सफेद करेला है डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान, शुगर कम करने के अलावा जानें इसके 5 फायदे

White Bitter Gourd: सफेद करेला खाने से डायबिटीज रोगियों को बहुत फायदा मिलता है। जानें इससे मिलने वाले 5 फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
सफेद करेला है डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान, शुगर कम करने के अलावा जानें इसके 5 फायदे


Diabetes me Karela ke Fayde: आपने करेला बहुत बार खाया होगा पर क्‍या आपने कभी सफेद करेला का सेवन क‍िया है? अगर नहीं, तो आपको बता दें सफेद करेला स्‍वाद में लगभग करेले जैसा ही होता है। लोग सफेद करेले को भरवां सब्‍जी बनाकर बड़े चाव से खाते हैं। सफेद करेले में व‍िटाम‍िन ए, व‍िटाम‍िन बी6, फाइबर, आयरन, पोटैश‍ियम, सोड‍ियम, ज‍िंक और कॉपर आद‍ि गुण होते हैं। आप सफेद करेले का पराठा बना सकते हैं। सफेद करेले का अचार भी बनाया जाता है। आप सफेद करेले का जूस भी पी सकते हैं। जानते हैं सफेद करेले के फायदों के बारे में।  

safed karele ke fayde

1. वजन घटाने में फायदेमंद- Karela for Weight Loss 

सफेद करेला का सेवन करना वजन घटाने में फायदेमंद होता है। सफेद करेले में कैलोरीज कम होती है। आप इसका सेवन करेंगे, तो वजन कम (weight loss) करने में मदद म‍िलेगी। वजन घटाने के ल‍िए सुबह के समय करेले के जूस का सेवन कर सकते हैं। सफेद करेले का सेवन करने से शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ती है। आप इसे अपनी डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- करेले का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, डायबिटीज रोगियों के लिए है बहुत फायदेमंद 

2. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है- Controls Cholesterol

सफेद करेले का सेवन करने से कोलेस्‍ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। हार्ट के मरीज अपनी डाइट में करेला शाम‍िल कर सकते हैं। सफेद करेले को सलाद या सब्‍जी के रूप में खा सकते हैं। ल‍िवर से जुड़ी समस्‍या है, तो आपको सफेद करेले का सेवन करना चाह‍िए। ल‍िवर के स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है।  

3. डायब‍िटीज में फायदेमंद है सफेद करेला- Controls Diabetes  

सफेद करेले का सेवन करने से डायब‍िटीज (diabetes) कंट्रोल होती है। डायब‍िटीज के मरीज सफेद करेले का सेवन कर सकते हैं। डायब‍िटीज में मरीजों को पैर या हाथ में सूजन हो जाती है। सूजन (swelling) से बचाव में भी सफेद करेले का सेवन फायदेमंद माना जाता है।  

4. आंखों की रौशनी बढ़ती है- Eye Health  

सफेद करेले का सेवन करने से आंखों की रौशनी बढ़ती है। सफेद करेले में व‍िटाम‍िन ए (vitamin A) पाया जाता है। सफेद करेले में बीटा कैरोटीन होता है ज‍िससे आंखों की रौशनी बढ़ती है और आंखों की बीमार‍ियों से बचाव होता है। सफेद करेले में फॉस्‍फोरस की अच्‍छी मात्रा होती है। इसका सेवन करने से कब्‍ज या पेट से जुड़ी समस्‍या से भी राहत म‍िलती है। 

5. बालों के ल‍िए फायदेमंद- Hair Benefits 

सफेद करेले का सेवन बालों के ल‍िए फायदेमंद होता है। बालों की अच्‍छी ग्रोथ के ल‍िए सफेद करेले का सेवन करना चाह‍िए। आप सफेद करेले का रस बालों पर लगा सकते हैं। सफेद करेले के रस का सेवन भी कर सकते हैं।   

सफेद करेले का सेवन करने से गर्भवती मह‍िलाओं को बचना चाह‍िए। ज‍िन लोगों को लो डायब‍िटीज की समस्‍या होती है, उन्‍हें इसका सेवन करने से बचना चाह‍िए। 

image credit: intipanta, amazon   

Read Next

क्या रात में सलाद खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version