फिल्ममेकर करण जौहर हुए Body Dysmorphia का शिकार, जानें इस बीमारी के लक्षण और कारण

फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने खुलासा किया कि वे 8 साल की उम्र से ही बॉडी डिस्फॉर्मिया का शिकार हैं। आइये जानते हैं इस बीमारी के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
फिल्ममेकर करण जौहर हुए Body Dysmorphia का शिकार, जानें इस बीमारी के लक्षण और कारण


फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर करण जौहर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, उन्हें बॉडी डिस्मॉर्फिया डायग्नोस हुआ है। इस बात का खुलासा खुद करण ने किया है। इसके लिए वे पिछले काफी समय से थेरेपी ले रहे हैं। वे 8 साल की उम्र में ही इस बीमारी के शिकार हुए थे। करण के मुताबिक इस बीमारी के कारण उन्हें काफी कठिनाई और दर्द महसूस होता है। आइये जानते हैं बॉडी डिस्फॉर्मिया क्या होता है और इसके कारण, लक्षण के बारे में। 

बॉडी को लेकर होती है समस्या 

करण ने अपनी बॉडी डिस्मॉर्फिया की समस्या का राज खोलते हुए बताया कि वे इस बीमारी के कारण उन्हें असहजता महसूस होती है। इस कारण वे तंग कपड़े पहनने के बजाय ढ़ीले-ढ़ाले कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पूल में उतरने से पहले अजीब सा महसूस होता है, लेकिन उन्हें ऐसा क्यों होता है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वे अपनी शरीर का कोई भी हिस्सा दिखाने में भी कतराते हैं। बीमारी होने के बाद से ही वे बॉडी शेमिंग का शिकार हो रहे थे। 

बॉडी डिस्फॉर्मिया क्या होता है? 

बॉडी डिस्फॉर्मिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति कई चीजों के बारे में ज्यादा सोचने लगता है। इस स्थिति में मरीज अपनी शरीर के अंगों में ही कमियां निकालने लगता है। यह एक प्रकार का मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर है, जिसमें लोग खुद को भी अजीब समझने लगते हैं। हालांकि, यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन आमतौर पर यह युवा और टीन अवस्था में ज्यादा होती है। इस समस्या से जूझ रहे लोग खुद को हमेशा एक ही तरह का देखना चाहते हैं। हालांकि, इस समस्या को मैनेज किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें - क्या है Meningococcal बीमारी? जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

बॉडी डिस्फॉर्मिया के लक्षण 

  • इस स्थिति में मरीज यह महसूस करने लगता है कि उसकी शरीर में कुछ कमी है।  
  • ऐसे में वह अपने शरीर के पार्ट्स और कपड़ों को छुपाने लगता है। 
  • इस बीमारी में मरीज ज्यादातर कंफ्यूज और भ्रमित महसूस करता है। 
  • ऐसे में आप खुद की तुलना दूसरों के साथ करने लगते हैं। 
  • ऐसे में मरीज लोगों से ज्यादा मिलने-जुलने से भी कतराता है। 

Read Next

Cholera Cases: पुणे के बाद अब गुजरात में फैला हैजा, जामनगर में मिले 7 नए मामले

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version