Doctor Verified

मानसून में बार-बार बीमार क्यों पड़ जाते हैं बच्चे? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

मानसून में बच्चे बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में आपको बच्चे के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में बार-बार बीमार क्यों पड़ जाते हैं बच्चे? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय


मानसून भले ही गर्मी से राहत दिलाता है। लेकिन यह मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियों को लेकर आता है। वैसे तो इस मौसम में बारिश में भीगने से और बाहर का खाना खाने से कोई भी बीमार पड़ सकता है। लेकिन यह मौसम बच्चों को ज्यादा परेशान कर सकता है। क्योंकि बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसे में बच्चे मानसून में जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। मानसून में बच्चों को सर्दी, जुकाम, खांसी, फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कई बच्चों की मानसून में एक से दो बार तबियत खराब हो जाती है। लेकिन कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं, जो मानसून में बार-बार बीमार पड़ जाते हैं। आइए, इस लेख में फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं बच्चे मानसून में बार-बार बीमार क्यों पड़ते हैं-

मॉनसून में बच्चे जल्दी बीमार क्यों पड़ जाते हैं?

1. बच्चों की कमजोर इम्यूनिटी 

बच्चों की इम्यूनिटी, बड़ों की तुलना में कमजोर होती है। ऐसे में वे मॉनसून में बार-बार बीमार पड़ जाते हैं। दरअसल, कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बच्चे किसी भी संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। कमजोर इम्यूनिटी के कारण बच्चे बैक्टीरिया और वायरस की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। ऐसे में बच्चों को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए आपको बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उनकी डाइट का खास ध्यान देना चाहिए।

2. बारिश में भीगना

कई बच्चों को मॉनसून में बारिश में भीगना काफी पसंद होता है। ज्यादा देर तक बारिश में भीगने से भी बच्चों को सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बारिश में भीगने से बच्चों को ठंड लगती है, जिसकी वजह से वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। इसलिए अगर आपका बच्चा भी बार-बार बारिश में भीगता है, तो उसे ज्यादा देर बारिश में रहने से रोकना जरूरी है। खासकर, अगर बच्चे की इम्यूनिटी कमजोर है तो उसे बारिश में भीगने से बचाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- जल्दी-जल्दी बीमार पड़ता है आपका बच्चा तो बदलें उसकी ये 5 आदतें, बढ़ने लगेगी इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता)

3. फास्ट फूड खाना

मॉनसून में ज्यादातर बीमारियां फास्ट फूड खाने से भी होने लगती हैं। बच्चों को फास्ट फूड काफी पसंद होता है। ऐसे में अगर वे मॉनसून में ज्यादा फास्ट फूड खाते हैं, तो उससे जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। खासकर, मॉनसून में ओपन स्टॉल से फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए। क्योंकि बारिश और मौसम की वजह से कई तरह के बैक्टीरिया खाने पर जमा होते हैं। ऐसे में जब हम इसे खाने को खाते हैं, तो शरीर में बीमारियां होने लगती हैं। इसलिए अगर आपका बच्चा बाहर का खाना ज्यादा खाता है, तो आपको उसे ऐसा करने से मना करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- हीमोफीलिया से पीड़ित बच्चे की देखभाल कैसे करें? डॉक्टर से जानें

4. गीले कपड़े पहनकर रखना

बारिश में भीगने के बाद तुरंत कपड़े बदलना जरूरी होता है। अगर आप तुरंत कपड़े नहीं बदलेंगे, तो बीमार पड़ सकते हैं। बच्चे अक्सर बारिश में भीग जाते हैं, फिर गीले कपड़ों को ही पहनकर रखते हैं। इससे उन्हें ठंड लगने लगती है और वे बीमार पड़ जाते हैं। जब बच्चे गीले कपड़ों को लंबे समय तक पहनकर रखते हैं, तो त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने का जोखिम भी बढ़ जाता है।

बच्चों को मानसून में बीमार होने से बचाने के उपाय

  • बच्चों को बाहर का खाना खाने से बचाएं।
  • बच्चों को बाहर जूस और पानी न पीने दें।
  • बच्चों को हाइड्रेट रखें।
  • बच्चों को विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ खिलाएं।
  • बच्चों को बारिश में ज्यादा न भीगने दें।
  • खाना खाने से पहले हाथ धोने की आदत डालें।
  • बारिश में भीगने के बाद कपड़े तुरंत बदल लें।

अगर आपका बच्चा भी मानसून में बार-बार बीमार पड़ जाता है, तो आपको उसका ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। क्योंकि मानसून में बारिश और बैक्टीरिया की वजह से कई तरह की बीमारियां पैदा होने लगती हैं। ऐसे में बच्चों को हेल्दी खाना खिलाएं और दिक्कत होने पर डॉक्टर से कंसल्ट करें।  

 

Read Next

मॉनसून में बच्चों को हो सकती है त्वचा से जुड़ी समस्याएं, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

Disclaimer