priyanka Sharma

TAGS