हाशिमोटो नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं एक्टर अर्जुन कपूर, बोले-परेशान होता हूं तो बढ़ जाता है वजन

Hashitmoto Disease in Hindi: अर्जुन कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया कि वे हाशिमोटो नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
हाशिमोटो नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं एक्टर अर्जुन कपूर, बोले-परेशान होता हूं तो बढ़ जाता है वजन


Hashitmoto Disease in Hindi: अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी सेहत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। अर्जुन ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया कि वे हाशिमोटो नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे दो साल से इस बीमारी से जूझ रहे हैं। इन दिनों वे अपनी आने वाली फिल्म सिंघम अगेन को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के समय वे माइल्ड डिप्रेशन का भी सामना कर रहे थे और प्रोफेशनली, मेटंली और फिसीकली भी काफी परेशान थे। उन्होंने कहा कि इससे परेशान होने पर उनका वजन बढ़ने लगता है और इस बीमारी से निपटने के लिए उन्हें थेरेपी भी लेनी पड़ रही है।

क्या है हाशिमोटो बीमारी? (What is Hashitmoto Disease)

हाशिमोटो बीमारी थायरॉइड से जुड़ी एक बीमारी है। यह एक प्रकार का ऑटोइम्यून रोग है। जो आमतौर पर थायरॉइड ग्लैंड को हानि पहुंचाता है। हाशिमोटो होने पर इम्यून सिस्टम थायरॉइड ग्लैंड पर अटैक करना शुरू कर देता है, जिससे कई बार यह ग्लैंड सुचारू रूप से थायरॉइड हार्मोन का उत्पादन करना कम कर देते हैं। कई बार इस बीमारी के चलते मरीज हाइपोथायरॉइडज्म का भी शिकार हो सकता है। कुछ मामलों में इस बीमारी से पीड़ित मरीज का वजन बिना किसी कारण बढ़ने लगता है। यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकता है। 

hashimoto-inside

हाशिमोटो के कारण (Hashitmoto Causes)

  • हाशिमोटो के पीछे कई बार जेनेटिक कारण भी जिम्मेदार होते हैं।
  • वहीं, कुछ मामलों में इंफेक्शन, ज्यादा स्ट्रेस लेना या दूषित वातावरण से भी यह समस्या हो सकती है।
  • शरीर में ज्यादा सफेद रक्त कोशिकाएं होने पर भी यह समस्या हो सकती है।
  • कुछ मामलों में रेडिएशन के ज्यादा संपर्क में आने से भी हाशिमोटो हो सकता है। 

हाशिमोटो के लक्षण (Hashitmoto Symptoms)

  • हाशिमोटो से पीड़ित होने पर मरीज को कब्ज, ड्राई स्किन और ठंड लगने की समस्या हो सकती है।
  • ऐसे में वजन बढ़ने के साथ ही जोड़ों में दर्द भी हो सकता है।
  • हाशिमोटो होने पर डिप्रेशन और चिड़चिड़ापन हो सकता है।
  • ऐसे में आंखों और चेहरे में सूजन होने के अलावा कई बार बाल झड़ने की भी समस्या हो सकती है।
  • कई बार पीरियड्स में अनियमितता होना या इनफर्टिलिटी भी इसका एक लक्षण हो सकता है।

Read Next

दिल्ली में तेजी से बढ़ी डेंगू के मरीजों की संख्या, 4 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

Disclaimer