बॉलीवुड की एक्ट्रेस इलियाना डिक्रुज फिटनेस को लेकर काफी सक्रिय रहती हैं। इलियाना अक्सर फैंस को फिट रखने के लिए भी प्रेरित करती रहती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी एक बीमारी का खुलासा किया है। दरअसल, वे बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर की शिकार रह चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अपनी इस बीमारी के बारे में खुलासा किया था। आइये जानते हैं इसके बारे में।
क्या है बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर?
दरअसल, यह एक प्रकार का जेनेटिक डिसऑर्डर है, जिसमें व्यक्ति के शरीर के किसी अंग की बनावट में अंतर हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कई बार किसी के चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो किसी की नाक बड़ी है या फिर किसी को सामान्य से ज्यादा मोटापा है। यह सभी शरीर की बनावट के साथ ही होती हैं, जिसे बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर कहा जाता है। इस समस्या से जूझ रहे मरीजों को कई बार लोगों के सामने आने तक में असहजता होती है।
View this post on Instagram
बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर के लक्षण
- बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर होने पर मरीज को काफी असहजता होती है।
- इस स्थिति में पीड़ित व्यक्ति खुद की तुलना दूसरे लोगों से करने लगता है।
- इस स्थिति में व्यक्ति की सोच नकारात्मक हो जाती है।
- इस डिसऑर्डर से ग्रसित लोगों को कई बार चेहरे को ढ़कने की भी आदत होती है।
- ऐसे में लोग एकांत जीवन बिताना या फिर अलग रहना ज्यादा पसंद करते हैं।
- इस स्थिति में कई बार मरीज शीशा तक देखना पसंद नहीं करते हैं।
बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर से बचने के तरीके
- बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर से बचने के लिए अकेले रहने से बचें और लोगों के साथ ज्यादा समय बिताएं।
- इस स्थिति में नकारात्मक सोच को दूर करें।
- दूसरे लोगों से तुलना करना बंद कर दें। ऐसी स्थिति आपको इस डिसॉर्डर का शिकार बना सकती है।
- अपनी अच्छी आदतों के बारे में सोचें।
- अपनी पसंदीदा चीज या इंसान के साथ ज्यादा समय बिताएं।
- इस बीमारी के लक्षण दिखने पर मनोचिकित्सक की सलाह जरूर लें।