सफेद नमक है सेहत के लिेए नुकसानदायक, वैज्ञानिकों ने खोजे नमक के 'सेहतमंद' विकल्प

सफेद नमक (सोडियम क्लोराइड) सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। नमक का ज्यादा सेवन हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और अन्य कई बीमारियों को जन्म देता है। मगर वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने नमक के कुछ ऐसे विकल्प खोज लिए हैं, जिनसे आपका खाना भी टेस्टी बनेगा और आपकी सेहत को नुकसान भी कम होगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
सफेद नमक है सेहत के लिेए नुकसानदायक, वैज्ञानिकों ने खोजे नमक के 'सेहतमंद' विकल्प

सफेद नमक (सोडियम क्लोराइड) सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। नमक का ज्यादा सेवन हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और अन्य कई बीमारियों को जन्म देता है। मगर वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने नमक के कुछ ऐसे विकल्प खोज लिए हैं, जिनसे आपका खाना भी टेस्टी बनेगा और आपकी सेहत को नुकसान भी कम होगा। ये अध्ययन 'जर्नल ऑफ फूड एंड साइंस' में छपा है। शोधकर्ता कैरोलिन रॉस बताते हैं, 'बाजार में पहले से कम सोडियम वाले नमक मौजूद हैं, मगर ये लोगों को पसंद नहीं आते हैं, क्योंकि इन्हें फूड्स में डालने पर लोगों को स्वाद से समझौता करना पड़ता है। मगर हमने नमक के जो विकल्प खोजे हैं, वो खाने के टेस्ट को भी बढ़ाएंगे और सेहत के लिए नुकसानदायक भी नहीं होंगे।'

नमक के दूसरे विकल्प हैं कम नुकसानदायक

दुनियाभर में सबसे ज्यादा सफेद नमक यानी सोडियम क्लोराइड का इस्तेमाल किया जाता है। सफेद नमक का ज्यादा सेवन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आज दुनियाभर में हर साल करोड़ों लोग हाई ब्लड प्रेशर, मस्तिष्क में पानी भरना, गठिया जैसे रोगों के कारण अपनी जान गंवाते हैं। इसलिए वैज्ञानिकों ने नमक के दूसरे विकल्पों के बारे में रिसर्च करनी शुरू की, जो सेहत के लिए कम नुकसानदायक हों।

इसे भी पढ़ें:- तेजी से फैल रहा है खतरनाक फंगल इंफेक्शन, 45% मरीजों की 90 दिन के भीतर मौत

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है पोटैशियम

ऐसा पाया गया कि सोडियम क्लोराइड की अपेक्षा पोटैशियम क्लोराइड और कैल्शियम क्लोराइड सेहत के लिए ज्यादा सुरक्षित हैं। पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को भी कम करता है। लेकिन पोटैशियम क्लोराइड का स्वाद कड़वा होता है, इसलिए अब तक इसे नमक के विकल्प के तौर पर नहीं इस्तेमाल किया जाता था।

Buy Online: Lunn 45% Low Sodium Salt Packed in Plastic Tub, 12 PiecesX 100 g, Offer Price: Rs. 199/-

कैसे खोजा वैज्ञानिकों ने सफेद नमक का विकल्प

वैज्ञानिकों ने ई-टंग (इलेक्ट्रॉनिक जीभ) और पैनल्स की मदद से कई तरह के नमक को मिलाकर एक ऐसा कंपोजीशन तैयार किया है, जो खाने को सफेद नमक की तरह ही स्वादिष्ट भी बनाएगा और सेहत पर बुरा असर भी नहीं डालेगा। ये इलेक्ट्रॉनिक जीभ इस बारे में जानकारी देती है कि मनुष्य की जीभ को कौन सा टेस्ट ज्यादा पसंद आएगा और कौन सा नहीं।

इसे भी पढ़ें:- गुरुद्वारा बंगला साहिब में जल्द MRI और CT Scan की सुविधा, 20 से 50 रुपए में होंगे दोनों टेस्ट

कई तरह के नमक का कॉम्बिनेशन बनाया

इसके लिए शोधकर्ताओं ने 78% सोडियम क्लोराइड और 22% कैल्शियम क्लोराइड को मिलाकर एक नया कॉम्बिनेशन बनाया। इसके अलावा एक अन्य कॉम्बिनेशन भी बनाया गया जिसमें 96.4% सोडियम क्लोराइड, 1.6% पोटैशियम क्लोराइड और 2% कैल्शियम क्लोराइड मिलाया गया। ऐसा पाया गया कि इन कॉम्बिनेशन से नमक के स्वाद में ज्यादा अंतर नहीं आया और ये सेहत के लिए भी सादे नमक से ज्यादा सुरक्षित हैं।

Read More Articles On Health News in Hindi

Read Next

आपके लार से हो सकेगी ब्रेस्ट और ओवरियन कैंसर की जांच, आईआईटी रूड़की ने खोजा तरीका

Disclaimer