Who Should Not Consume Papaya Seeds: पपीते की तरह इसके बीज भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा होता है। पपीते के बीजों में फाइबर, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन के साथ-साथ विटामिन और कई मिनरल्स भी होते हैं। इसलिए यह ओलरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। जिन लोगों को कब्ज या एसिडिटी रहती है उनके लिए पपीते के बीज बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से वेट लॉस करने और गट हेल्थ में सुधार होने में मदद मिलती है। आयुर्वेद की मानें तो पपीते के बीज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं। कई हेल्थ कंडीशन ऐसी भी हैं जिनमें इनका सेवन करना नुकसानदायक होता है। आइए इस लेख में जानें पपीते के बीज का सेवन किन्हें नहीं करना चाहिए।
आयुर्वेद के मुताबिक पपीते के बीज किसे नहीं खाने चाहिए? Who Should Not Take Papaya Seeds
हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ श्रेय शर्मा से जानें किन लोगों को पपीते के बीजों से परहेज रखना चाहिए-
टॉप स्टोरीज़
प्रेग्नेंसी प्लान करने के दौरान- Pregnancy Planning
अगर आप प्रग्नेंसी प्लान कर रहे हैं, तो आपको पपीते की बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। महिलाओं में इसके सेवन से गर्भ ठहरने की संभावना कम हो जाती है। वहीं, पुरूषों में ये स्पर्म काउंट कम होने की वजह बन सकता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को पपीते और इसके बीज दोनों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। ब्रेस्टफीड करवाने वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
हैवी ब्लीडिंग की समस्या- Heavy Bleeding
जिन महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग होती है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से ब्लीडिंग बढ़ सकती है। जिन लोगों को पीरियड्स से जुड़ी कोई भी समस्या रहती है, उन्हें गायनेकोलॉजिस्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं।
इसे भी पढ़ें- पपीते के बीज होते हैं कई स्वास्थ्य समस्याओं में कारगर, इन तरीकों से करें इस्तेमाल
शरीर की तासीर गर्म होना- Body Heat
जिन लोगों की प्रकृति गर्म है या जिन्हें गर्म तासीर वाली चीजें नुकसान करती हैं, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि पपीते के बीजों का तासीर गर्म होती है। इसके सेवन से बॉडी हीट बढ़ती है और समस्याएं शुरू हो सकती हैं।
आयुर्वेद के मुताबिक पपीते के बीज किसे खाने चाहिए? Who Should Consume Papaya Seeds
जो महिलाएं कंसीव नहीं करना चाहती उन्हें पपीते के बीज खाने चाहिए। इससे गर्भ ठहरने की संभावना कम हो जाती है।
जिन महिलाओं को पीरियड्स खुलकर नहीं आते हैं या पीरियड्स फ्लो कम रहता है, उन्हें इनका सेवन करना चाहिए। क्योंकि इनकी तासीर गर्म होने से पीरियड्स फ्लो में रूकावट नहीं होती है।
जिन लोगों को कब्ज या पाचन से जुड़ी कोई भी समस्या रहती हैं, उन्हें पपीते के बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से पेट अच्छे से साफ होता है और पाचन क्रिया तेज होती है।
पीरियड्स पेन ज्यादा होने पर भी पपीते के बीज खाने की सलाह दी जाती है। इससे पीरियड्स फ्लो बढ़ता है और पेन कम होता है।
इसे भी पढ़ें- शरीर में से पैरासाइट्स निकालने में फायदेमंद होते हैं पपीते के बीज, एक्सपर्ट से समझें कैसे
लेख में हमने जाना किन हेल्थ कंडीशंस में पपीते की बीजों का सेवन करना चाहिए। साथ ही, किन स्थितियों में ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी दी है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।