WHO ने अकेलेपन को माना 'ग्लोबल हेल्थ थ्रेट', शरीर को पहुंचा सकता है 15 सिगरेट पीने जितना नुकसान

 WHO ने अकेलेपन को 'ग्लोबल हेल्थ थ्रेट' मान लिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन से अकेलेपन को धूम्रपान पीना जितना खतरनाक बताया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
WHO ने अकेलेपन को माना 'ग्लोबल हेल्थ थ्रेट', शरीर को पहुंचा सकता है 15 सिगरेट पीने जितना नुकसान


आजकल लोगों में अकेलेपन की समस्या काफी बढ़ गई है। हर व्यक्ति अकेले में रहना पसंद कर रहा है। दुनियाभर में युवाओं की बड़ी आबादी अकेलेपन का शिकार हैं। अकेलापन आपको मानसिक रूप से बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। जो लोग अकेला रहना पसंद करते हैं, वे अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा तनाव या चिंता में रहते हैं। अकेलापन व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक, दोनों स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। कभी-कभी अकेले में रहना पसंद करना आपको सुकून दे सकता है। लेकिन लंबे समय तक अकेला रहना आपकी मानसिक हालात को खराब कर सकता है। अकेले रहने की वजह से आप डिप्रेशन में आ सकते हैं या फिर आपके मन में आत्महत्या करने का ख्याल आ जाता है। आपको बता दें कि अकेलापन यानी Loneliness कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। WHO ने अकेलेपन को  'ग्लोबल हेल्थ थ्रेट' मान लिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन से अकेलेपन को धूम्रपान पीना जितना खतरनाक बताया है। डब्ल्यूएचओ की मानें तो अकेलापन आपकी स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है। 

15 सिगरेट पीना जितना खतरनाक है अकेलापन

सिगरेट को सेहत के लिए काफी नुकसानदायक माना गया है। सिगरेट पीने से शरीर के कई अंग बुरी तरह से प्रभावित होते हैं। सिगरेट पीने से फेफड़े, हृदय और लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। सिगरेट या धूम्रपान करने से फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां होने का जोखिम बना रहता है। हालांकि, WHO ने अकेलेपन को सिगरेट पीने जितना नुकसानदायक बताया है। डब्ल्यूएचओ की मानें तो एक दिन में 15 सिगरेट पीने से शरीर को जितना नुकसान पहुंचता है, अकेले रहने से भी शरीर को उतना ही नुकसान पहुंचता है। अकेले  में रहने से संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित होता है। इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है।

इसे भी पढ़ें- क्या आपको पसंद नहीं दूसरों के साथ अपना खाना शेयर करना? अगर हां, तो आप हैं अकेलेपन के शिकार 

loneliness

अकेलेपन के कारण होने वाली समस्याएं

WHO के अनुसार, वृद्ध वयस्कों में अकेलेपन के कारण कई तरह के मानसिक रोगों का जोखिम बढ़ रहा है। अकेलेपन की वजह से डिमेंशिया रोग विकसित होने का जोखिम 50 फीसदी तक बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, अकेलापन कोरोनरी धमनी रोग और स्ट्रोक के खतरे को भी बढ़ाता है। किशोरावस्था में भी लोग अकेलेपन में रहना पसंद कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें- अकेले रहने वाले लोग हो जाएं सावधान, रिसर्च के अनुसार अकेलापन बढ़ाता है इन 5 बीमारियों का खतरा

अकेलेपन को दूर करने के उपाय

  • अकेलापन दूर करने के लिए आप अपनी हॉबीज पर ध्यान दे सकते हैं। अगर आपको डांसिंग का शौक है, तो आप डांस क्लासेस ज्वांइन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, अकेलापन दूर करने के लिए आप अपने दोस्तों के साथ भी बातचीत कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने जाएं या फिर बातचीत करें।
  • अकेलापन दूर करने के लिए परिवार के लोगों के साथ ज्यादा समय बिताएं। आप उन्हें अपनी समस्याएं शेयर कर सकते हैं। इससे आपको थोड़ा अच्छा महसूस हो सकता है।

Read Next

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज को हुआ था बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

Disclaimer