
Ways to Add Papaya Seeds To Your Diet: पपीता अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, कैल्शियम और विटामिन सी। इसके सेवन से पाचन-तंत्र मजबूत होने के साथ , वजन कम होता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। अधिकतर लोग इसके बीज को हटाकर इसे काटकर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पपीते के साथ इसके बीज भी बहुत गुणकारी होते हैं। बहुत से लोग इन बीजों को फेंक देते हैं। लेकिन यह बीज के सेवन से शरीर की कई समस्यएं दूर होने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है। पपीते के बीज में फैटी एसिड, फाइबर, सोडियम और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता हैं। इसके सेवन से शरीर की सूजन भी कम होती है। पपीते के बीज के फायदे और इसको खाने के तरीके के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
वजन कम करने में मददगार
पपीते के बीज के सेवन से शरीर का वजन कम होने के साथ बैली फैट भी कम होता है। पपीते के बीज में मौजूद फाइबर शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने के साथ शरीर का मेटॉबोलिज्म को ठीक रहता है। इन बीजों के सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती और वजन भी कम होता है।
कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद
ज्यादा तैलीय भोजन के सेवन से शरीर का कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। इसमें मौजूद मोनोसैचुरेटेड फैट शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कई गुना कम होता हैं। पपीते के बीज को खाने से कई बीमारियां आसानी से दूर होती हैं।
सूजन कम करें
बहुत से लोग शरीर में होने वाली सूजन से परेशान रहते हैं। ऐसे में पपीते के बीज के सेवन से शरीर की सूजन कम होने के साथ गठिया की समस्या से भी राहत मिलती है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाली सूजन को भी आसानी से दूर करते हैं।
इसे भी पढ़ें- दूध में गुड़ डालकर पिएं, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
पीरियड के दर्द से राहत
पपीते के बीज के सेवन से पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। इसमें मौजूद कैरोटीन और एस्ट्रोजेन जैसे हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह बीज दर्द, ऐंठन, थकान और कमजोरी से भी राहत देते हैं। महिलाओं को इन बीज का अवश्य सेवन करना चाहिए।
आंतों के लिए फायदेमंद
पपीते के बीज के सेवन से आंते भी हेल्दी रहती है। आज के समय में पोषक तत्वों की कमी और खराब लाइफस्टाइल से आंतों में कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में पपीते के बीज को खाने से आंतों में मौजूद बैड बैक्टीरिया को मारता है और आंतों को हेल्दी रखता है।
पपीते के बीज कैसे खाएं
पपीते के बीज का सेवन करने के लिए इन्हें सुखाकर और पीसकर पाउडर बनाकर इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version