Doctor Verified

सर्दियों में सुबह क्यों बढ़ जाती है जोड़ों में दर्द की समस्या? जानें डॉक्टर से

अगर आप सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि आखिर किन कारणों से यह परेशानी हो सकती है। आइए डॉक्टर इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में सुबह क्यों बढ़ जाती है जोड़ों में दर्द की समस्या? जानें डॉक्टर से


Why Does Joint Pain Increase In Winter : सर्दियों में बॉडी पेन और सूजन आने जैसी समस्याएं होना आम बात है। इस मौसम में सुबह के समय शरीर के अंदर कहीं भी दर्द हो सकता है। यही वजह है कि कई लोग सर्दियों में जोड़ों के दर्द यानी जॉइंट पेन की समस्या का सामना कर रहे होते हैं। अगर आप भी सर्दियों में होने वाले जोड़े के दर्द की समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि आखिर जॉइंट पेन क्यों हो रहा है? यही वजह है कि आज के इस आर्टिकल में हम वैशाली स्थित मैक्स हॉस्पिटल के एसोसिएट डायरेक्टर - ऑर्थोपेडिक्स एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, डॉ. अखिलेश यादव से इस बारे में जानेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं कि आपको सर्दियों में जॉइंट पेन आखिर क्यों होता है?

इन लोगों में ज्यादा होती है जॉइंट पेन की समस्या- These People have More Joint Pain Problems

joint pain

बता दें कि सर्दियों की सुबहें अपने साथ कई शिकायतें लेकर आती हैं। इन्हीं में जोड़ों में दर्द और जकड़न की शिकायत भी शामिल है। ठंड के मौसम में यह समस्या बुजुर्ग और गठिया से पीड़ित लोगों में ज्यादा पाई जाती है। उन्हें सुबह उठते ही जोड़ों में परेशानी महसूस होने लगती है। ऐसे में लोगों के लिए दिन की शुरुआत करना मुश्किल हो जाता है। बता दें कि ठंड के मौसम में जॉइंट पेन होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।

सर्दियों में जोड़ों का दर्द क्यों बढ़ जाता है?- Why does Joint Pain Increase in Winter

1. तापमान में आती है कमी

ठंडे के मौसम में तापमान कम हो जाता है। ऐसे में ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लगती हैं, जिससे जोड़ों में ब्लड फ्लो कम हो जाता है। यही कारण है कि जोड़ों में अकड़न और दर्द की परेशानी हो सकती है। यह समस्या खास तौर पर उन लोगों में ज्यादा होती है, जो पहले से ही गठिया या जॉइंट की चोटों का सामना कर रहे होते हैं।

2. सिनोवियल फ्लूइड की मूवमेंट में कमी

बता दें कि सिनोवियल फ्लूइड जोड़ों के लिए चिकनाई की तरह काम करता है। वहीं, ठंड के मौसम में तापमान कम हो जाता है और सिनोवियल फ्लूइड गाढ़ा होने लगता है। इससे जोड़ों की मूवमेंट कम हो जाती है और दर्द की समस्या हो सकती है।

3. मांसपेशियों में जकड़न

ठंड के मौसम में मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं और सख्त होने लगती हैं। ऐसे में जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ जाता है। इससे दर्द और बेचैनी की समस्या बढ़ सकती है।

4. फिजिकल एक्टिविटी में कमी

सर्दियों में लोग ठंड की वजह से कम एक्टिव रहते हैं, जिससे जोड़ों को सहारा देने वाली मसल्स कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में अकड़न और दर्द की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान न करें ये 5 तरह की फिजिकल एक्टिविटी, बढ़ सकती है समस्या

सर्दियों में सुबह के समय जोड़ों के दर्द से कैसे बचें?- How to Avoid Joint Pain in the Morning in Winter

1. शरीर को गर्म रखें

अगर आप जोड़ों के दर्द की समस्या से बचना चाहते हैं, तो शरीर को गर्म रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप कई परतों में कपड़े पहनें, हीटिंग पैड का इस्तेमाल करें और अपने घर को गर्म रखें।

2. शरीर को एक्टिव रखें  

अगर आप सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्या से बचना चाहते हैं, तो अपनी बॉडी को एक्टिव रखें। ऐसे में आप हल्के व्यायाम, स्ट्रेचिंग या योग कर सकते हैं। इससे पूरी बॉडी में ब्लड फ्लो ठीक हो जाता है। आप चाहें, तो सुबह की सैर भी कर सकते हैं। इससे अकड़न और दर्द को कम किया जा सकता है।

3. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

जोड़ो के दर्द से बचने के लिए आपको पर्यपत मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे दर्द के साथ ही शरीर को कई अन्य समस्याओं से भी बचाया जा सकता है। आपको हर मौसम में पर्याप्त मात्रा के अंदर पानी पीना चाहिए।

4. डाइट का रखें ख्याल

जोड़ों के दर्द से बचने के लिए आप ओमेगा-3 से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको डाइट में फैटी एसिड, विटामिन-डी और कैल्शियम को शामिल करना चाहिए। इससे सूजन को कम करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

5. गर्म पानी से नहाना

जोड़ों के दर्द से बचाव के लिए आपको सर्दियों में सुबह गर्म पानी से नहाना चाहिए। इससे मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है और मजबूती मिलती है। इससे जॉइंट्स की मूवमेंट में भी सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में गर्म पानी से नहाना भी हो सकता है नुकसानदायक? जानें इसके पीछे क्या है वजह

अगर जोड़ों में दर्द के साथ सूजन, लालिमा और मूवमेंट में कमी की समस्या हो रही है, तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। कई बार यह समस्या शरीर में हो रही किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है। 

Read Next

क्या वाकई ज्यादा कैफीन फर्टिलिटी को प्रभावित करती है? डॉक्टर से जानें जवाब

Disclaimer