Expert

दिन में 3 बार खाना खाने को क्यों माना जाता है हेल्थ के लिए बेस्ट? डायटिशियन से जानें

Why Is It Good To Eat Three Meals A Day In Hindi: दिन में 3 बार खाना खाना स्वास्थ्य के लिहाज से सबसे अच्छा माना जाता है। इससे वजन संतुलित रहता है और ब्लड शुगर भी स्पाइक नहीं होता है। जानें, दिन में तीन बार खाना खाने के अन्य फायदों के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
दिन में 3 बार खाना खाने को क्यों माना जाता है हेल्थ के लिए बेस्ट? डायटिशियन से जानें


Why Is It Good To Eat Three Meals A Day In Hindi: आमतौर पर भारतीय घरों में लोग पूरे दिन में तीन बार खाना खाते हैं। कुछ लोग अपना वजन संतुलित करने के लिए तीन के बजाय 5 बार खाना खाते हैं। लेकिन, हर बार लाइट मील लेते हैं यानी हल्का खाना खाते हैं। 5 बार खाना खाने वाले लोग तीन हैवी मील और दो स्नैक्स मील लेते हैं। इससे उन्हें बार-बार भूख नहीं लगती और वे अनहेल्दी खाने से बच जाते हैं। इस तरह, वे अपने वजन को भी नियंत्रण में रखने में कामयाब हो जाते हैं। हालांकि, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि अब भी ज्यादातर परिवारों में लोग तीन बार खाना खाते हैं, जैसे नाश्ता, लंच और डिनर। इसके अलावा, अन्य मील लेना पसंद नहीं करते हैं। क्या आप जानते हैं कि दिन में 3 बार खाना खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है? जी, हां! यह सच है। इस लेख में हम Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से की गई बातचीत के आधार पर बताएंगे कि आखिर दिन में 3 बार खाना खाना सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद हो सकता है। (din me kitni bar khana khana chahiye)-

दिन में 3 बार खाना खाना हेल्थ के लिए क्यों फायदेमंद है- Why Is It Good To Eat Three Meals A Day In Hindi

why is it good to eat three meals a day 01 (1)

दिन में 3 बार खाना खाना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ऐसा क्यों होता है, जानें आगे-

1. ऊर्जा का स्तर बनाए रखता है

दिन में तीन बार भोजन करने से पूरा दिन शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है। इससे व्यक्ति डल और कमजोरी महसूस नहीं करता है। यह कहने की जरूरत नहीं है कि जब शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, तो व्यक्ति किसी भी तरह का काम करने में खुद को सक्षम पाता है। एनर्जेटिक व्यक्ति की प्रोडक्टिविटी भी बेहतर होती है।

इसे भी पढ़ें: समय पर नाश्‍ता और भोजन करने के हैं कई फायदे, जानिए पूरे दिन के भोजन में कितना अंतराल सही है?

2. वजन संतुलित रहता है

दिन में तीन बार भोजन करने से वजन को संतुलित और स्थिर बनाए रखने में मदद मिलती है। हालांकि, आपने आजकल देखा और सुना होगा कि कुछ लोग वजन कम करने की चाह में अपना ब्रेकफास्ट या डिनर छोड़ देते हैं। ऐसा किया जाना बिल्कुल सही नहीं होता है। किसी भी एक वक्त का भोजन छोड़ने से व्यक्ति बाद की मील न सिर्फ हैवी लेता है, बल्कि ओवर ईटिंग भी कर बैठता है। ऐसा करने से वजन कम होने के बजाय बढ़ जाता है। वहीं, दिन में तीन बार भोजन करने से ओवर ईटिंग की गुंजाइश कम हो जाती है और वजन को संतुलित रखने में मदद मिलती है।

3. पाचन क्षमता में सुधार

दिन में तीन बार भोजन करने के बजाय, अगर आप दिन भर में किसी भी समय खाना खा रहे हैं और स्नैकिंग में अनहेल्दी चीजों का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में पाचन संबंधी समस्या होने की आशंका बनी रहती है। वहीं, अगर आप तीन में तीन बार हेल्दी भोजन करते हैं, जिसमें फाइबर, प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो पाचन संबंधी समस्या अपने आप कम हो जाती है। इससे शरीर में आई सूजन भी कम होती है।

इसे भी पढ़ें: अच्‍छी सेहत के ल‍िए जरूरी है सही वक्त पर खाना, एक्‍सपर्ट से जानें इसके फायदे

4. मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा

दिन में तीन बार भोजन करने से मेटाबॉलिज्म सक्रिय रहता है, जिससे शरीर कैलोरी को अधिक मात्रा में बर्न करता है। इससे मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा भी मिलता है। दिन में तीन बार मील लेना आपके शरीर को हर समय भोजन को पचाने के लिए सक्रिय रहना पड़ता है। इसी वजह से मेटाबॉलिज्म भी एक्टिव रहता है। 

5. मानसिक स्वास्थ्य में सुधार

दिन में तीन बार भोजन करने वाले न सिर्फ शारीरिक रूप से एक्टिव रहते हैं, बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य में भी खूब सुधार होता है। असल में, सही डाइट की मदद से दिमाग फ्रेश और एक्टिव रहता है। इससे ध्यान, एकाग्रता आदि बेहतर होती है। ऐसे लोग अपने काम को भी कुशल तरीके से पूरा करने में सक्षम होते हैं।

6. ब्लड शुगर का स्तर मेंटेन

दिन में तीन बार भोजन करने से ब्लड शुगर का स्तर भी संतुलित रहता है। ध्यान रखें कि जब ब्लड शुगर का स्तर बैलेंस्ड रहता है, तो इंसुलिन के स्तर में वृद्धि भी रुकती है। इस तरह, देखा जाए तो जिन्हें ब्लड शुगर से संबंधित समस्या है, उनके लिए इस तरह की डाइट फायदेमंद हो सकती है। लेकिन, डायबिटीज के रोगियों को अपने डाइट पैटर्न में किसी भी तरह के बदलाव से पहले अपने डाइटिशियन से पूरी जानकारी अवश्य लेनी चाहिए।

All Image Credit: Freepik

Read Next

Fact Check: क्या वाकई वेजिटेरियन लोगों को कैंसर का खतरा कम होता है? डॉक्टर से जानें दावे की सच्चाई

Disclaimer