Doctor Verified

क्या हाशिमोटो रोग की वजह से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें

हाशिमोटो रोग होने पर व्यक्ति की थायरॉइड ग्रंथि प्रभावित हो सकती है। आगे जानते हैं कि क्या हाशिमोटो डिजीज में वजन बढ़ सकता है? आगे जानते हैं इसे कम करने का तरीका
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हाशिमोटो रोग की वजह से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें


Can Hashimoto Disease Causes Weight Gain: हाशिमोटो रोग, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। इसमें आपकी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता स्वस्थ कोशिकाओं को प्रभावित करती है। इस रोग में थायरॉइड ग्रंधि प्रभावित होती है। इसमें इम्यून सिस्टम थायरॉइड ग्रंथि को नुकसान पहुंचाती है, जिससे यह ग्रंथि कमजोर होती है। थायरॉइड ग्लैंड गले के नीचे स्थित एक छोटे आकार का ग्लैंड होता है। यह शरीर के विभिन्न कार्यों को नियंत्रित करता है, जैसे कि मेटाबोलिज्म, शरीर की एनर्जी, और शरीर की तापमान परिवर्तन आदि। हाशिमोटो रोग के कारण व्यक्ति को हाइपोथायरायडिज्म (Hypothyroidism) होने का जोखिम बढ़ जाता है। इसकी वजह से व्यक्ति का वजन तेजी से बढ़ सकता है। इस लेख में नारायणा अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन सीनियर कंसल्टेंट गौरव जैन से आगे जानते हैं कि हाशिमोटो डिसऑर्डर वजन बढ़ने का कारण कैसे बनता (Can Hashimoto Disease Causes Weight Gain) है। साथ ही, इसे कैसे मैनेज किया जा सकता है।

हाशिमोटो रोग और वजन बढ़ने की बीच क्नेक्शन - Can Hashimoto Disease Causes Weight Gain In Hindi

फ्लूइड रिटेंशन

हाशिमोटो डिजीज के दौरान, शरीर अतिरिक्त सोडियम और पानी को रोककर रख सकता है। यह वजन बढ़ने का का कारण हो सकता है, हालांकि यह बॉडी में फैट बढ़ने से अलग होता है। इसके कारण शरीर के अंगों में सूजन की समस्या भी हो सकती है।

can-hashimoto-disease-causes-weight-gain-i

मेटाबॉलिज्म में कमी आना

शरीर के वजन के बढ़ने के पीछे थायरॉइड ग्रंथि की भी मुख्य भूमिका होती है। हाशिमोटो रोग में जब थायरॉइड ग्रंथि प्रभावित होती है, तो ऐसे में ग्रंथि थायरॉइड हार्मोन का कम प्रोडक्शन करती है। यह हार्मोनल मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करते हैं। जब हार्मोन की कमी होती है, तो इससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है, जिससे कैलोरी कम बर्न होती है, ऐसे में व्यक्ति को वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।

लगातार थकान बनी रहना

हार्मोन का स्तर प्रभावित होने से व्यक्ति को अक्सर थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इससे व्यक्ति की फिजिकल एक्टिविट में कमी आती है, जो वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण हो सकती है।

हाशिमोटो रोग में बढ़ते वजन को कैसे कंट्रोल करें? - How To Manage Weight In Hashimoto Disease In Hindi

  • मेटाबॉलिज्म प्रभावित होने पर आप डाइट में बदलाव कर सकते हैं। संतुलित आहार जैसे साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल आदि को डाइट में शामिल करें। जंक फूड और शुगर आइटम वजन को बढ़ा सकते हैं।
  • बढ़ने वजन को कंट्रोल करने के लिए आप नियमित रूप से योग और एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट होने में मदद मिलते हैं। इससे कैलोरी बर्न होती है और थायरॉइड ग्रंथि का प्रभाव कम होता है।
  • पर्याप्त नींद लेने से हॉर्मोन का स्तर संतुलित होता है, जिससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • थायरॉइड ग्रंथि प्रभावित होने पर आप थायरॉयड हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (जैसे लेवोथायरॉक्सिन) ले सकते हैं। इसके लिए आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : वजन कम करने के लिए अपनाएं 80-10-10 डाइट रूल, कंट्रोल में रहेगा मोटापा

Can Hashimoto Disease Causes Weight Gain: हाशिमोटो डिसऑर्डर वजन बढ़ने का एक प्रमुख कारण हो सकता है, लेकिन इसे सही उपचार और संतुलित लाइफस्टाइल से नियंत्रित किया जा सकता है। अगर किसी को हाशिमोटो रोग होता है, तो उसे इसके लक्षणों को अनदेखा नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Read Next

एक तरह का प्रोटीन है Ferritin, डॉक्टर से जानें आयरन के लिए क्यों है ये जरूरी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version